वायुसेना को मिलेगी 550m प्रति सेकेंड स्पीड वाली सुपरसोनिक रैंपेज मिसाइल, सीमा में रहकर होगा दुश्मन का खात्मा!

रैंपेज मिसाइल को चार की संख्या में किसी भी फाइटर जेट पर लोड किया जा सकता है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 9 दिसंबर 2022 13:29 IST
ख़ास बातें
  • रैंपेज मिसाइल ऐसी मिसाइल है जो हवा से जमीन पर वार करती है।
  • इसकी लम्बाई 15 फीट है और वजन में यह 570 किलोग्राम की है।
  • यह RS-170 इंटरफेस पर वीडियो ट्रांसमिशन को सपोर्ट करती है।

रैंपेज मिसाइल की टेस्टिंग के लिए गोवा में टेस्टिंग फैसिलिटी बनाई जा रही है।

भारतीय वायुसेना में जल्द ही रैंपेज मिसाइल शामिल हो जाएगी। रैंपेज मिसाइल ऐसी मिसाइल है जो हवा से जमीन पर वार करती है। इसकी लम्बाई 15 फीट है और वजन में यह 570 किलोग्राम की है। इसके लिए जल्द ही टेस्टिंग की जाएगी जिसके बाद इसे भारतीय वायुसेना का हिस्सा बना दिया जाएगा। मिसाइल की खास बात है कि यह जीपीएस द्वारा कंट्रोल की जा सकती है। भारत ने इसे इजरायल से लिया है। इसके बारे में कहा जाता है कि यह रडार की पकड़ में भले ही आ जाए लेकिन इसको इंटरसेप्ट कर पाना बहुत मुश्किल है। यह RS-170 इंटरफेस पर वीडियो ट्रांसमिशन को सपोर्ट करती है।

रैंपेज मिसाइल (Rampage Missile) की टेस्टिंग के लिए गोवा में तैयारी की जा रही है, जहां पर इसकी टेस्टिंग फैसिलिटी को डेवलप किया जा रहा है। चिकलम में इसे तैयार किया जा रहा है। इंडियन डिफेंस रिसर्च विंग ने इसकी जानकारी अपनी अधिकारिक वेबसाइट पर दी है। यह RS-170 इंटरफेस पर वीडियो ट्रांसमिशन को सपोर्ट करती है। साथ ही यह वायरलेस कम्यूनिकेशन को भी सपोर्ट करती है। यह प्रीसाइज सुपरसोनिक मिसाइल है जो लंबी दूरी की मारक क्षमता के साथ बनाई गई है। यह हवा से जमीन पर वार करती है यानि कि इसे पहले एयरजेट पर लोड करके ले जाना पड़ता है और हवा में से दागा जाता है। इस मिसाइल को ईरान के एस 300 डिफेंस सिस्टम के जवाब में तैयार किया गया था। 
Advertisement

मिसाइल को इजरायल की एरोस्पेस कंपनी ने बनाया है। इसके लिए कहा गया है कि यह किसी भी तरह के मौसम में छोड़ी जा सकती है। यानि कि आंधी तूफान जैसी विषम परिस्थितियों में भी मिसाइल अपने टारगेट से चूक नहीं सकती है। इस तरह की मिसाइलों का किसी देश को तब फायदा होता है जब वह अपनी सीमा में रहकर ही दुश्मन के किसी खास ठिकाने पर वार करना चाहता है। मिसाइल को रडार पकड़ सकता है लेकिन तेज स्पीड होने के कारण दुश्मन इसे इंटरसेप्ट नहीं कर पाएगा और अपनी मिसाइल से नष्ट भी नहीं कर पाएगा। 

रैंपेज मिसाइल को चार की संख्या में किसी भी फाइटर जेट पर लोड किया जा सकता है। यह जीपीएस पर चलती और उसी से इसे कंट्रोल भी किया जा सकता है। इसका गाइडेंस नेविगेशन एडवांस है यह जैमिंग भी इस पर संभव नहीं है। यानि कि किसी भी तरह की छेड़छाड़ करके बीच रास्ते में इसकी दिशा बदलना संभव नहीं है। एक बार टारगेट पर सेट करने के बाद यह 350 से 550 मीटर प्रति सेकेंड की स्पीड चलती है और मिनटों में दुश्मन के ठिकाने को नष्ट कर सकती है। 
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , rampage missile, rampage missile features

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Ather Konarc इलेक्ट्रिक स्कूटर हुआ लॉन्च, 161km तक रेंज, कीमत 99,999 रुपये से शुरू
  2. Poco X8 Power 5G आ रहा 10,000mAh बैटरी के साथ, 4 सितंबर को है भारत में लॉन्च, IP69 रेटिंग!
  3. Lava Virat V1 Pro 5G सेल होने जा रही शुरू, 6GB रैम के साथ ₹2700 तक सस्ते में खरीदने का मौका!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Lava Virat V1 Pro 5G सेल होने जा रही शुरू, 6GB रैम के साथ ₹2700 तक सस्ते में खरीदने का मौका!
  2. Nepal Floods: नेपाल जैसी बाढ़ आ जाए तो क्या करें? ये 7 गैजेट्स बचा सकते हैं आपकी जान
  3. NASA के रोवर को मंगल पर दिखा जैली फिश जैसा जीव! फोटो ने खींचा ध्यान
  4. Poco X8 Power 5G आ रहा 10,000mAh बैटरी के साथ, 4 सितंबर को है भारत में लॉन्च, IP69 रेटिंग!
  5. Upcoming Smartphones: Poco F9 Ultra, Vivo V80 Lite 5G, Redmi 17, Poco X8 Power जैसे स्मार्टफोन्स की मचेगी धूम! 10,000mAh बैटरी
  6. Ather Konarc इलेक्ट्रिक स्कूटर हुआ लॉन्च, 161km तक रेंज, कीमत 99,999 रुपये से शुरू
  7. ₹8,549 में खरीदें 13 हजार एमआरपी वाला Oppo फोन! 6000mAh बैटरी, IP65 रेटिंग
  8. Xiaomi ला रही प्रीमियम टैबलेट, 11000mAh बैटरी, 67W चार्जिंग के साथ हुआ लीक!
  9. भारत का 5G बदलने वाला है! अब नहीं रहेगी स्पीड की समस्या, EMF लिमिट पर सरकार का बड़ा कदम
  10. 100W पावर वाला 25000mAh पावरबैंक लाई Cuktech, iPhone 17 Pro Max को तीन से ज्यादा बार करता है चार्ज!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.