Huawei ने समुद्र में 5G नेटवर्क देने के लिए शुरू किया 'डिजिटल फिशिंग बोट' प्रोजेक्ट, ऐसे करेगा मछुआरों की मदद

ये नई डिजिटल फिशिंग बोट मछुआरों को समाचार के जरिए अप टू डेट रहने, मौसम की लेटेस्ट जानकारी प्राप्त करने और यहां तक ​​कि अपने परिवारों को हाई डेफिनिशन वीडियो कॉल करने का फायदा भी देगी।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 3 फरवरी 2023 21:25 IST
ख़ास बातें
  • Huawei और Guangdong Unicom ने शुरू किया 5G Digital Fishing Boat प्रोजेक्ट
  • इस प्रोजेक्ट ने 2023 GSMA "5G प्रोडक्टिविटी चैलेंज अवॉर्ड" जीता है
  • मछुआरों के लिए हाई-स्पीड इंटरनेट के साथ क्लाउड कंप्यूटिंग व IoT बेनिफिट्स

ग्वांगडोंग प्रांत में 450 किलोमीटर से अधिक समुद्र तट पर मिल रहा है कवरेज

Huawei और Guangdong Unicom के 5G "डिजिटल फिशिंग बोट" प्रोजेक्ट ने हाल ही में 2023 GSMA "5G प्रोडक्टिविटी चैलेंज अवॉर्ड" जीता। इस प्रोजेक्ट में दोनों कंपनियां मिलकर समुद्र में काम करने वाले लोगों के लिए कनेक्टिविटी बेहतर करने के लिए फिशिंग बोट्स पर 5G नेटवर्किंग गियर लगा रही है। प्रोजेक्ट दावा करता है कि इसके जरिए मिलने वाली कनेक्टिविटी से समुद्र में काम करने वाले हाई-स्पीड इंटरनेट के साथ-साथ क्लाउड कंप्यूटिंग, IoT (इंटरनेट ऑफ थिंग्स), Beidou पोजिशनिंग तकनीक तक पहुंच प्राप्त करेंगे।

Huawei ने जानकारी दी है कि Digital Fishing Boat प्रोजेक्ट के जरिए मछली पकड़ने वाली बोट्स समुद्र में डायनामिक मौसम की निगरानी करने में सक्षम होंगी। नौकाएं 5G MetaAAU अल्ट्रा लार्ज स्केल एंटीना ऐरे के साथ आएंगी, जो 3.5G फ्रीक्वेंसी बैंड के अपने बड़े बैंडविड्थ से विभिन्न लाभ प्रदान करती हैं। 
Advertisement

यह भी बताया गया है कि यह समुद्र में 61 किलोमीटर की सीमा के भीतर स्थिर 60 Mbps डाउनलोड स्पीड और 2 Mbps अपलोड स्पीड भी बनाए रख सकता है।

ये नई डिजिटल फिशिंग बोट मछुआरों को समाचार के जरिए अप टू डेट रहने, मौसम की लेटेस्ट जानकारी प्राप्त करने और यहां तक ​​कि अपने परिवारों को हाई डेफिनिशन वीडियो कॉल करने का फायदा भी देगी। कंपनी का कहना है कि इसके जरिए मछुआरों को पानी में रहते हुए आपातकालीन सहायता प्राप्त करने के लिए वन क्लिक ऐप के जरिए मदद मांगने का फायदा भी मिलेगा।
Advertisement

GSMA जज और प्रिंगल मीडिया के एक वरिष्ठ विश्लेषक डेविड प्रिंगल ने कहा, "यांगजियांग शहर, ग्वांगडोंग प्रांत में 450 किलोमीटर से अधिक समुद्र तट पर, 5जी मछुआरों के जीवन को पूरी तरह से बदल रहा है, जिससे उन्हें मौसम की स्थिति से अवगत रहने और अपने परिवार के साथ जुड़े रहने में मदद मिलती है। ग्वांगडोंग यूनिकॉम की डिजिटल फिशिंग बोट प्रणाली ने 4,000 से अधिक मछली पकड़ने वाली नौकाओं के लिए सेवाएं प्रदान की हैं, और यह टाइफून और अवैध मछली पकड़ने का संचालन के प्रभाव को कम करने के लिए स्थानीय मत्स्य प्रशासन की सहायता भी कर सकती है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Realme लाई बजट फोन Realme C01, 6500mAh बैटरी के साथ!
  2. Coolpad लाई पहला वाइड फोन Cool X Wide, 50MP कैमरा, 4600mAh बैटरी, प्री-ऑर्डर शुरू!
  3. Moto G47 Power लॉन्च होगा 7,000mAh बैटरी के साथ! IP64 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Realme लाई बजट फोन Realme C01, 6500mAh बैटरी के साथ!
  2. Samsung Galaxy F70 5G की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
  3. Coolpad लाई पहला वाइड फोन Cool X Wide, 50MP कैमरा, 4600mAh बैटरी, प्री-ऑर्डर शुरू!
  4. Redmi K100 में 10,000mAh बैटरी कंफर्म, 100W होगी फास्ट चार्जिंग!
  5. Redmi Band 4 लॉन्च हुआ 21 दिन बैटरी, 5ATM वाटर रसिस्टेंस फीचर के साथ, जानें कीमत
  6. Apple Pro and tell: Apple का 28 अक्टूबर को खास इवेंट, तीन नए प्रोडक्ट्स देंगे दस्तक!
  7. Moto G47 Power लॉन्च होगा 7,000mAh बैटरी के साथ! IP64 रेटिंग
  8. 100W पार्टी स्पीकर Blaupunkt Rock & Roll Rhythm भारत में लॉन्च, 10 घंटे की बैटरी, जानें कीमत
  9. ₹18999 में मिल रहा Moto G Max फोन! 7000mAh बैटरी, Flipkart सेल में ऑफर
  10. Redmi Pad 3 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.