IND vs ENG T20 World Cup 2026 सेमीफाइनल आज, जानिए कब और कहां देखें LIVE

T20 World Cup 2026 के सेमीफाइनल में आज भारत और इंग्लैंड का मुकाबला होगा। जानिए मैच का समय, टीवी चैनल और लाइव स्ट्रीमिंग कहां देख सकते हैं।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 5 मार्च 2026 16:31 IST
ख़ास बातें
  • भारत और इंग्लैंड के बीच आज सेमीफाइनल मुकाबला
  • शाम 7 बजे से शुरू होगा हाई वोल्टेज मैच
  • Star Sports और JioHotstar पर देख सकते हैं LIVE

Photo Credit: BCCI

IND vs ENG T20 Live Streaming: टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup 2026) में आज भारत और इंग्लैंड के बीच सेमीफाइनल मुकाबला खेला जाएगा। टूर्नामेंट का यह बेहद अहम मैच है, क्योंकि जो भी टीम आज जीत हासिल करेगी वह सीधे फाइनल में पहुंच जाएगी। दोनों टीमों के बीच इस मुकाबले को लेकर फैंस में काफी उत्साह है। भारत पूरे टूर्नामेंट में शानदार फॉर्म में नजर आया है, वहीं इंग्लैंड की टीम भी मजबूत बल्लेबाजी और तेज गेंदबाजी के कारण खतरनाक मानी जा रही है। ऐसे में आज का मुकाबला काफी रोमांचक होने की उम्मीद है। अगर आप भी इस मैच को लाइव देखना चाहते हैं तो यहां हम आपको मैच की ब्रॉडकास्ट और लाइव स्ट्रीमिंग से जुड़ी पूरी जानकारी दे रहे हैं।

IND vs ENG T20 Live मैच कब और कहां होगा?

IND vs ENG T20 सेमीफाइनल मैच आज यानी 5 मार्च को खेला जाएगा। यह मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में आयोजित होगा।

Advertisement

IND vs ENG T20 Live मैच कितने बजे से शुरू होगा?

भारत और इंग्लैंड के बीच यह मैच शाम 7 बजे (7:00 PM) से शुरू होगा। मैच के लिए टॉस 6:30 PM पर किया जाएगा।

IND vs ENG T20 Live मैच कौन से टीवी चैनल पर आएगा?

अगर आप टीवी पर मैच देखना चाहते हैं तो Star Sports Network पर इस मैच का लाइव प्रसारण देखा जा सकता है।

Advertisement

IND vs ENG T20 Live लाइव स्ट्रीमिंग के जरिए कहां देखें?

भारत बनाम इंग्लैंड मैच की लाइव स्ट्रीमिंग आप अपने मोबाइल, टैबलेट या स्मार्ट डिवाइस पर भी देख सकते हैं। इस मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग JioHotstar ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी।

Advertisement

IND vs ENG T20 Live मैच फ्री में कैसे देखें?

अगर आपके पास JioHotstar का सब्सक्रिप्शन है तो आप इस मैच को अपने मोबाइल या अन्य डिवाइस पर लाइव स्ट्रीमिंग के जरिए देख सकते हैं। कई जियो यूजर्स को टेलीकॉम प्लान के साथ यह एक्सेस भी मिल सकता है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  2. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  3. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
#ताज़ा ख़बरें
  1. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  2. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  4. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  5. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  6. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  7. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  8. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  9. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  10. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.