पॉर्न देखने में भारत तीसरे स्थान परः सर्वे

विज्ञापन
Indo-Asian News Service, अपडेटेड: 13 जनवरी 2016 10:53 IST
भारत में चाहे पॉर्न पर प्रतिबंध लगे या हटे, लेकिन पॉर्न देखने में भारतीय लोगों ने बाजी मार ली है। इससे ज्यादा पॉर्न भारतीय लोगों ने पहले कभी नहीं देखे थे। साल 2015 में कनाडा को पीछे छोड़ते हुए अमेरिका और इंग्लैंड के बाद भारत दुनिया का तीसरा सबसे ज्यादा पॉर्न देखने वाला देश बन गया। यह जानकारी दुनिया के सबसे बड़ी पॉर्न वेबसाइट पॉर्नहब ने दी है। पॉर्नहब ने अपनी सालाना वैश्विक समीक्षा में पाया कि भारतीय औसतन साढ़े नौ मिनट तक पॉर्न देखते हैं जोकि पिछले साल के आंकड़ों से एक मिनट ज्यादा है।

वेबसाइट ने कहा, "हमने पाया कि पॉर्नहब वेबसाइट पर आने वाले लोग अब ज्यादा से ज्यादा पॉर्न स्मार्टफोन और टैबलेट पर देख रहे हैं।"
Advertisement

पॉर्नहब पर 2015 में 21.2 अरब बार विजिट किया गया, यानी हर मिनट 40,000 लोग और हर घंटे 2 करोड़ 10 लाख लोग इस वेबसाइट पर पॉर्न देख रहे थे।

इस रिव्यू में कहा गया है कि पॉर्नहब की साइट को स्मार्टफोन पर 53 फीसदी लोगों ने देखा जो कि पिछले साल के आंकड़ों से 45 फीसदी अधिक है। दुनिया भर में केवल 36 फीसदी लोग ही इस वेबसाइट को अब डेस्कटॉप पर देखते हैं।
Advertisement

बॉलीवुड अभिनेत्री सनी लियोनी भारत में सबसे ज्यादा सर्च की जाने वाली पॉर्न स्टार है।
Advertisement

पॉर्नहब पर सबसे कम वक्त बिताने वाले देशों में क्यूबा, मंगोलिया और कजाकिस्तान हैं। इन देशों में औसतन लोग 5 मिनट से लेकर 6.5 मिनट तक पॉर्न देखते है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Microsoft 365 Outage: 12 घंटे से ज्यादा ठप रहने के बाद Outlook और Teams ने फिर पकड़ी रफ्तार
#ताज़ा ख़बरें
  1. Microsoft 365 Outage: 12 घंटे से ज्यादा ठप रहने के बाद Outlook और Teams ने फिर पकड़ी रफ्तार
  2. Oppo Reno 17 Pro में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, MediaTek Dimensity 8550 Super चिपसेट
  3. Microsoft Outage: माइक्रोसॉफ्ट में खराबी से अटक गई दुनिया, इन देशों में रेल सर्विस भी ठप!
  4. iPhone 18 के लॉन्च में Samsung के कारण हुई देरी! नई रिपोर्ट में खुलासा
  5. Huawei Mate X8 सीरीज के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  6. Portronics ने लॉन्च किया 100W आउटपुट वाला 20,000mAh पावर बैंक, लैपटॉप भी होगा चार्ज
  7. Honor 700 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, 4K सिनेमैटिक लाइव फोटो का नया फीचर
  8. Oppo Pad 6 ग्लोबल मार्केट में होगा लॉन्च, मिलेगी 10,000mAh से बड़ी बैटरी!
  9. कैंसर की 137 दवाएं हुई सस्ती, Pharma Sahi Daam ऐप से जानें सही कीमत, खरीदने से पहले समझे
  10. कानों में ईयरिंग की तरह लगेंगे Xiaomi के नए ईयरबड्स, फुल चार्ज में चलेंगे 38 घंटे!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.