KYC ऑनलाइन कैसे करें? बदल गए हैं नियम, फॉलो करें ये स्‍टेप्‍स

निवेशक किसी भी म्‍यूचुअल फंड की वेबसाइट पर जाकर अपना केवाईसी स्‍टेट्स वैलिडेट करा सकते हैं।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 23 जून 2024 14:45 IST
ख़ास बातें
  • निवेशकों के लिए 1 अप्रैल, 2024 से नए केवाईसी नियमों को लागू किया गया है।
  • KYC स्टेटस को 3 कैटेगरी वैलिडेटेड, वेरिफाइड और ऑन-होल्ड में रखा जाता है।
  • केवाईसी वैलिडेटेड स्टेटस वाले निवेशकों को कुछ भी करने की जरूरत नहीं है।

1 अप्रैल, 2024 से नए केवाईसी नियमों को लागू किया गया है।

Photo Credit: Unsplash/firmbee


क्‍या आप म्‍यूचुअल फंड/एसआईपी में निवेश करते हैं? एक टेक पोर्टल में हम आपसे यह सवाल इसलिए पूछ रहे हैं, क्‍योंकि 1 अप्रैल 2024 से केवाईसी (KYC) यानी 'नो योर कस्‍टमर' से जुड़े नियमों में बदलाव हुआ है। नए नियमों के बाद कुछ यूजर्स को नए म्‍यूचुअल फंड खरीदने में परेशानी आ रही है। इसकी वजह उनका KYC स्‍टेटस 'वैलिडेट' नहीं होना है। ऐसे लोग जिनका केवाईसी स्‍टेट्स 'रजिस्‍टर्ड' की श्रेणी में है, उन्‍हें उसे मॉडिफाई कराने की जरूरत है। यह काम ऑनलाइन किया जा सकता है। 
Advertisement

रिपोर्ट्स के अनुसार, जिन लोगों का केवाईसी स्टेटस वेरिफाइड या ऑन-होल्ड है, उन्हें केवाईसी 'वैलिडेट' स्टेटस पाने के लिए पैन और आधार का इस्तेमाल करके केवाईसी प्रोसेस को दोबारा दोहराने की जरूरत है। यह काम कैसे ऑनलाइन किया जा सकता है, आइए जानते हैं। 
 


ऑनलाइन केवाईसी कैसे करें 

अगर आप म्‍यूचुअल फंड निवेशक हैं, तो फंड की वेबसाइट के जरिए ऑनलाइन केवाईसी कर सकते हैं। एसोसिएशन ऑफ म्‍यूचुअल फंड इन इं‍डिया (AMFI) के अनुसार, 'निवेशक म्यूचुअल फंड की किसी भी वेबसाइट पर लॉग इन कर सकते हैं और 'मोडिफाई/अपडेट केवाईसी' पेज पर जा सकते हैं। एक बार ईमेल आईडी/ मोबाइल नंबर वैलिडेटेड हो जाते हैं और दर्ज/अपलोड की गई जानकारी KRA के ऑफिशियल डाटा बेस (जैसे- पैन, आधार एक्सएमएल/डिजीलॉकर/एम-आधार पर इनकम टैक्स डाटाबेस) के साथ वैलिडेटेड हो जाते हैं, तो केवाईसी स्टेटस 'वैलिडेटेड' में बदल जाएगा।' 
Advertisement

उदाहरण के लिए...

