ICC क्रिकेट वर्ल्ड कप और Asia Cup फ्री में देखने का मौका, Disney+ Hotstar का नया ऑफर

Disney+ Hotstar एशिया कप 2023 और ICC पुरुष क्रिकेट वर्ल्ड कप को फ्री में दिखाएगा।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 23 अगस्त 2023 16:55 IST
ख़ास बातें
  • Disney+ Hotstar क्रिकेट टूर्नामेंट की फ्री में लाइव स्ट्रीम करेगा।
  • एशिया कप 2023 की शुरुआत 30 अगस्त को होने वाली है।
  • ICC पुरुष क्रिकेट वर्ल्ड कप टूर्नामेंट 5 अक्टूबर से शुरू होगा।

आईसीसी पुरुष क्रिकेट वर्ल्ड कप 5 अक्टूबर से शुरू होगा।

Photo Credit: Disney+ Hotstar

Disney+ Hotstar देशभर के क्रिकेट फैंस के लिए एक नई सौगात लाने के लिए पूरी तरह तैयार है। प्लेटफॉर्म ने कंफर्म किया है कि वह दो क्रिकेट टूर्नामेंट की फ्री में लाइव स्ट्रीम करेगा। ओटीटी प्लेटफॉर्म अपने मोबाइल एप्लिकेशन पर एशिया कप 2023 और ICC पुरुष क्रिकेट वर्ल्ड कप को फ्री में दिखाएगा। ध्यान देने वाली बात यह है कि फ्री लाइव स्ट्रीमिंग सिर्फ Disney+ Hotstar मोबाइल ऐप पर ही होगी। टीवी या बड़ी स्क्रीन पर लाइव क्रिकेट मैच देखने के लिए सब्सक्रिप्शन लेना होगा।


एशिया कप ओर आईसीसी पुरुष क्रिकेट वर्ल्ड कप फ्री में देखें


हालिया ट्वीट में Disney+ Hotstar ने कंफर्म किया है कि कंपनी एशिया कप और आईसीसी पुरुष क्रिकेट वर्ल्ड कप के अपने यूजर्स के लिए फ्री लाइव स्ट्रीमिंग सर्विस प्रदान करेगी। दोनों टूर्नामेंटों के सभी क्रिकेट मैच देखने के लिए कोई भी यूजर Disney+ Hotstar मोबाइल ऐप को आईओएस और एंड्रॉइड प्लेटफॉर्म पर फ्री में डाउनलोड करके लॉग इन कर सकता है।

एशिया कप 2023 की शुरुआत 30 अगस्त को होने वाली है। 2 सितंबर, 2023 को भारत बनाम पाकिस्तान मैच होगा। एशिया कप में 13 मैच निर्धारित होंगे। ICC पुरुष क्रिकेट वर्ल्ड कप की बात करें तो यह क्रिकेट टूर्नामेंट 5 अक्टूबर 2023 को शुरू होगा और 19 नवंबर को खत्म होगा। इस टूर्नामेंट के दौरान कुल 48 मैच खेले जाएंगे और इस बार टूर्नामेंट में 10 देश हिस्सा लेंगे।


Advertisement
Disney+ Hotstar के प्लान


Disney+ Hotstar वर्तमान में अपने ग्राहकों के लिए अलग-अलग प्लान की पेशकश करता है जो कि इस प्रकार हैं:

Disney+ Hotstar Super: यह प्लान 899 रुपये प्रति वर्ष की कीमत में आता है और प्लेटफॉर्म पर सभी कंटेंट फ्री में प्रदान करता है। इसमें फुल एचडी क्वालिटी के साथ एक साथ दो डिवाइस में स्ट्रीमिंग हो सकती है।
Advertisement

Disney+ Hotstar Premium Monthly: इस प्लान की मेंबरशिप 299 रुपये प्रति माह है। इससे सभी कंटेंट 4 डिवाइस पर 4K वीडियो क्वालिटी में देख सकते हैं।

Disney+ Hotstar Premium Yearly: इस प्रीमियम प्लान की वार्षिक मेंबरशिप की कीमत 1,499 रुपये है। इसके साथ प्रीमियम मासिक मेंबरशिप के समान फायदे मिलते हैं। इसका मतलब है कि यूजर्स प्लेटफॉर्म पर डिज्नी, फिल्म, सीरीज और काफी कुछ समेत सभी कंटेंट 4K रेजॉल्यूशन में देख सकते हैं। इसके अलावा कोई भी इसे एक ही समय में 4 अलग-अलग डिवाइस पर देख सकता है।
Advertisement
   
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Asia Cup

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  2. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  3. Oppo F35 5G लॉन्च: 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  5. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  6. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  7. Lenovo Watch Fit 3 लेटेस्ट स्मार्टवॉच हुई लॉन्च, 2.5D कर्व्ड ग्लास, 9 दिन बैटरी से लैस, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo F35 5G लॉन्च: 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  2. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  3. Oppo F35 Pro 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत
  4. ₹2 हजार वाला Adobe Photoshop बिल्कुल फ्री! ऐसे उठाएं इस ऑफर का फायदा
  5. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  7. Lenovo Watch Fit 3 लेटेस्ट स्मार्टवॉच हुई लॉन्च, 2.5D कर्व्ड ग्लास, 9 दिन बैटरी से लैस, जानें कीमत
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  9. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  10. Primebook 3 Max लैपटॉप की सेल शुरू, स्टूडेंट्स के लिए ₹36 हजार में AI फीचर्स और 12 घंटे की बैटरी लाइफ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.