Aadhaar Card की डिजिटल कॉपी ऑनलाइन डाउनलोड करने का तरीका जानें

क्या आपका Aadhaar Card गुम हो गया है? आपकी समझ में नहीं आ रहा है कि क्या किया जाए? लेकिन डिजिटल युग में आपको परेशान होने की ज़रूरत नहीं है। और यही हमारा पहला सुझाव होगा। आप आधार की डिजिटल कॉपी (e-Aadhar Card) फिर से डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 20 जुलाई 2018 17:29 IST

आधार कार्ड डिजिटल पाने का तरीका

क्या आपका Aadhaar Card गुम हो गया है? आपकी समझ में नहीं आ रहा है कि क्या किया जाए? लेकिन डिजिटल युग में आपको परेशान होने की ज़रूरत नहीं है। और यही हमारा पहला सुझाव होगा। आप आधार की डिजिटल कॉपी (e-Aadhar Card) फिर से डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए सबसे ज़रूरी है आधार नंबर। संभव है कि आपके पास आधार नंबर ही ना हो। अगर आपके पास यह भी नहीं है तो इसे भी ऑनलाइन जाना जा सकता है। 12 अंकों वाला यह सरकारी आइडेंटिफिकेशन नंबर एक तरह से अनिवार्य है और एक तरह से नहीं भी। लेकिन यह ज्यादातर सरकारी कागजातों में पहचान पत्र के तौर पर काम आता है।

हाल के दिनों में कुछ सरकारी संस्थानों में तो इसे अनिवार्य भी कर दिया गया है। आधार कार्ड को भारत सरकार की ओर से भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) द्वारा जारी किया जाता है।

(यह भी पढ़ें: आधार कार्ड का स्टेटस पता करने का तरीका)

आधार कार्ड की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसकी डिजिटल कॉपी भी उपलब्ध होती है जिसे UIDAI की वेबसाइट से डाउनलोड किया जा सकता है। ऐसी सुविधा किसी और पहचान पत्र के साथ नहीं है। दूसरी खासियत यह है कि डिजिटल कॉपी भी ऑरिजनल कार्ड की तरह सभी जगह पर मान्य होता है। अगर आपने आधार कार्ड खो दिया है और आपको नई की जरूरत है, या फिर आपको डिजिटल कॉपी की चाहिए ताकि किसी भी ऑनलाइन फॉर्म के साथ इसे जमा किया जा सके। आपकी इन जरूरतों का समाधान है UIDAI की वेबसाइट पर।
Advertisement

आधार कार्ड बनवाना तो मुफ्त है ही और इसकी डिजिटल कॉपी निकालना भी। इसके आपको यह करना होगा।
Advertisement

(पढ़ें: Aadhaar नंबर को मोबाइल फोन से आईवीआर के ज़रिए ऐसे करें लिंक)

अपना UID आधार कार्ड नंबर जानें
Advertisement
आधार कार्ड की कॉपी डाउनलोड करने के लिए आपको UID नंबर या इनरॉलमेंट नंबर की जरूरत पड़ेगी। अगर आपको आधार कार्ड की हार्ड कॉपी मिल चुकी है तो उसपर लिखे नंबर को किसी सुरक्षित स्थान पर लिखकर रख लें। अगर आपने आधार कार्ड खो दिया है तो इनरोलमेंट आईडी जानने के लिए इनरोलमेंट फॉर्म को तलाशें। अगर आपके पास इन सबमें कुछ भी नहीं है तो आपको सबसे पहले इसे तलाशना होगा। आपको यह करने की जरूरत है:
 
1. UIDAI की वेबसाइट पर जाएं।
Advertisement

2. सुनिश्चित करें कि सक्रीन के टॉप पर बने ऑप्शन में से Aadhaar No (UID) को चुना गया है।

3. अपना पूरा नाम टाइप करें, जैसा कि आपके आधार कार्ड पर प्रिंटेड है।

4. इमेल आईडी या फोन नंबर में से एक को टाइप करें। ध्यान रहे कि ये डिटेल आपके आधार कार्ड के डिटेल से अलग ना हों।

5. इमेज में दिखने वाले कैरेक्टर्स को Enter the Security Code के ऊपर बने बॉक्स में टाइप करें।

6. OTP पाने के लिए क्लिक करें।

7. वन टाइम पासवर्ड आपके ईमेल आईडी या फिर फोन नंबर पर भेज दिया जाएगा। Enter OTP बॉक्स में पासवर्ड डालें।

8. Verify OTP पर क्लिक करें।

9. अब आपका आधार नंबर एसएमएस या ईमेल के जरिए आपको मिल जाएगा।
 

(पढ़ें: Aadhaar ऑथेंटिकेशन की हिस्ट्री ऐसे जांचें)

आधार कार्ड की कॉपी डाउनलोड कैसे करें?

UID नंबर मिलने के बाद आप इसका इस्तेमाल अपने आधार कार्ड की कॉपी डाउनलोड करने के लिए कर सकते हैं। इसका तरीका भी बेहद आसान है।

1. UIDAI की वेबसाइट पर e-Aadhaar पेज पर जाएं।

2. इसके बाद I have के बगल में Aadhaar सेलेक्ट करें।

3. अपना आधार नंबर एंटर करें। पूरा नाम और अपने घर का पिन कोड भी डालें।

4. Enter above Image Text बॉक्स में ऊपर दिख रहे टेक्स्ट को टाइप करें।

5. Get One Time Password पर क्लिक करें।

6. अगर आप पॉप-अप बॉक्स में कंफर्म पर क्लिक करते हैं तो यह वन-टाइम पासवर्ड आपके मोबाइल नंबर पर भेजा जाएगा। आप चाहें तो Cancel पर क्लिक करके इसे अपने ईमेल पर भी मंगवा सकते हैं।

7. Enter OTP के बगल वाले बॉक्स में पासवर्ड डालें।

8. Validate & Download पर क्लिक करें।
 

अब आपका आधार कार्ड PDF फाइल के तौर पर डाउनलोड हो जाएगा। हालांकि यह पासवर्ड प्रोटेक्टेड होगा। इसका पासवर्ड आपके घर के पते का पिन कोड है। आप इस फाइल का प्रिंट आउट ले सकते हैं। यह पूरी तरह से मान्य आधार कार्ड है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  2. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: Xiaomi के इन 5 Redmi स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  4. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  5. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  6. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
#ताज़ा ख़बरें
  1. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  2. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  4. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  5. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  6. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  7. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  8. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
  9. OnePlus Nord Buds 3r नए कलर वेरिएंट में लॉन्च, 54 घंटे चलेगी बैटरी
  10. भारत में पेश हुए Samsung Galaxy F08, Galaxy M08 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, जानें स्पेसिफिकेशंस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.