IIT BHU का रिकॉर्ड प्लेसमेंट: छात्र का मिला Rs 2.2 करोड़ का पैकेज, अब तक 1,128 जॉब ऑफर

हाल के सेशन में प्रमुख भर्तीकर्ताओं में Microsoft, Google, Amazon, Samsung, Oracle, Walmart, Qualcomm, Goldman Sachs, Tata Steel, ITC आदि शामिल हैं।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 8 फरवरी 2025 09:14 IST
ख़ास बातें
  • IIT BHU में प्लेसमेंट सेशन चल रहा है
  • एक छात्र ने इसमें प्रति वर्ष 2,2 करोड़ रुपये का सीटीसी पैकेज हासिल किया
  • यह संस्थान के लिए अभी तक का सबसे अधिक पैजेक था

Photo Credit: IIT BHU

IIT BHU ने हाल के प्लेसमेंट सेशल में 2.2 करोड़ रुपये प्रति वर्ष का अपना सबसे अधिक प्लेसमेंट पैकेज हासिल किया है, जिसमें औसत पैकेज 22.79 लाख है। 31 जनवरी, 2025 तक, संस्थान ने टेक्नोलॉजी, कंसल्टिंग, फाइनेंस और कोर इंजीनियरिंग जैसे सेक्टर में 1,128 प्लेसमेंट ऑफर और 424 इंटर्नशिप ऑफर हासिल किए हैं। प्रमुख कंपनियों में Google, Microsoft, Goldman Sachs, Tata Steel, Amazon और Qualcomm शामिल हैं। प्लेसमेंट कैंपेन अभी भी जारी है, जिसमें अभी और छात्रों को प्लेसमेंट मिलना बाकी है। 1919 में स्थापित, IIT BHU बनारस इंजीनियरिंग कॉलेज से विकसित हुआ और 2012 में आईआईटी बना था।

एनडीटीवी के मुताबिक, हाल ही में IIT BHU में आयोजित प्लेसमेंट सेशन में एक छात्र ने प्रति वर्ष 2,2 करोड़ रुपये का सीटीसी पैकेज हासिल किया। यह संस्थान के लिए अभी तक का सबसे अधिक पैजेक था। छात्रों को मिलने वाला औसत पैकेज 22,79,680.91 रुपये प्रति वर्ष है। संस्थान ने कथित तौर पर 31 जनवरी, 2025 तक कुल 1,128 प्लेसमेंट ऑफर और 424 इंटर्नशिप ऑफर हासिल किए। 
Advertisement

बताया गया है कि प्लेसमेंट विभिन्न प्रकार के सेक्टर जैसे कि टेक्नोलॉजी, कोर इंजीनियरिंग, फाइनेंस और कंसलटिंग आदि में आयोजित किए गए हैं। हाल के सेशन में प्रमुख भर्तीकर्ताओं में Microsoft, Google, Amazon, Samsung, Oracle, Walmart, Qualcomm, Goldman Sachs, Tata Steel, ITC आदि शामिल हैं। इतना ही नहीं, प्लेसमेंट कैंपेन अभी चल रहा है।

रिपोर्ट आगे बताती है कि प्लेसमेंट को लेकर सभी डिटेल्स शेयर करते हुए IIT (BHU) के निदेशक, प्रोफेसर अमित पात्रा ने कहा, "इस साल के प्लेसमेंट परिणाम उद्योग के लिए तैयार पेशेवरों को तैयार करने वाले प्रमुख संस्थान के रूप में आईआईटी (बीएचयू) की स्थिति को मजबूत करते हैं। हमारे छात्रों की प्रतिभा और शैक्षणिक और अनुसंधान उत्कृष्टता के लिए संस्थान की प्रतिबद्धता शीर्ष स्तरीय भर्तीकर्ताओं को आकर्षित करना जारी रखती है।"
Advertisement

2019 में IIT BHU ने अपने 100 वर्ष पूरे किए। हालांकि, यह शुरुआत से IIT नहीं था, बल्कि 1909 में इसकी शुरुआत बनारस इंजीनियरिंग कॉलेज (BENCO) के रूप में हुई थी। इसके बाद, 1968 में, BHU के पूर्ववर्ती इंजीनियरिंग कॉलेजों, जिनमें BENCO, MINMET और TECHNO को इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT) में मर्ज कर दिया गया और 2012 में यह IIT-BHU वाराणसी बन गया।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  5. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  7. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  8. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  9. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  10. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.