IIT BHU में असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती! Rs 1.67 लाख तक मिलेगी सैलरी! जानें डिटेल्स

फैकल्टी पॉजीशन के लिए ऐसे व्यक्ति भी आवेदन कर सकते हैं जो भारतीय मूल के हैं।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 26 नवंबर 2023 10:44 IST
ख़ास बातें
  • असिस्टेंट प्रोफेसर ग्रेड-I के लिए 1,01,500-Rs 1,67,400 तक वेतन
  • IIT BHU की अधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन किए जा सकते हैं
  • फॉर्म सबमिट करने के लिए कोई अंतिम तिथि निर्धारित नहीं की गई है

IIT BHU में असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए आवेदन करने का सुनहरा मौका है।

IIT BHU में असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए आवेदन करने का सुनहरा मौका है। आईआईटी बीएचयू वाराणसी (IIT BHU Varanasi) में असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए फैकल्टी पोजीशन खाली हैं जिसके लिए संस्थान की ओर से आवेदन मांगे गए हैं। सैलरी पैकेज भी अच्छा खासा दिया जा रहा है जो कि 1.67 लाख तक बताया गया है। इच्छुक कैंडिडेट इस जॉब के लिए IIT BHU की अधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। 

IIT BHU Varanasi में भारतीय, और भारत के बाहर मौजूद नागरिकों (OCIs) के लिए असिस्टेंट प्रोफेसर पद के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। ये आवेदन विभिन्न पदों जैसे आर्किटेक्चर, प्लानिंग व डिजाइनिंग, सिरेमिक इंजीनियरिंग, केमिकल इंजीनियरिंग एवं टेक्नोलॉजी, सिविल इंजीनियरिंग, कम्प्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग, मैकेनिकल इंजीनियरिंग, मेटालर्जीकल इंजीनियरिंग, माइनिंग इंजीनियरिंग और मैथेमेटिकल साइंस आदि के लिए मांगे गए हैं। 

फैकल्टी पॉजीशन के लिए ऐसे व्यक्ति भी आवेदन कर सकते हैं जो भारतीय मूल के हैं। साथ ही विदेशी नागरिक भी अनुबंध आधारित आवेदन हेतु आमंत्रित हैं जिसके लिए 5 साल तक की अवधि लागू होगी। उसके बाद कैंडिडेट की परफॉर्मेंस के आधार पर पोस्ट को रीन्यू किया जाएगा। 

योग्यता 
असिस्टेंट प्रोफेसर ग्रेड-I (Assistant Professor Grade-I) के लिए, कैंडिडेट के पास प्रथम क्लास पीएचडी होनी चाहिए अथवा उसी के बराबर संबंधित ब्रांच के लिए डिग्री होनी चाहिए। कैंडिडेट का एकेडमिक रिकॉर्ड अच्छा होना चाहिए, और तीन साल तक अध्यापक का अनुभव, रिसर्च, और इंडस्ट्री एक्सपीरियंस होना चाहिए। एक्सपीरियंस नामी संस्थान के साथ मांगा गया है। 

असिस्टेंट प्रोफेसर ग्रेड-II (Assistant Professor Grade-II) के लिए कैंडिडेट के पास प्रथम क्लास पीएचडी होनी चाहिए अथवा उसी के बराबर संबंधित ब्रांच के लिए डिग्री होनी चाहिए। कैंडिडेट का एकेडमिक रिकॉर्ड अच्छा होना चाहिए। कैंडिडेट के पास पब्लिकेशन में रिसर्च प्रकाशन हेतु दक्ष शोध क्षमता हो, साथ ही नाम जर्नल्स में शोध आदि प्रकाशित होने चाहिएं। 
Advertisement

वेतन
असिस्टेंट प्रोफेसर ग्रेड-I (Assistant Professor Grade-I) के लिए ₹ 1,01,500-Rs 1,67,400 तक वेतन बताया गया है। जबकि असिस्टेंट प्रोफेसर ग्रेड-II (Assistant Professor Grade-II) के लिए ₹ 57,700-Rs 98,200 तक वेतन बताया गया है। 
Advertisement

अंतिम तिथि
ऑनलाइन फॉर्म सबमिट करने के लिए कोई अंतिम तिथि निर्धारित नहीं की गई है। यह एक रोलिंग विज्ञापन है। एप्लिकेशंस की प्रोसेसिंग संस्थान द्वारा निर्धारित की गई कट ऑफ डेट के अनुसार संबंधित डिपार्टमेंट द्वारा की जाएगी। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  2. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  3. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  4. Asus लैपटॉप, PC और गेमिंग डिवाइस Flipkart-Amazon सेल में 50% तक हुए सस्ते
  5. Infinix लाया गजब का फोन, बिना सिम भी कर पाएंगे कॉल, बिना नेटवर्क करेगा काम
  6. Samsung Galaxy S27 Ultra के लिए हो सकते हैं 5 कलर्स के ऑप्शन
  7. Vivo X Fold 6 भारत में लॉन्च; 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया फोल्डेबल फोन
  8. Vivo S2 FE लॉन्च: 10000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  2. Infinix लाया गजब का फोन, बिना सिम भी कर पाएंगे कॉल, बिना नेटवर्क करेगा काम
  3. Samsung Galaxy S27 Ultra के लिए हो सकते हैं 5 कलर्स के ऑप्शन
  4. Vivo V80 vs Samsung Galaxy A57 5G vs OnePlus 15R: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
  5. Asus लैपटॉप, PC और गेमिंग डिवाइस Flipkart-Amazon सेल में 50% तक हुए सस्ते
  6. Vivo ने भारत में पेश किया Vision Discovery Edition मिक्स्ड रिएलिटी हेडसेट
  7. Vivo S2 FE लॉन्च: 10000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: Dylect के प्रोडक्ट्स पर 60% तक की छूट, 8 अक्टूबर से मिलेंगे ऑफर्स
  9. Vivo V80 भारत में लॉन्च, 7,200mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले के साथ आया फोन; जानें कीमत
  10. Vivo X Fold 6 भारत में लॉन्च; 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया फोल्डेबल फोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.