India vs Australia T20 मैच शुरू होते ही JioCinema App डाउन, यूजर्स नहीं देख पा रहे मैच  

इंटरनेट आउटेज को ट्रैक करने वाली वेबसाइट Downdetector ने भी सर्विस के साथ समस्याएं दिखाई। ऐसा लगता है कि प्लेटफॉर्म भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे के आसपास डाउन हुआ था।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 23 नवंबर 2023 20:29 IST
ख़ास बातें
  • आज India vs Australia T20 सीरीज का पहला मैच था
  • मैच का प्रसारण JioCinema प्लेटफॉर्म पर हो रहा था
  • भारत में करीब 7 बजे कथित तौर पर Jio नेटवर्क डाउन हो गया
Reliance JioCinema Down: आज भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया का पहला T20 मैच था, जिसे Reliance Jio अपने JioCinema पर स्ट्रीम कर रहा था, लेकिन मैच शुरू होने के साथ ही प्लेटफॉर्म कई यूजर्स के लिए कथित तौर पर डाउन हो गया। यूजर्स ने प्लेटफॉर्म के डाउन होने की जानकारी सोशल मीडिया पर दी। JioCinema आज से शुरू हुई भारत-ऑस्ट्रेलिया T20 सीरीज (India vs Australia T20 Series)  का आधिकारिक ब्रॉडकास्टर है। 

आज सोशल मीडिया JioCinema के डाउन होने की शिकायतों से अचानक भर गया। बड़ी संख्या में यूजर्स ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर दावा करना शुरू कर दिया कि उनके लिए JioCinema ऐप काम नहीं कर रहा है और इस कारण वे भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया मैच नहीं देख पा रहे हैं। 

इंटरनेट आउटेज को ट्रैक करने वाली वेबसाइट Downdetector ने भी सर्विस के साथ समस्याएं दिखाई। ऐसा लगता है कि प्लेटफॉर्म भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे के आसपास डाउन हुआ था।

खबर लिखते समय तक, Gadgets 360 द्वारा भी ऐप के साथ समस्या देखी गई और हम मैच को लाइव देखने में अक्षम थे।
Advertisement

नीचे आप यूजर्स द्वारा X (पहले ट्विटर) पर किए गए कुछ ट्वीट्स को देख सकते हैं:-
Advertisement
 
 
 
 
 


भारत-ऑस्ट्रेलिया टी20 मैचों की सीरीज आज यानी 23 नवंबर से शुरू हो गई है, जिसमें 5 मैच होंगे। इन मैचों में भारतीय टीम के सीनियर प्लेयर  भाग नहीं लेंगे। कप्तानी भी सूर्यकुमार यादव को सौंपी गई है जो टी20 के धुंआधार बल्लेबाज के तौर पर देखे जाते हैं। ऐसे में भारत के लिए नया प्रयोग देखने लायक होगा। ऑस्ट्रेलिया की टीम में भी कुछ खिलाड़ियों को आराम दिया गया है। 
Advertisement

2024 टी20 वर्ल्ड कप के लिए यह रिहर्सल सीरीज कही जा रही है। टी20 सीरीज के इन सभी मैचों को आप घर बैठे अपने टीवी, मोबाइल, और लैपटॉप आदि डिवाइसेज पर फ्री में देख सकते हैं।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹90 हजार वाला Pixel फोन मिल रहा ₹21 हजार से ज्यादा सस्ता
  3. HMD Vibe2 Pro 5G सेल भारत में आज से, ₹14,999 में 6000mAh बैटरी वाला फोन
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹30 हजार वाले स्मार्टफोन्स पर बेस्ट डील्स
  5. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Aadhaar Security: आधार नंबर लॉक करते ही क्या होगा? बैंक अकाउंट की सुरक्षा के लिए भी जान लें ये तरीका
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹20 हजार में आने वाले टॉप 5 टैबलेट, कितना मिल रहा डिस्काउंट
  3. दिवाली पर ट्रेन की टिकट कैसे करें बुक, अपने रूट्स पर चेक करें स्पेशल ट्रेन
  4. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹90 हजार वाला Pixel फोन मिल रहा ₹21 हजार से ज्यादा सस्ता
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹8 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Google Pixel 10a
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹30 हजार वाले स्मार्टफोन्स पर बेस्ट डील्स
  7. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  8. Mercedes की Electric GLC को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 36 घंटे में 650 से ज्यादा बुकिंग्स
  9. TCS का नेट प्रॉफिट 13,884 करोड़ रुपये, रेवेन्यू में 11 प्रतिशत की बढ़ोतरी
  10. भारत में Starlink का रास्ता रोकने के Elon Musk के दावे को सरकार ने 'गलत' बताया
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.