Hyundai Diwali Offer: 452 km रेंज वाली Kona Electric को 1 लाख रुपये तक सस्ता खरीदें!

सभी गाड़ियों पर सबसे अधिक डिस्काउंट Hyundai Kona Electric कॉम्पैक्ट SUV पर दिया जा रहा है। ग्राहक इस इलेक्ट्रिक कार को 1 लाख रुपये तक के कैश डिस्काउंट पर खरीद सकते हैं।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 17 अक्टूबर 2022 13:20 IST
ख़ास बातें
  • दिवाली ऑफर में कंपनी की सबसे पॉपुलर प्रीमियम हैचबैक Hyundai i20 पर भी छूट
  • Hyundai Aura के CNG वेरिएंट पर 33,000 रुपये की छूट दी जा रही है
  • सबसे अधिक डिस्काउंट Hyundai Kona Electric कॉम्पैक्ट SUV पर दिया जा रहा है

Hyundai Kona Electric की भारत में शुरुआती कीमत 23.84 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है

हुंडई इंडिया (Hyundai India) अपनी कई पॉपुलर कारों पर 1 लाख रुपये तक का डिस्काउंट दे रही है। फेस्टिव सीजन की शुरुआत हो चुकी है और कई कार निर्माता ग्राहकों को लुभाने के लिए नए डील्स और ऑफर्स की पेशकश कर रहे हैं। इसी दिशा में हुंडई ने भी नया ऑफर पेश किया है, जिसमें कंपनी अपने ग्राहकों को Hyundai i20, Aura, Grand i10 NIOS के साथ-साथ देश में अपनी एकमात्र इलेक्ट्रिक कार Hyundai Kona Electric पर भी छूट दे रही है। यह दिवाली ऑफर 31 अक्टूबर, 2022 तक वैध है। हालांकि, डिस्काउंट, डील्स और ऑफर्स शहरों और राज्यों के हिसाब से अलग हो सकते हैं। ऐसे में हम आपको अपने नजदीकी डीलरशिप पर संपर्क करने की सलाह देंगे। आइए इन ऑफर्स के बारे में जानते हैं।
 

Hyundai Grand i10 NIOS

शुरुआत Hyundai Grand i10 NIOS से करते हैं। इस कारके टर्बो वेरिएंट पर कंपनी 48,000 रुपये तक की छूट दे रही है। इसमें 35,000 रुपये का कैश डिस्काउंट और 10,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस दिया जा रहा है। इसके अलावा, इस वेरिएंट पर 3,000 रुपये की कॉर्पोरेट छूट का लाभ भी उठाया जा सकता है।

CNG वेरिएंट भी डिस्काउंट दिया जा रहा है। ग्राहक इस वेरिएंट पर 20,000 रुपये का कैश डिस्काउंट, 10,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस और 3,000 रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट हासिल कर सकते हैं। इनके अलावा, अन्य वेरिएंट में 18,000 रुपये तक की छूट दी जा रही है, जिसमें 10,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस, 5,000 रुपये का कैश डिस्काउंट और 3,000 रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट शामिल है।

वर्तमान में, भारत में Hyundai Grand i10 NIOS की भारत में शुरुआती कीमत 5.43 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है। इसका टॉप मॉडल 8.45 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) में आता है।
Advertisement
 

Hyundai i20

दिवाली ऑफर में कंपनी की सबसे पॉपुलर प्रीमियम हैचबैक - Hyundai i20 पर भी अच्छी छूट दी जा रही है। इस कार पर 10,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस, 10,000 रुपये का कैश डिस्काउंट मिल रहा है। ये ऑफर Magna और Sportz वेरिएंट में दिया जा रहा है। Hyundai i20 की भारत में शुरआती कीमत 7.07 लाख रुपये है, जो 11.62 लाख रुपये तक जाती है। दोनों कीमतें एक्स-शोरूम हैं।
 

Hyundai Aura

Hyundai Aura के CNG वेरिएंट पर 33,000 रुपये की छूट दी जा रही है, जिसमें 20,000 रुपये का कैश डिस्काउंट, 10,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस और 3,000 रुपये की कॉर्पोरेट छूट शामिल है। अन्य वेरिएंट पर 10,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस, 5,000 रुपये का कैश डिस्काउंट और 3,000 रुपये की कॉर्पोरेट छूट शामिल है। Hyundai Aura की भारत में शुरुआती कीमत 6.09 लाख रुपये और टॉप मॉडल की कीमत 8.87 लाख रुपये है। दोनों कीमतें एक्स-शोरूम है।
 

Hyundai Kona Electric

सभी गाड़ियों पर सबसे अधिक डिस्काउंट Hyundai Kona Electric कॉम्पैक्ट SUV पर दिया जा रहा है। ग्राहक इस इलेक्ट्रिक कार को 1 लाख रुपये तक के कैश डिस्काउंट पर खरीद सकते हैं। भारत में हुंडई कोना इलेक्ट्रिक की शुरुआती कीमत 23.84 लाख रुपये है और इसका टॉप मॉडल 24.03 लाख रुपये में आता है। दोनों कीमतें एक्स-शोरूम है। 
Advertisement

फीचर्स और स्पेसिफफिकेशन की बात करें तो Hyundai Kona Electric में परमानेंट मैगनेट सिंक्रोनाइज मोटर (PMSM) दी गई है। इलेक्ट्रिक मोटर की पावर 136 PS और टॉर्क 395 Nm है। इसमें 39.2kWh की बैटरी दी गई है। रेंज की बात करें तो ARAI क्लेम के अनुसार यह एक बार चार्ज होकर 452km चल सकती है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  3. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  4. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
  5. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  6. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स
#ताज़ा ख़बरें
  1. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  3. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  4. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  5. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  6. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  7. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  8. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  10. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.