दिल्ली से जम्मू 1 घंटे में! भारत का पहला हाइपरलूप टेस्ट ट्रैक हुआ तैयार, 30 मिनट में तय होगी 350 Km की दूरी

हाइपरलूप का मकसद हाई-स्पीड, किफायती, भरोसेमंद और टिकाऊ ट्रांसपोर्टेशन के लिए हाइपरलूप टेक्‍नॉलजी का डेवलपमेंट और उनका कमर्शलाइजेशन करना है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 25 फरवरी 2025 17:55 IST
ख़ास बातें
  • भारत का पहला हाइपरलूप टेस्टिंग ट्रैक तैयार हो गया है
  • इसे रेल मंत्रालय के सहयोग से IIT मद्रास ने डेवलप किया है
  • हाइपरलूप की मदद से 350 किमी की दूरी महज 30 मिनट में तय की जा सकेगी

Photo Credit: X/ @AshwiniVaishnaw

रेल मंत्रालय के सहयोग से IIT मद्रास ने 422 मीटर लंबा, भारत का पहला हाइपरलूप टेस्टिंग ट्रैक डेवलप किया है। इस सहयोग में टुट्र हाइपरलूप (TuTr Hyperloop) भी शामिल है, जो IIT मद्रास के छात्रों का एक स्टार्टअप है। दरअसल हाइपरलूप डेवलप करने का मकसद हाई-स्पीड, किफायती, भरोसेमंद और टिकाऊ ट्रांसपोर्टेशन के लिए हाइपरलूप टेक्‍नॉलजी का डेवलपमेंट और उनका कमर्शलाइजेशन करना है। भारतीय रेलवे और आईआईटी मद्रास मिलकर इससे जुड़ी टेक्‍नॉलजी डेवलप करने पर काम कर रहे हैं। इसकी मदद से 350 किमी की दूरी महज 30 मिनट में तय की जा सकेगी।

X (पूर्व में ट्विटर) पर खबर शेयर करते हुए, केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने लिखा, "सरकारी-अकादमिक सहयोग भविष्य के परिवहन में नवाचार को बढ़ावा दे रहा है।" उन्होंने एक वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें इस ट्यूब को दिखाया गया है, जिसके फाइनल और बड़े रूप में भविष्य में हाइपरलूप व्हीकल दौड़ेगा। जैसा कि हमने बताया कि इसकी मदद से 350 किमी की दूरी महज 30 मिनट में तय की जा सकेगी, जिसका मतलब है कि एक बार यह वास्तविकता बन जाए तो आप आधे घंटे से भी कम समय में दिल्ली से जयपुर, लगभग 300 किमी की यात्रा कर सकते हैं।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में श्री वैष्णव ने कहा, "422 मीटर का पहला पॉड टेक्नोलॉजीज को डेवलप करने में काफी मदद करेगा। मुझे लगता है कि अब समय आ गया है, जब एक-एक मिलियन डॉलर के पहले दो अनुदानों के बाद, एक मिलियन डॉलर का तीसरा अनुदान हाइपरलूप परियोजना को और विकसित करने के लिए आईआईटी मद्रास को दिया जाएगा।"
 

हाइपरलूप का मकसद हाई-स्पीड, किफायती, भरोसेमंद और टिकाऊ ट्रांसपोर्टेशन के लिए हाइपरलूप टेक्‍नॉलजी का डेवलपमेंट और उनका कमर्शलाइजेशन करना है। इस हाइपरलूप टेस्‍ट ट्रैक को पहली बार 100 किलोमीटर प्रति घंटे की स्‍पीड पर टेस्‍ट किया गया था। अब लंबे ट्रैकों पर टेस्‍ट की तैयारी है ताकि 600 किलोमीटर प्रति घंटे की स्‍पीड तक पहुंचा जा सके। अगर यह तकनीक कामयाब हुई तो भारत के शहरों में ट्रांसपोर्टेशन का तरीका बदल सकता है। यह मेट्रो ट्रेन सिस्‍टम के साथ-साथ काम कर सकता है। 
Advertisement

हाइपरलूप ट्रेन सिस्‍टम की एक खूबी है कि यह दो डेस्टिनेशंस के बीच में नहीं रुकती। आसान भाषा में कहें तो एक पॉइंट से दूसरे पॉइंट तक बिना रुके जाती है। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, भारत की पहली हाइपरलूप ट्रेन मुंबई और पुणे के बीच चलेगी। इससे मुंबई और पुणे का सफर सिर्फ 25 मिनटों में पूरा होने की उम्मीद है। दोनों शहरों की दूरी करीब 150 किलोमीटर है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Hyperloop, Hyperloop India, India Hyperloop System
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  2. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  3. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  4. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  5. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  6. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Aadhaar में नाम बदलने के नियम बदले, अब हर तरह के बदलाव के लिए अलग प्रोसेस; जानें कौन-सा डॉक्यूमेंट लगेगा
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  3. 75 इंच तक के TV पर 40% तक की छूट, Hisense की फेस्टिव सेल; कीमत ₹25 हजार से शुरू
  4. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Ai+ के 6 स्मार्टफोन्स पर डील्स का खुलासा, कीमत ₹8,999 से शुरू
  6. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  7. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  8. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  9. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  10. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.