195 KM रेंज वाली Aito M7 इलेक्ट्रिक SUV हुई लॉन्च, जानें कीमत

EV के रियर-व्हील-ड्राइव मॉडल में 90W पावर और 200kW की इलेक्ट्रिक मोटर के साथ 1.5T रेंज एक्सटेंडर है। फोर-व्हील-ड्राइव मॉडल 130kW फ्रंट मोटर से लैस आता है।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 11 जुलाई 2022 17:57 IST
ख़ास बातें
  • Aito M7 तीन एडिशन में आती है
  • इसकी कीमत RMB 3,20,000 (लगभग 37.90 लाख रुपये) से शुरू होती है
  • कार 0-100 kmph की स्पीड मात्र 4.8 सेकंड में पकड़ सकती है

Aito M7 की शुरुआती कीमत RMB 3,20,000 (लगभग 37.90 लाख रुपये) है

हुवावे द्वारा समर्थित इलेक्ट्रिक मोबिलिटी कंपनी Aito ने कथित तौर पर एक नई इलेक्ट्रिक एसयूवी (Electric SUV) लॉन्च की है, जिसका नाम Aito M7 है। इस कार को फिलहाल चीन में लॉन्च किया गया है। यह कंपनी के पोर्टफोलियो में दूसरी इलेक्ट्रिक कार है। इससे पहले Aito चीन में M5 इलेक्ट्रिक कार लॉन्च कर चुकी है। लेटेस्ट M7 इलेक्ट्रिक एसयूवी सिंगल चार्ज में मैक्सिमम 195 किलोमीटर की रेंज निकालने में सक्षम है और यह 4.8 सेकंड में 0-100 kmph की स्पीड पकड़ सकती है।

Pandaily के अनुसार, Aito M7 तीन एडिशन में आती है, जिनकी कीमत RMB 3,20,000 (लगभग 37.90 लाख रुपये) से शुरू होती है। इसका सबसे महंगा मॉडल RMB 3,79,800 (करीब 45 लाख रुपये) में लॉन्च किया गया है। कार की पहली डिलीवरी अगस्त की शुरुआत में होने की उम्मीद है। बुकिंग वर्तमान में खुली है, जबकि टेस्ट ड्राइव कथित तौर पर 23 जुलाई से शुरू होगी। इस कार को Huawei ने डिजाइन किया है और इसकी मार्केटिंग की जिम्मेदारी भी हुवावे ने ही उठाई है, लेकिन इसे Seres ने बनाया है।

EV के रियर-व्हील-ड्राइव मॉडल में 90W पावर और 200kW की इलेक्ट्रिक मोटर के साथ 1.5T रेंज एक्सटेंडर है। फोर-व्हील-ड्राइव मॉडल 130kW फ्रंट मोटर से लैस आता है। इसके फोर-व्हील-ड्राइव मॉडल की खासियत यह है कि कार 4.8 सेकंड में 0 से 100 किमी / घंटा की रफ्तार पकड़ सकता है। रियर-व्हील-ड्राइव मॉडल का बैटरी पैक फोल-व्हील-ड्राइव मॉडल के 165 km की तुलना में 195 km की रेंज निकाल सकता है। कुल मिलाकर, रियर-व्हील मॉडल में फुल फ्यूल और फुल चार्ज पर 1,220 km की रेंज मिलती है, जबकि फोर-व्हील-ड्राइव मॉडल में 1,100 km की रेंज मिलती है। 

नई एसयूवी का स्मार्ट कॉकपिट ड्राइविंग एक्सपीरिएंस के साथ आती है और Huawei के HarmonyOS पर चलती है। हुवावे का कहना है कि यूजर्स अपने स्मार्टफोन ऐप्स को सीधे कॉकपिट के सेंटर स्क्रीन से एक्सेस कर सकते हैं। नए Huawei-Seres Aito मॉडल के लिए छह बाहरी और चार इंटरनल कलर कॉम्बिनेशन उपलब्ध हैं।

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus Nord 6 में मिलेगा 50MP कैमरा, कंपनी ने किया खुलासा, जानें सबकुछ
  2. Vivo X300 Ultra Launched: एक नहीं, दो 200MP कैमरों के साथ लॉन्च हुआ वीवो का नया फ्लैगशिप फोन, जानें कीमत
  3. 53 साल बाद इंसान फिर चांद की ओर! NASA ने शुरू की उलटी गिनती, जानें क्या है Artemis II मिशन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Instagram पर पैसे देने वाले चोरी-छिपे देख सकेंगे Story? पेड सब्सक्रिप्शन ला रहा है Meta
  2. OnePlus Nord 6 में मिलेगा 50MP कैमरा, कंपनी ने किया खुलासा, जानें सबकुछ
  3. 53 साल बाद इंसान फिर चांद की ओर! NASA ने शुरू की उलटी गिनती, जानें क्या है Artemis II मिशन
  4. Xiaomi ने लॉन्च किया गजब कूकर, बिना गैस बनेंगे चावल, नहीं रहेगा कोई भी डर
  5. Oppo Find X9 Ultra होगा 21 अप्रैल को ग्लोबल स्तर पर लॉन्च, जानें सबकुछ
  6. Google Maps आपकी हर लोकेशन सेव कर रहा है? ऐसे बंद करें ट्रैकिंग और डिलीट करें डेटा
  7. OnePlus Nord 6 India Launch: हाई-एंड गेमिंग से लेकर 9000mAh बैटरी तक, लॉन्च से पहले जानें सबकुछ
  8. WhatsApp पर पेरेंट मैनेज अकाउंट क्या है? जानें कैसे करें सेटअप
  9. Lava Bold N2 Pro भारत में 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
  10. Samsung Galaxy A37 5G vs Vivo V70 vs OnePlus 15R: देखें कौन सा है बेस्ट?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.