नोटबंदी का असर, गूगल पर लोग खोज रहे हैं स्याही हटाने के तरीके

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 18 नवंबर 2016 17:29 IST
सरकार द्वारा 500 रुपये और 1000 रुपये के नोट बैन किए जाने के बाद कई कदम उठाए गए। एक ही व्यक्ति द्वारा पुरानी करेंसी को कई बार एक्सचेंज को रोकने के लिए सरकार ने बैंकों को इंक लगाने का आदेश दिया। और इसके बाद गूगल पर 'इनडेलिबल इंक रिमूवल' को लेकर सबसे ज्यादा सर्च किया गया। बैंकों को इनडेलिबल इंक इस्तेमाल करने को कहा गया है। आमतौर पर इस इंक का इस्तेमाल चुनाव में वोट डालने के समय लोगों को मार्क करने के लिए किया जाता है।

इससे पहले गूगल पर 'हाउ टू कनवर्ट ब्लैक मनी टू व्हाइट मनी' ट्रेंड किया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा ने कालेधन के खात्मे के चलते आठ नवंबर को ऐलान किया था कि 500 रुपये और 1000 रुपये के नोट करेंसी के तौर पर स्वीकार नहीं किए जाएंगे। और अब लगता है लोग इनडेलिबल इंक को हटाने के तरीके खोजने के लिए गूगल पर लगातार सर्च कर रहे हैं।

गूगल ट्रेंड्स डेटा के मुताबिक, 'indelible ink removal' सर्च में बढ़ोतरी 15 नवंबर को देखी गई। इसी दिन से बैंकों ने इंक का इस्तेमाल शुरू किया था। दिल्ली, कर्नाटक, पश्चिम बंगाल और महाराष्ट्र उन प्रदेशों में शामिल हैं जहां लोग इस स्याही को हटाने के तरीके सबसे ज्यादा इस्तेमाल कर रहे हैं। गूगल के डेटा के अनुसार,  मुंबई और दिल्ली इन तरीकों को सर्च करने में लगभग बराबर रहे जबकि उसके बाद बेंगलूरु के लोगों ने सबसे ज्यादा इन तरीकों को सर्च किया।
 
 
बैंकों को सलाह दी गई है कि वे करेंसी बदलने वाले लोगों के दाहिने हाथ में इंक से मार्क करें। बता दें कि चुनाव में वोटिंग में फर्जीवाड़े को रोकने के लिए वोटरों के बांये हाथ में इंक लगाई जाती है। इस इंक को हटाने का तरीका खोजने का उद्देश्य साफतौर पर फर्जीवाड़ा ही होता है लेकिन इस इंक को हटाना आसान काम नहीं है।
Advertisement

चुनाव आयोग ने इनडेलिबल इंक के इस्तेमाल पर चिंता जाहिर की है क्योंकि उत्तर प्रदेश और पंजाब सहित कई राज्यों में चुनाव शुरू होने वाले हैं। चुनाव आयोग ने कहा है कि इनडेलिबल इंक के इ्स्तेमाल से किसी भी तरह से चुनाव प्रक्रिया पर असर नहीं पड़ना चाहिए।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड
  3. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  4. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  6. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  7. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale कल से शुरू, iPhone 17 मिलेगा ₹22,900 सस्ता, बस सेव कर लें ये कार्ड
  2. IMC 2026: Jio ने शोकेस किया अपना LEO सैटेलाइट ग्रुप स्टेशन मॉडल, आसमान से जमीन पर आएगा हाई स्पीड इंटरनेट
  3. Samsung Galaxy F70 5G जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  4. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ की सेल शुरू, मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट भी, जानें सबकुछ
  5. Red Magic 12 Pro+ में गेमिंग के लिए मिलेंगे फीचर्स, अगले सप्ताह लॉन्च
  6. Airtel फ्री दे रहा पोस्टपेड प्लान के साथ इंटरनेशनल रोमिंग, विदेशों की यात्रा पर भी ले पाएंगे डेटा-कॉल के लाभ
  7. HMD Slate Tab 5G में मिल सकता है 15.6 इंच डिस्प्ले, 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा
  8. 8,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले वाला Vivo Y32 लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ आया नया फोन
  9. IMC 2026: Jio ने पेश किए स्मार्ट ग्लासेस, UPI पेमेंट कर पाएंगे और AI देगा सवालों का जवाब
  10. Lenovo ने लॉन्च किया AI फीचर्स वाला ThinkBook 14x लैपटॉप, आपकी पसंद के मिलेंगे फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.