सिंगल चार्ज में 1 हजार किलोमीटर चलेगी ये कार, फोन छोड़ Huawei ने पेश की अपनी पहली इलेक्ट्रिक SUV

Shanghai Auto Show 2021 में Huawei ने इलेक्ट्रिक कार निर्माता कंपनी Seres के साथ मिलकर SF5 इलेक्ट्रिक SUV कार को पेश किया है।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 21 अप्रैल 2021 20:32 IST
ख़ास बातें
  • Huawei ने Seres के साथ मिलकर पेश की नई इलेक्ट्रिक SUV
  • कंपनी का दावा है कि यह 4.86 सेकंड में पकड़ सकती है 100kmph की रफ्तार
  • Huawei SF5 को रडार और अल्ट्रासॉनिक सेंसर से लैस बनाया गया है

Huawei SF5 को चीन में बुकिंग के लिए उपलब्ध करा दिया गया है

Shanghai Auto Show 2021: यदि हम आपको बताए की Huawei ने मार्केट में नया फोन लॉन्च किया है, तो आपको यह खबर आम लगेगी, लेकिन यदि हम आपको बताए कि टेक्नोलॉजी दिग्गज ने अब अपने कदम इलेक्ट्रिक कार सेगमेंट भी रख दिए हैं, तो शायद आप इस खबर को और ध्यान से पढ़ेंगे। जी हां, शंघाई में चल रहे ऑटो शो में हुवावे ने अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार पेश की है, जिसका नाम SF5 है। इस कार को ऑटोमोबाइल कंपनी Seres द्वारा विकसित किया गया है। इसकी सबसे बड़ी खासियत इसकी जबरदस्त रेंज है। कंपनी का दावा है कि Huawei SF5 सिंगल चार्ज में 1,000 किलोमीटर चल सकती है, जो बेहद प्रभावित करने वाली बात है।

Shanghai Auto Show 2021 में Huawei ने इलेक्ट्रिक कार निर्माता कंपनी Seres के साथ मिलकर SF5 इलेक्ट्रिक SUV कार को पेश किया है। कार आधुनिक डिज़ाइन के साथ आती है। इसका एक्सटीरियर और इंटीरियर दो खूबसूरत है। कार में अंदर दो स्क्रीन लगी हैं, एक स्टेयरिंग व्हील के पीछे और एक डैशबोर्ड के बीच में। अब क्योंकि यह कार इलेक्ट्रिक है और आधुनिक भी, इसलिए इसमें हुवावे ने बिल्ट-इन वॉयस कंट्रोल सिस्टम भी दिया है और साथ ही कार में इस्तेमाल के लिए खास ऑप्टिमाइज़ मोबाइल ऐप्स भी जोड़े हैं।
Advertisement

पावर और बैटरी की बात करते हैं। Huawei SF5 इलेक्ट्रिक कार (Electric Car) में दो मोटर लगी है, जो अधिकतम 550PS की पावर और 820Nm का टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। NEDC (न्यू यूरोपीयन ड्राइविंग साइकल) के अनुसार कार की अधिकमत रेंज 1,000 किलोमीटर है, लेकिन कंपनी का कहना है कि ऐसा केवल रेंज एक्स्टेंडर के जरिए मुमकिन है। Huawei का कहना है कि Seres के साथ मिलकर एक 1.5 लीटर फोर-सिलेंडर इंजन तैयार किया गया है, जो SUV को 180KM की रेंज निकाल कर दे सकता है। इसके अलावा कंपनी का दावा है कि यह कार 4.86 सेकंड में 100kmph (किलोमीटर प्रति घंटा) की रफ्तार पकड़ सकती है।
 
Huawei SF5 को रडार और अल्ट्रासॉनिक सेंसर से लैस बनाया गया है, जिनकी मदद से कार ड्राइवर को बेहतरीन ड्राइविंग अनुभव दे सकेगी। यह कार ट्रैफिक जाम में असिस्टेंस दे सकती है और टक्कर से पहले ड्राइवर को वार्निग दे सकती है। इसमें ऑटोमेटिक एमर्जेंसी ब्रेकिंग और लेन डिपार्चर वार्निंग जैसे फीचर्स भी मिलते हैं।
Advertisement

कंपनी VMall के जरिए चीन में SF5 की बुकिंग भी ले रही है। बुकिंग की कीमत 1,000 चीनी युआन (लगभग 11,600 रुपये) रखी गई है। कार को कई शहरों में टेस्ट ड्राइव के लिए उपलब्ध करा दिया गया है और कई चीनी शहरों में यह कार 30 मई से टेस्ट ड्राइव के लिए उपलब्ध होगी। कार को डीप ओशियन ब्लू, चारकोल ब्लैक, टाइटेनियम सिल्वर ग्रे और पर्ल व्हाइट रंग के विकल्पों में पेश किया गया है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  2. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  3. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  5. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  7. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  8. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  9. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  10. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.