गणतंत्र दिवस की परेड देखें मात्र 20 रुपये में, मोबाइल से ऑनलाइन बुक करें टिकट, ये है पूरा तरीका

भारत इस वर्ष 77वां गणतंत्र दिवस मनाने जा रहा है और Republic Day 2026 के उत्सव की तैयारियां जोरों शोरों से हो रही हैं।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 7 जनवरी 2026 09:16 IST
ख़ास बातें
  • भारत इस वर्ष 77वां गणतंत्र दिवस मनाने जा रहा है।
  • Republic Day 2026 के उत्सव की तैयारियां जोरों शोरों से हो रही हैं।
  • गणतंत्र दिवस 2026 की टिकट ऑनलाइन खरीदी जा सकती हैं।

गणतंत्र दिवस पर सैन्य शक्ति का प्रदर्शन किया जाता है।

Photo Credit: Pexels/Pramod Tiwari

भारत इस वर्ष 77वां गणतंत्र दिवस मनाने जा रहा है। Republic Day 2026 के उत्सव की तैयारियां जोरों शोरों से हो रही हैं। इस उत्सव में भारत की संस्कृति के साथ-साथ सैन्य शक्ति का प्रदर्शन किया जाता है। इस वर्ष यूरोपीय संघ के नेता मुख्य अतिथि के तौर पर इसमें शामिल हो सकते हैं। अगर आप भी इस उत्सव में शामिल होकर लाइव समारोह देखना चाहते हैं तो यह अब काफी आसानी से हो सकता हैं। जी हां आप घर बैठे-बैठे ही इस उत्सव की टिकट ऑनलाइन खरीद सकते हैं, इसके लिए आपको कहीं जाने की जरूरत नहीं होगी। भारत सरकार ने Aamantran मोबाइल ऐप जारी किया है, जहां से आप इस उत्सव की टिकट खरीद सकते हैं, इसके अलावा Aamantran की वेबसाइट से भी टिकट्स को खरीदा जा सकता है। आइए गणतंत्र दिवस समारोह की ऑनलाइन टिकट कैसे खरीदें इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

रक्षा मंत्रालय, भारत सरकार ने X पर लिखा कि #RepublicDayCelebrations2026 गणतंत्र दिवस 2026 की टिकट अब Aamantran मोबाइल ऐप के जरिए खरीदा जा सकती हैं। पोस्ट में आगे बताया गया कि गणतंत्र दिवस परेड (26 जनवरी), बीटिंग द रिट्रीट  फुल ड्रेस रिहर्सल (28 जनवरी) और बीटिंग द रिट्रीट (29 जनवरी) के लिए भी टिकट खरीदे जा सकते हैं। इसके अलावा Aamantran की आधिकारिक वेबसाइट से भी गणतंत्र दिवस के उत्सव की टिकट खरीदी जा सकती हैं।

मंत्रालय ने बताया कि Aamantran ऐप डाउनलोड के लिए उपलब्ध है, जिसे सरकार के आधिकारिक ऐप स्टोर Gov.in पर उपलब्ध है। वहीं टिकट्स को aamantran.mod.gov.in की आधिकारिक वेबसाइट से भी खरीदा जा सकता है।

गणतंत्र दिवस परेड की टिकट कैसे करें बुक

Advertisement

  • सबसे पहले आपको Aamantran की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
  • उसके बाद आपको बुक योर टिकट्स पर क्लिक करना है।
  • फिर आपको नए यूजर के तौर पर पंजीकरण करना है, जिसके लिए अपना पूरा नाम, ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा। फिर स्क्रीन पर नजर आ रहे कैप्चा कोड को दर्ज करना होगा और फिर फोन पर प्राप्त हुए ओटीपी को दर्ज करना है और रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।
  • अब आप नई विंडो पर पहुंच जाएंगे, जहां पर आपको आईडी प्रूफ के प्रकार और आईडी नंबर दर्ज करना है।
  • उसके बाद पूरा नाम, जन्मतिथि, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी, पूरा पता दर्ज करना होगा। उसके बाद आईडी प्रूफ की कॉपी अपलोड करनी होगी।
  • ध्यान देने वाली बात यह है कि अगर आईडी प्रूफ को पूर्ण पते के साथ अपलोड नहीं किया जाता है तो टिकट कैंसल हो सकता है।
  • उसके बाद आपको सेव गेस्ट के तौर पर क्लिक करना होगा।
  • फिर आपको बुक टिकट पर जाना है।
  • उसके नीचे आपको टिकट बुक करने के लिए इवेंट का चयन करना है।
  • गेस्ट लिस्ट से गेस्ट का चयन करना है। फिर टिकट का प्रकार चुनना है और नीचे जाकर टिकट बुक करना है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  2. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  3. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगी 9,000mAh की बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  4. Amazon Sale में ₹23 हजार से सस्ता मिल रहा ₹50 हजार एमआरपी वाला 43 इंच Xiaomi स्मार्ट TV
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगी 9,000mAh की बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  3. HP Star Book Air 14 लैपटॉप लॉन्च, OLED टच स्क्रीन, 42.5 घंटे तक चलने वाली बैटरी!
  4. ₹200 में Airtel लाई YouTube Premium, JioHotstar, Prime Video जैसे ऐप्स का सब्सक्रिप्शन, Jio, Vi की छुट्टी!
  5. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
  6. Blackview Zeno 2 एंड्रॉयड टैबलेट लॉन्च, 8.68 इंच स्क्रीन, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  7. Amazon Sale में ₹23 हजार से सस्ता मिल रहा ₹50 हजार एमआरपी वाला 43 इंच Xiaomi स्मार्ट TV
  8. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  9. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  10. WhatsApp पर Instagram रील शेयर करना होगा अब और आसान! आ रहा नया फीचर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.