CJP Protest: बिना इंटरनेट चलने वाले Bitchat ऐप को सरकार ने किया बैन, जानें क्या था खतरा!

सरकार ने मैसेजिंग ऐप Bitchat से जुड़े GitHub रिपॉजिटरी को हटाने का निर्देश जारी कर दिया है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 24 जुलाई 2026 19:44 IST
ख़ास बातें
  • मैसेजिंग ऐप Bitchat से जुड़े GitHub रिपॉजिटरी को हटाने का निर्देश
  • इंटरनेट बंद किए जाने के बाद भी ब्लूटूथ के जरिए संपर्क का था खतरा
  • Bitchat ऐप X को-फाउंडर Jack Dorsey का मैसेजिंग ऐप है

सरकार ने मैसेजिंग ऐप Bitchat से जुड़े GitHub रिपॉजिटरी को हटाने का निर्देश जारी कर दिया है।

Photo Credit: X/@IndianTechGuide

Bitchat Ban in CJP Protest: दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के विरोध प्रदर्शन के बीच भारत सरकार ने एक नया कदम उठाया है। सरकार ने मैसेजिंग ऐप Bitchat से जुड़े GitHub रिपॉजिटरी को हटाने का निर्देश जारी कर दिया है। हाल ही में सामने आया था कि प्रदर्शनकारी सरकार द्वारा इंटरनेट बंद किए जाने के बाद भी ब्लूटूथ के जरिए संपर्क बनाए रख रहे थे। इसमें Bitchat जैसे ऐप्स भी इस्तेमाल किए जा सकते हैं। हालांकि अभी इस बात को लेकर कोई पुष्टि नहीं है कि प्रदर्शनकारी Bitchat का ही इस्तेमाल कर रहे थे। लेकिन इतना जरूर है कि सरकार ने Bitchat से जुड़े GitHub रिपॉजिटरी को हटाने का निर्देश जारी कर दिया है। यह Jack Dorsey का मैसेजिंग ऐप है। Jack Dorsey ने स्वयं इस बारे में एक पोस्ट शेयर किया है। 

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के विरोध प्रदर्शन के बीच सरकार ने मैसेजिंग ऐप Bitchat से जुड़े GitHub रिपॉजिटरी को हटाने का निर्देश दिया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X के को-फाउंडर जैक डॉर्सी ने भारत सरकार ने नोटिस को लेकर एक पोस्ट अपने सोशल मीडिया हैंडल से शेयर किया है। नोटिस गृह मंत्रालय के तहत काम करने वाले Indian Cyber Crime Coordination Centre (I4C) द्वारा जारी किया गया है। नोटिस में GitHub को Bitchat से जुड़े तीन रिपॉजिटरी को हटाने का निर्देश है। इनमें मुख्य प्रोजेक्ट और Android वर्जन भी शामिल हैं। सरकार ने इसके लिए Information Technology Act, 2000 की धारा 79(3)(b) और Information Technology (Intermediary Guidelines and Digital Media Ethics Code) Rules, 2021 के नियम 3(1)(d) का हवाला दिया है।

Advertisement

the government of india does not like technologies like bitchat and wants it taken down pic.twitter.com/gjzMg1NGCi

— jack (@jack) July 24, 2026

🚨 Indian government orders GitHub to block Bitchat app in the country. pic.twitter.com/CLtdrVuJVM

— Indian Tech & Infra (@IndianTechGuide) July 24, 2026

नोटिस में तीन रिपॉजिटरी को तीन घंटे के भीतर हटाने या उनकी पहुंच बंद करने का निर्देश दिया गया है। यह कदम दिल्ली में चल रहे कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के विरोध-प्रदर्शनों के बीच उठाया गया है। प्रदर्शन को देखते हुए अधिकारियों ने मध्य दिल्ली के कुछ हिस्सों में मोबाइल इंटरनेट सेवाओं को कुछ समय के लिए बंद किया हुआ है। भारत सरकार द्वारा नोटिस में कहा गया है कि Bitchat ऐसा प्लेटफॉर्म है जो Bluetooth Mesh Network के जरिए बिना इंटरनेट, मोबाइल नेटवर्क या किसी केंद्रीय सर्वर के, मैसेज भेज सकता है। हालांकि पाबंदियों ने ऐसे डिसेंट्रलाइज्ड कम्युनिकेशन टूल्स में दिलचस्पी बढ़ा दी है जो बिना इंटरनेट या सेल्युलर कनेक्टिविटी के भी काम कर सकते हैं।
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  2. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  3. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था
#ताज़ा ख़बरें
  1. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  3. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  4. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  5. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  6. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
  7. JioPC: ₹1 हजार से शुरू प्लान, पुराने लैपटॉप पर मिलेगा 16GB RAM और 1TB क्लाउड स्टोरेज का मजा!
  8. UPI ट्रांजेक्शन पर 15 अक्टूबर से नहीं लगेगी MDR फीस, NPCI ने दिवाली से आगे बढ़ाई तारीख
  9. कौन सा स्मार्टफोन यूज करते हैं राहुल गांधी? वीडियो में दिखा फोन, Samsung यूजर्स को लग सकता है बुरा!
  10. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.