UPI में अब नहीं भरना होगा PIN, बायोमीट्रिक से चुटकी में होगी पेमेंट, ऐसे करें इस्तेमाल

आपके डिवाइस जैसे स्मार्टफोन आदि के फिंगरप्रिंट स्कैनर को इस्तेमाल कर UPI पेमेंट हो सकेगी।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 30 अक्टूबर 2025 18:38 IST
ख़ास बातें
  • स्मार्टफोन आदि के फिंगरप्रिंट स्कैनर को इस्तेमाल कर पेमेंट हो सकेगी।
  • फेस अनलॉक के माध्यम से फेस ऑथेंटिकेशन को भी इसमें जोड़ा गया है।
  • अब आपको PIN याद रखने और मैन्युअली भरने की जरूरत नहीं रहेगी।

भारत में UPI पेमेंट्स सिस्टम को तकनीकी के माध्यम से अगले स्तर पर ले जाया जा रहा है।

भारत में UPI पेमेंट्स सिस्टम को तकनीकी के माध्यम से अगले स्तर पर ले जाया जा रहा है। भारत जैसे बड़ी आबादी वाले देश में डिजिटल पेमेंट्स धड़ल्ले से इस्तेमाल में हैं। हाल ही में नैशनल पेमेंट्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) और रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने भारत में यूपीआई पेमेंट के लिए नया तरीका जोड़ा है। अब आपके डिवाइस जैसे स्मार्टफोन आदि के फिंगरप्रिंट स्कैनर को इस्तेमाल कर पेमेंट हो सकेगी। साथ ही फेस अनलॉक के माध्यम से फेस ऑथेंटिकेशन को भी इसमें जोड़ा गया है। 

भारत में UPI में अब बायोमीट्रिक के जरिए पेमेंट की जा सकेगी जिसमें यूजर को फिंगरप्रिंट और फेस ऑथेंटिकेशन के जरिए पेमेंट करने का विकल्प मिलता है। यानी अब आपको PIN याद रखने और मैन्युअली भरने की जरूरत नहीं रहेगी। चूंकि पिन भूला भी जा सकता है, या किसी और के द्वारा चुराया भी जा सकता है। इसलिए बायोमीट्रिक अब यूपीआई को पहले से ज्यादा सेफ बनाएगा। 

Advertisement

क्या होगा फायदा
बायोमीट्रिक ऑथेंटिकेशन के आ जाने से कई तरह के लोगों के लिए पेमेंट करना पहले से सरल हो जाएगा। इससे बुजुर्गों को खास फायदा होगा जो टेक्नोलॉजी की जानकारी नहीं रखते हैं। साथ ही ट्रांजैक्शन फेल होने के चांस पहले से कम होंगे क्योंकि अब गलत पिन भरने जैसी समस्या से भी मुक्ति मिलेगी। यूजर के पास पेमेंट का तरीका चुनने की आजादी होगी कि वह फिंगरप्रिंट या फेस ऑथेंटिकेशन में से किस माध्यम से पेमेंट करना चाहेगा। 

शुरुआत में होगी इतनी लिमिट
UPI के लिए बायोमीट्रिक ऑथेंटिकेशन के माध्यम से ट्रांजैक्शन के लिए शुरुआत में 5000 रुपये की लिमिट रहेगी। इसे बाद में बढ़ाया जाएगा। कैसे करता है ये काम, और कैसे कर सकते हैं आप इसे इस्तेमाल, पूरी जानकारी स्टेप बाय स्टेप हम यहां पर आपको बता रहे हैं। 

UPI पेमेंट के लिए बायोमीट्रिक ऑथेंटिकेशन ऐसे करें इस्तेमाल
पेमेंट करने के लिए आप अपना UPI ऐप खोलें और नए पेमेंट को शुरू करें। 
यहां पर रिसीवर के क्यूआर कोड को स्कैन करें या फिर उस कॉन्टेक्ट को सिलेक्ट करें जिसे आप पेमेंट करना चाहते हैं। 
पेमेंट की राशि यहां भरें और उस बैंक अकाउंट का चुनाव करें जिससे आप पेमेंट करना चाहते हैं। 
अब जब ऐप द्वारा आपसे UPI पिन पूछा जाए तो यहां पर स्क्रीन पर दिख रहा बायोमीट्रिक ऑप्शन सिलेक्ट करें। 
आप फिंगरप्रिंट या फेस अनलॉक के माध्यम से ऑथेंटिकेशन कर सकते हैं। 
इसके बाद कंफर्मेशन मैसेज का इंतजार करें और बिना पिन डाले ही आपकी पेमेंट यहां पर प्रोसेस हो जाएगी। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 7150mAh बैटरी फीचर्स
  2. 6500mAh बैटरी वाला फोन Amazon Sale में ₹15 हजार से भी सस्ता हुआ
  3. Vivo लेकर आया नए TWS ईयरबड्स, 2 दिन तक चलेगी बैटरी, हवा का शोर भी नहीं आएगा
  4. Redmi K100 में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo लेकर आया नए TWS ईयरबड्स, 2 दिन तक चलेगी बैटरी, हवा का शोर भी नहीं आएगा
  2. iQOO 16R ग्लोबल मार्केट में जल्द हो सकता है लॉन्च, 10,000mAh बैटरी!
  3. X पर वीडियो पोस्ट करके जीतें 2.83 लाख रुपये, किकस्टार्ट बोनस शुरू, जानें सबकुछ
  4. 6500mAh बैटरी वाला फोन Amazon Sale में ₹15 हजार से भी सस्ता हुआ
  5. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 7150mAh बैटरी फीचर्स
  6. ₹30 हजार के बजट में मिल सकते हैं ये बेहतरीन स्मार्टफोन, Amazon Sale में डिस्काउंट भी
  7. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला HONOR WIN Tablet लॉन्च, बड़ी स्क्रीन के साथ प्रोसेसर भी दमदार
  8. ₹2000 सस्ता खरीदें Xiaomi का 9,000mAh बैटरी वाला फोन! Flipkart Sale में तगड़ा ऑफर
  9. भारत में Apple के बिजनेस की तेज रफ्तार, 1 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा हुआ रेवेन्यू
  10. Realme C01 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 6,500mAh हो सकती है बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.