स्टेप 1: सबसे पहले https://investor-web.hdfcfund.com/kyc-verification पर जाएं। 
Advertisement

स्टेप 2: पैन और डेट ऑफ बर्थ डालें।
Advertisement

स्टेप 3: केवाईसी करने के लिए आपको दूसरी वेबसाइट पर री-डायरेक्ट कर दिया जाएगा। 

जिन डॉक्यूमेंट्स को साथ रखना है उनमें आइडेंटिटी प्रूफ के लिए पैन कार्ड, अड्रेस प्रूफ के लिए आधार कार्ड प्रमुख हैं। इस दौरान कंप्‍यूटर स्‍क्रीन पर साइन करना होगा, जिसके लिए माउस यूज करें। टच स्‍क्रीन है, तो उंगलियों से भी साइन कर पाएंगे। साथ ही केवाईसी का स्‍टेटस बदलने के लिए आपको डिवाइस का कैमरे, लोकेशन और माइक्रोफोन का एक्सेस भी देना होगा। 
Advertisement

स्टेप 4: इसके बाद आपको आपका मौजूदा ईमेल एड्रेस और मोबाइल नंबर स्क्रीन पर दिखेगा। 
स्टेप 5: अगले स्टेप्स में आपको आइडेंटिटी प्रूफ के तौर पर PAN अपलोड करना होगा। वहां से आपको डिजीलॉकर पर रिडायरेक्ट कर दिया जाएगा, ताकि केवाईसी पूरा हो पाए। 
स्टेप 6: डिजीलॉकर पर आपको अपना आधार नंबर और कैप्चा कोड डालना होगा। फ‍िर रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और ईमेल एड्रेस पर एक ओटीपी आएगा। ओटीपी डालने के बाद डिजिलॉकर पर प्रोसेस पूरा हो जाएगा। लास्‍ट स्‍टेप में आपको आपकी इन्‍फर्मेशन तक एक्‍सेस पाने के लिए केआरए एजेंसी को कंसेंट (सहमति) देना होगा।

यह करते ही आपका केवाईसी प्रोसेस पूरी हो जाएगा। अगले 10 से 15 दिनों में आपका केवाईसी स्‍टेटस वैलिडेटेड के तौर दिखाई देने की उम्‍मीद की जानी चाहिए। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Sale 2026 में ₹15,000 से सस्ते मिल रहे Poco फोन! 6300mAh बैटरी
  2. Realme 17 Pro लॉन्च से पहले लीक, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh होगी बैटरी!
  3. iPhone 13 Mini जैसे साइज में इस कंपनी ने लॉन्च किया नया फोन, 50MP कैमरा, 3500mAh बैटरी!
  4. ₹3000 सस्ता मिल रहा Ai+ Nova 2 Ultra 5G, Flipkart दिवाली सेल में कमाल ऑफर
  5. Vivo Y6k नया बजट फोन लॉन्च हुआ 13MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  6. iQOO ला रही 10,000mAh बैटरी वाला नया मिडरेंज फोन, 7 इंच होगी स्क्रीन!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo Y6k नया बजट फोन लॉन्च हुआ 13MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  2. ₹3000 सस्ता मिल रहा Ai+ Nova 2 Ultra 5G, Flipkart दिवाली सेल में कमाल ऑफर
  3. Vinfast ने VF MPV के प्राइस में 4 लाख रुपये की कटौती, जानें नया प्राइस, फीचर्स
  4. iQOO ला रही 10,000mAh बैटरी वाला नया मिडरेंज फोन, 7 इंच होगी स्क्रीन!
  5. iPhone 13 Mini जैसे साइज में इस कंपनी ने लॉन्च किया नया फोन, 50MP कैमरा, 3500mAh बैटरी!
  6. Xiaomi 18 में मिलेगी 100W फास्ट चार्जिंग के साथ 7200mAh बैटरी!
  7. Motorola Razr Flex 27 होगा कंपनी का वाइड फोल्डेबल! मिल सकती है 12GB रैम, Snapdragon 8 Gen 5 चिप
  8. Amazon Sale 2026 में ₹15,000 से सस्ते मिल रहे Poco फोन! 6300mAh बैटरी
  9. दीपिंद्र गोयल के Temple को बता दिया 'स्कैम', छिड़ी नई बहस
  10. Realme 17 Pro लॉन्च से पहले लीक, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh होगी बैटरी!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.