सरकार ने 22 YouTube न्‍यूज चैनलों को ब्‍लॉक किया, फर्जी खबरें फैलाने का आरोप

ये प्‍लेटफॉर्म राष्ट्रीय सुरक्षा, भारत के विदेशी संबंधों जैसे संवेदनशील विषयों पर फेक न्‍यूज फैला रहे थे।

विज्ञापन
Press Trust of India, अपडेटेड: 5 अप्रैल 2022 17:19 IST
ख़ास बातें
  • तीन ट्विटर अकाउंट, एक फेसबुक अकाउंट पर भी एक्‍शन
  • एक न्यूज वेबसाइट को भी ब्लॉक करने का आदेश
  • इन चैनलों के कुल दर्शकों की संख्या 260 करोड़ से ज्‍यादा थी

मंत्रालय के अनुसार, इन यूट्यूब चैनलों के जरिए भारतीय सशस्त्र बलों, जम्मू और कश्मीर जैसे विषयों पर फेक न्‍यूज पोस्‍ट की गईं।

सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने 22 यूट्यूब न्‍यूज चैनलों को ब्‍लॉक करने का निर्देश दिया है। इनमें से चार पाकिस्तान से हैं। इन यूट्यूब चैनलों पर दर्शकों को गुमराह करने के लिए कथित रूप से फर्जी खबरें फैलाने का आरोप है। पिछले साल फरवरी में आईटी रूल्‍स 2021 के नोटिफ‍िकेशन के बाद पहली बार भारतीय यूट्यूब न्‍यूज पब्लिशर्स के खिलाफ कार्रवाई की गई है। अपने ऑफ‍िशियल स्‍टेटमेंट में सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने कहा है कि उसने 22 यूट्यूब चैनल, तीन ट्विटर अकाउंट, एक फेसबुक अकाउंट और एक न्यूज वेबसाइट को ब्लॉक करने का आदेश जारी किया है। दिसंबर 2021 से अब तक मंत्रालय ने राष्ट्रीय सुरक्षा, भारत की संप्रभुता और अखंडता के आधार पर कुल 78 यूट्यूब बेस्‍ड न्‍यूज चैनलों और सोशल मीडिया अकाउंट्स को ब्‍लॉक करने के निर्देश जारी किए हैं।

ब्‍लॉक किए गए YouTube चैनलों के कुल दर्शकों की संख्या 260 करोड़ से ज्‍यादा थी। एक आधिकारिक बयान में मिनिस्‍ट्री ने कहा है कि ये प्‍लेटफॉर्म राष्ट्रीय सुरक्षा, भारत के विदेशी संबंधों जैसे संवेदनशील विषयों पर फेक न्‍यूज फैला रहे थे। इन चैनलों का नाम लिए बगैर कहा गया है कि 18 भारतीय और चार पाकिस्तान बेस्‍ड YouTube न्‍यूज चैनलों को ब्‍लॉक कर दिया गया है।
Advertisement
 
मंत्रालय के अनुसार, इन यूट्यूब चैनलों के जरिए भारतीय सशस्त्र बलों, जम्मू और कश्मीर जैसे विषयों पर फेक न्‍यूज  पोस्‍ट की गईं। इसमें ऐसा एंटी-इंडिया कंटेंट भी है, जिसे पाकिस्‍तान से ऑपरेट हो रहे कई सोशल मीडिया अकाउंट्स से पोस्‍ट किया गया था। 

जिन यूट्यूब चैनलों को ब्‍लॉक किया गया है, उन पर यूक्रेन की मौजूदा स्थिति को लेकर झूठा कंटेंट पब्‍लिश करने का आरोप है। कहा गया है कि इसका मकसद बाकी देशों के साथ भारत के विदेशी संबंधों को खतरे में डालना था। मंत्रालय ने कहा है कि ब्‍लॉक किए गए भारतीय यूट्यूब चैनल कुछ टीवी न्‍यूज चैनलों के टेम्प्लेट और लोगो का इस्‍तेमाल कर रहे थे, ताकि दर्शकों को यह विश्वास दिलाया जा सके कि न्‍यूज सच है। 
Advertisement

कहा गया है कि इन यूट्यूब चैनलों ने झूठे थंबनेल का इस्तेमाल किया। सोशल मीडिया पर कंटेंट को वायरल करने के लिए वीडियो के टाइटल और थंबनेल को बदला। कई मामलों में यह देखने को मिला कि भारत को लेकर फर्जी खबरें पाकिस्तान से आ रही थीं।
Advertisement

मंत्रालय का कहना है कि भारत सरकार एक प्रामाणिक, भरोसेमंद और सुरक्षित ऑनलाइन न्‍यूज मीडिया का माहौल सुनिश्‍चित करने और देश की संप्रभुता और अखंडता, राष्ट्रीय सुरक्षा को कमजोर करने के प्रयास को नाकाम करने के लिए प्रतिबद्ध है।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹3000 सस्ता मिल रहा Lava Virat Curve 5G, Flipkart दिवाली सेल में ऑफर
  2. Vivo के नए फोन में मिलेगी 12,000mAh बैटरी! लॉन्च से पहले लीक हुए फीचर्स
  3. ₹30000 एमआरपी वाला Ai+ Nova 2 Power 5G खरीदें ₹17,999 में! 48MP AI डुअल कैमरा फोन
  4. OnePlus 17 में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, महंगा हो सकता है प्राइस
  5. Oppo का 10,050mAh बैटरी वाला टैबलेट Pad Air 6 होगा 16 नवंबर को लॉन्च, प्री-ऑर्डर शुरू
  6. Xiaomi 18 Pro सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus 17 में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, महंगा हो सकता है प्राइस
  2. iPhone 17 Pro Max मिल रहा ₹20,000 से ज्यादा सस्ता, जल्द करें मौका हाथ से छूट न जाए
  3. Oppo ला रही 12000mAh बैटरी वाला नया फोन, 2 रियर कैमरा, फ्लैट डिस्प्ले फीचर्स!
  4. Infinix GT 50 Pro vs Samsung Galaxy S26 FE vs Oppo Reno 16: ₹70000 में कौन सा है बेस्ट?
  5. Vivo X500 Ultra में मिल सकते हैं डुअल Sony LYT-L910 कैमरा 
  6. URBAN लाया नया फिटनेस बैंड, 45 घंटे चलेगी बैटरी, साथ में ईयरबड्स भी
  7. Instagram पर AI करेगा आयु की पहचान, फिर दिखाएगा कंटेंट, झूठ होने पर करेगा अकाउंट ब्लॉक
  8. ₹30000 एमआरपी वाला Ai+ Nova 2 Power 5G खरीदें ₹17,999 में! 48MP AI डुअल कैमरा फोन
  9. 1 रिचार्ज और साल भर तक रोजाना 2GB इंटरनेट, अनलिमिटेड कॉलिंग और फ्री टीवी के फायदे
  10. Huawei ला रही नया वाइड फोन! 16GB रैम, डुअल कैमरा लीक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.