Husqvarna ने दिखाया अपना पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर, सिंगल चार्ज में चलेगा 95 किलोमीटर

Husqvarna ने ट्विटर के जरिए अपने पहले इलेक्ट्रिक स्कूटर Vektorr की घोषणा की है। नया स्कूटर फिलहाल कॉन्सेप्ट स्टेज में है।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 10 मई 2021 14:03 IST
ख़ास बातें
  • Husqvarna ने दिखाया अपना पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर Vektorr
  • सिंगल चार्ज पर 95 किलोमीटर निकालने की क्षमता रखता है यह कॉन्सेप्ट स्कूटर
  • कुछ दिनों पहले दिखाई थी E-Pilen इलेक्ट्रिक बाइक और Bltz किक स्कूटर

Husqvarna ने कुछ दिनों पहले अपनी पहली इलेक्ट्रिक बाइक E-Pilen को भी दिखाया था

स्वीडिश वाहन निर्माता कंपनी Husqvarna (हस्कर्वना) ने अपने पहले इलेक्ट्रिक स्कूटर का कॉन्सेप्ट दिखाया है। Vektorr नाम के इस स्कूटर को फिलहाल कॉन्सेप्ट के रूप में पेश किया है। हाल ही में इलेक्ट्रिक कॉन्सेप्ट टू-व्हीलर लाइनअप में कंपनी ने अपनी इलेक्ट्रिक बाइक E-Pilen को भी दिखाया था। दोनों इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर (Electric Two-Wheeler) आधुनिक डिज़ाइन के साथ आते हैं, जो निश्चित तौर पर युवा पीढ़ी को काफी आकर्षित कर सकते हैं। Husqvarna Vektorr इलेक्ट्रिक स्कूटर के कुछ पावर स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी भी दी गई हैं।

Husqvarna ने ट्विटर के जरिए अपने पहले इलेक्ट्रिक स्कूटर Vektorr की घोषणा की है। नया स्कूटर फिलहाल कॉन्सेप्ट स्टेज में है। यह आधुनिक डिज़ाइन के साथ आता है। डुअल टोन कलर इसे आक्रामक बनाता है, निश्चित तौर पर यह युवा पीढ़ी की पसंद को दर्शाता है। फ्रंट में LED DRLs के साथ गोल हेडलैंप है, जो काफी हद तक कंपनी की लोकप्रिय नॉन-इलेक्ट्रिक बाइक Vitpilen और Svartpilen से मेल खाता है। टायर साइज़ बड़ा प्रतीत होता है और ब्लैक एलॉय व्हील इसकी खूबसूरती बढ़ाने में मदद करते हैं। 
 

कंपनी ने इसकी पावर की भी जानकारी दी है। स्कूटर की टॉप स्पीड 45Kmph (किलोमीटर प्रतिघंटा) तक पहुंच सकती है। इसके बैटरी पैक की क्षमता के बारे में कोई जानकारी तो नहीं है, लेकिन कंपनी का दावा है कि यह सिंगल चार्ज में 95 किलोमीटर चल सकता है।

इससे पहले कंपनी ने अपनी इलेक्ट्रिक बाइक E-Pilen को भी दिखाया था। यह बाइक भी फिलहाल कॉन्सेप्ट स्टेज में है और यह Vitpilen और Svartpilen के डिज़ाइन से प्रेरित है। इसके अलावा कंपनी के इलेक्ट्रिक पोर्टफोलियो में एक Blitz नाम का इलेक्ट्रिक किक स्कूटर भी है। आम किक स्कूटर के डिज़ाइन के साथ आने वाला यह किक स्कूटर भी फिलहाल कॉन्सेप्ट स्टेज पर है। फिलहाल इसकी जानकारी नहीं है कि कंपनी इस इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर लाइनअप को लॉन्च कब करेगी।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  4. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  2. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  3. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  4. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  5. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  6. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  7. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  8. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  9. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  10. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.