IND vs NZ Live: भारत-न्यूजीलैंड सेमीफाइनल मैच लाइव अब से कुछ ही देर में, यहां देखें फ्री!

भारत और न्यूजीलैंड के बीच वर्ल्ड कप 2023 मैच आप घर बैठे टीवी पर देख सकते हैं।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 15 नवंबर 2023 10:26 IST
ख़ास बातें
  • भारत और न्यूजीलैंड के बीच वर्ल्ड कप 2023 मैच दोपहर 2 बजे से शुरू होगा।
  • मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा।
  • 2019 वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड ने भारत को सेमीफाइनल मैच में हरा दिया था।

भारत और न्यूजीलैंड के बीच वर्ल्ड कप 2023 मैच आप घर बैठे टीवी पर देख सकते हैं।

Photo Credit: BCCI

IND vs NZ Live: वर्ल्ड कप 2023 अब अपने अंतिम पड़ाव में आ चुका है। वर्ल्ड कप का खुमार क्रिकेट प्रेमियों पर छाया हुआ है। आज वर्ल्ड कप 2023 में भारत और न्यूजीलैंड की टीमों का आमना-सामना सेमीफाइनल मैच में होने वाला है। आज 15 नवंबर को होने वाला ये मैच इस सीजन का 46वां मैच है। इसके बाद दो मैच और खेले जाएंगे जिसमें से 48वां मैच फाइनल होगा। रोहित शर्मा की आर्मी आज मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में प्रतिद्वंदी टीम से 2019 की हार का बदला भी लेना चाहेगी। 

2019 वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड ने भारत को सेमीफाइनल मैच में हरा दिया था। चार साल बाद आज टीम इंडिया के पास उस हार का बदला लेने का मौक भी होगा। आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 में कुल 48 मैच होंगे जो 19 नवंबर तक खेले जाएंगे। इन सभी मैचों को आप घर बैठे अपने टीवी, मोबाइल, और लैपटॉप आदि डिवाइसेज पर फ्री में देख सकते हैं। इसकी पूरी जानकारी हम आपको यहां पर बताने जा रहे हैं। 
 

IND vs NZ Live मैच कब खेला जाएगा?

भारत और न्यूजीलैंड के बीच वर्ल्ड कप 2023 मैच आज बुधवार, 15 नवंबर को खेला जाएगा। 
Advertisement
 

IND vs NZ Live मैच कहां खेला जाएगा?

भारत और न्यूजीलैंड के बीच वर्ल्ड कप 2023 मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा।
 

IND vs NZ Live मैच कितने बजे होगा शुरू?

भारत और न्यूजीलैंड के बीच वर्ल्ड कप 2023 मैच दोपहर 2 बजे से शुरू होगा। मैच के लिए टॉस 1.30 बजे होगा। 
 

IND vs NZ Live मैच टीवी पर कैसे देखें लाइव?

भारत और न्यूजीलैंड के बीच वर्ल्ड कप 2023 मैच आप घर बैठे टीवी पर देख सकते हैं। वर्ल्ड कप 2023 के मैचों को आप Star Sports नेटवर्क पर देख पाएंगे। इसके चैनल्स जैसे स्टार स्पोर्ट्स 1, स्टार स्पोर्ट्स 2, स्टार स्पोर्ट्स एचडी, स्टार स्पोर्ट्स हिंदी, स्टार स्पोर्ट्स मराठी आदि पर मैच का लाइव टेलीकास्ट आप देख सकते हैं।

IND vs NZ Live मैच कैसे देखें ऑनलाइन?

भारत और न्यूजीलैंड के बीच वर्ल्ड कप 2023 मैच Disney+ Hotstar पर ऑनलाइन Live Stream के जरिए देखा जा सकता है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  2. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  3. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  4. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  5. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  2. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  4. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  5. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  6. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  7. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  8. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  9. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  10. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.