सरकार की एंड्रॉयड यूजर्स को चेतावनी, तुरंत कर लें ये काम, वरना बाद में पछताएंगे

CERT-In ने यूजर्स को अपने स्मार्टफोन और टैबलेट पर उचित सिक्योरिटी अपडेट लागू करने की सलाह दी है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 14 अक्टूबर 2024 18:36 IST
ख़ास बातें
  • एंड्रॉयड स्मार्टफोन या टैबलेट यूजर्स के लिए यह खबर बेहद जरूरी है।
  • CERT-In को एंड्रॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम में सिक्योरिटी खामियां नजर आई हैं।
  • CERT-In ने इन खामियों को गंभीरता के उच्च स्तर पर रखा है।

CERT-In को एंड्रॉइड ऑपरेटिंग सिस्टम में सिक्योरिटी खामियां नजर आई।

Photo Credit: Pexols/Pixabay

अगर आप एंड्रॉयड स्मार्टफोन या टैबलेट यूजर हैं तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। जी हां हाल ही में एंड्रॉइड ऑपरेटिंग सिस्टम में इंडियन कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पांस टीम (CERT-In) को कुछ गंभीर सिक्योरिटी संबंधित खामियां नजर आई हैं। एडवाइजरी के अनुसार, एंड्रॉइड के अंदर ये सिक्योरिटी खामियां साइबर अटैकर्स को टारगेटेड सिस्टम पर अपनी मर्जी का कोड अप्लाई करने की अनुमति दे सकती हैं। ध्यान देने वाली बात यह है कि CERT-In ने इन खामियों को गंभीरता के उच्च स्तर पर रखा है, जिससे यूजर्स को काफी खतरा मालूम पड़ता है। आइए इस एंड्रॉयड खामी और इसके समाधान के बारे में विस्तार से जानते हैं।


इन एंड्रॉइड स्मार्टफोन, टैबलेट यूजर्स को खतरा


रिपोर्ट के अनुसार, एंड्रॉइड वर्जन 12, 12L, 13, 14 और 15 पर चलने वाले एंड्रॉइड स्मार्टफोन और टैबलेट को सिक्योरिटी खामी से खतरा है। अगर आपका स्मार्टफोन या टैबलेट इन वर्जन पर चल रहा है तो आपके डिवाइस को एंड्रॉइड के अंदर पाई जाने वाली खामी से दिक्कत है। एडवाइजरी में कहा गया है कि एंड्रॉइड में फ्रेमवर्क, सिस्टम, गूगल प्ले सिस्टम अपडेट, इमेजिनेशन टेक्नोलॉजीज कंपोनेंट्स, मीडियाटेक कंपोनेंट्स, क्वालकॉम कंपोनेंट्स और क्वॉलकॉम क्लोज्ड-सोर्स कंपोनेंट्स की खामियों के चलते ये कमजोरियां पैदा हुई हैं। इस प्रकार की खामी आने से यूजर्स के साथ डेटा चोरी, निजी जानकारी का हनन और पैसे से संबंधित फ्रॉड हो सकता है।


बचाव के लिए क्या करें?


CERT-In ने यूजर्स को अपने स्मार्टफोन और टैबलेट पर उचित सिक्योरिटी अपडेट लागू करने की सलाह दी है। ध्यान देने वाली बात यह है कि एंड्रॉइड बग, सिक्योरिटी खामियों और अन्य दिक्कतों के समाधान के साथ मंथली सिक्योरिटी अपडेट जारी करता है। अपने स्मार्टफोन या टैबलेट को हमेशा अपडेट रखना चाहिए, क्योंकि इससे सिक्योरिटी संबंधित खामियों से सुरक्षा मिलती है। वहीं आप सेटिंग्स में जाकर देख सकते हैं कि आपका डिवाइस अपडेट के लिए तैयार है या नहीं। अगर अपडेट की नोटिफिकेशन तो आप उसे अपडेट कर सकते हैं। साथ ही अपडेट से पहले अपने डिवाइस को 50 प्रतिशत से ज्यादा चार्ज रखें, जिससे अपडेट होने में कोई दिक्कत न आए।
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  4. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  2. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  3. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  4. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  9. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  10. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.