HP Dragonfly G4 लैपटॉप हुआ लॉन्च, 1 किलो से कम वजन, 5MP कैमरा जो देगा बेहतर क्वालिटी

HP Dragonfly G4 की शुरुआती कीमत 2,20,000 रुपये है।यह एचपी ऑनलाइन स्‍टोर्स और चुनिंदा एचपी वर्ल्‍ड स्‍टोर्स पर उपलब्‍ध है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 3 अगस्त 2023 17:40 IST
ख़ास बातें
  • HP Dragonfly G4 में 13.5 इंच की OLED डिस्प्ले दी गई है।
  • HP Dragonfly G4 में 5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।
  • HP Dragonfly G4 की शुरुआती कीमत 2,20,000 रुपये है।

HP Dragonfly G4 में 13.5 इंच की डिस्प्ले दी गई है।

Photo Credit: Gadgets 360

HP ने आज भारत में HP Dragonfly G4 लैपटॉप्स पेश किए हैं। एचपी ड्रैगनफ्लाई जी4 लैपटॉप्‍स को हाइब्रिड वर्क एनवायरनमेंट में सबसे प्रीमियम यूजर एक्सपीरियंस प्रदान करने के लिए डिजाइन किया गया है। नए ड्रैगनफ्लाई लैपटॉप्‍स में 13वीं जेनरेशन का Intel Core प्रोसेसर दिया गया है। 1 किलोग्राम से कम वजन वाले लैपटॉप हाई-परफॉर्मेंस अनुभव प्रदान करते हैं। यहां हम आपको HP Dragonfly G4 के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


HP Dragonfly G4 की कीमत और उपलब्‍धता


Advertisement
कीमत की बात करें तो HP Dragonfly G4 की शुरुआती कीमत 2,20,000 रुपये है। उपलब्धता की बात करें तो यह एचपी ऑनलाइन स्‍टोर्स और चुनिंदा एचपी वर्ल्‍ड स्‍टोर्स पर उपलब्‍ध है। कलर ऑप्शन के लिए यह स्टाइलिश नैचुरल सिल्वर या स्लेट ब्लू में आता है।


HP Dragonfly G4 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस


HP Dragonfly G4 में 13.5 इंच की OLED डिस्प्ले दी गई है जो कि 400 निट्स तक ब्राइटनेस का सपोर्ट करती है। स्टोरेज के मामले में यह 32GB LPDDR5 सिस्टम मेमोरी और 2TB M.2 PCIe/ तक एसएसडी से लैस है। यह लैपटॉप लंबे समय तक चलने वाली बैटरी से लैस है जो कि 30 मिनट में 50 प्रतिशत तक चार्ज हो जाती है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 2 थंडरबोल्ट यूएसबी, 1 सुपरस्पीड यूएसबी, 1 एचडीएमआई, 1 नेनो सिम कार्ड स्लॉट, 1 हेडफोन माइक स्लॉट, वाईफाई 6E, ब्लूटूथ 5.3 दिया गया है। कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें 5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है जो कि श्योर शटर इलेक्ट्रॉनिक प्राइवेसी शटर के साथ आता है। इसमें दो टॉप एज माइक्रोफोन, हैं जो कि AI नॉयज कैंसलेशन का सपोर्ट करते हैं। यह एक हल्का और पोर्टेबल लैपटॉप है, जिसका वजन 1 किलो से कम है।
Advertisement

एचपी इंडिया में सीनियर डायरेक्‍टर (पर्सनल सिस्टम्स) विक्रम बेदी ने कहा कि ‘‘भारत में हाइब्रिड वर्किंग वास्तविकता बन गई है। इस एरियार में अंतर को कम करने के मौकों को पहचानते हुए एचपी हाइब्रिड वर्क सॉल्‍यूशंस की रेंज के जरिए कहीं से भी, कभी भी बिना किसी रुकावट के काम करने के लिए भारत के बाजार में इनोवेशन को बढ़ावा दे रही है। एचपी ड्रैगनफ्लाई जी4 पेश करने के साथ हम बेहतर तरीके से डिजाइन किए गए अनुभवों के जरिए कंफर्टेबल हाइब्रिड वर्क माहौल बनाने में बिजनेस लीडर्स को मजबूतबनाने की उम्मीद करते हैं।''  

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Signature 27 की टक्कर Oppo Find X10 और Google Pixel 11 Pro XL से: देखें कौन सा है ज्यादा बेहतर
  2. महज ₹13449 में मिल रहा 6000mAh बैटरी और 50MP कैमरा वाला 5G फोन, Flipkart Big Bang Diwali सेल में डील
  3. Samsung Galaxy S27 जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  4. कैमरा टेस्ट में iPhone 18 Pro से आगे निकला Motorola का ये फोन, जानें कौन है नंबर 1
  5. ₹3800 सस्ता खरीदें 10000mAh की बड़ी बैटरी वाला Vivo का 5जी फोन, सिर्फ दिवाली सेल में ऑफर
  6. Motorola Moto One लॉन्च होगा 12GB रैम, OLED डिस्प्ले, Snapdragon 8 Gen 5 चिप के साथ!
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹35 में 2 OTT का सब्सक्रिप्शन और 1GB डेली डेटा! Vi ने लॉन्च किया नया रिचार्ज पैक
  2. Sony MDR 3R: पुराने जमाने में पहुंचा सोनी, लॉन्च किया नया हेडफोन जो दिलाएगा बचपन की याद!
  3. Samsung Galaxy S27 जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  4. कैमरा टेस्ट में iPhone 18 Pro से आगे निकला Motorola का ये फोन, जानें कौन है नंबर 1
  5. ₹3800 सस्ता खरीदें 10000mAh की बड़ी बैटरी वाला Vivo का 5जी फोन, सिर्फ दिवाली सेल में ऑफर
  6. itel दिवाली ऑफर: टीवी-वॉशिंग मशीन खरीदें सिर्फ ₹40 प्रतिदिन देकर, फोन पर भी डिस्काउंट
  7. ₹29 हजार सस्ता मिल रहा Google का पिक्सल फोन, दिवाली सेल में बचत का मौका
  8. WhatsApp में बिना चैट खोले पढ़ सकेंगे मैसेज, नहीं जाएगा ब्लू टिक, ऐसे काम करेगा नया फीचर
  9. Moto Watch 2 Fit: AI से सवाल पूछ पाएंगे, कलाई से दे पाएंगे कॉल का जवाब, 12 दिनों तक चलेगी बैटरी
  10. न केबल का झंझट, न अलग फोन होल्डर! Portronics ने लॉन्च किया नया 3-in-1 मैग्नेटिक वायरलेस चार्जर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.