20,000mAh का पावर बैंक Honor ने किया लॉन्‍च, एकसाथ 2 डिवाइस करेगा चार्ज, जानें प्राइस

Honor Power Bank : इसे 12 हजार एमएएच ऑप्‍शन में भी लाया गया है। पावर बैंक की खूबी है कि यह कॉम्‍पैक्‍ट डिजाइन में आता है और यूएसबी-सी चार्जिंग को सपोर्ट करता है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 13 जून 2024 14:11 IST
ख़ास बातें
  • Honor ने लॉन्‍च किए 2 पावर बैंक
  • JOWAY 66W SuperCharge नाम से पावर बैंक लॉन्‍च
  • एकसाथ 2 डिवाइस कर सकता है चार्ज

पावर बैंक से एकसाथ दो डिवाइस फुल की जा सकती हैं। ब्‍लैक और वाइट कलर्स में इसे खरीदने का ऑप्‍शन कंपनी दे रही है।

जाने-माने चीनी ब्रैंड ऑनर (Honor) ने अपने होम मार्केट में 20 हजार एमएएच का पावर बैंक लॉन्‍च किया है। पावर बैंक का नाम है JOWAY 66W SuperCharge। इसे 12 हजार एमएएच ऑप्‍शन में भी लाया गया है। पावर बैंक की खूबी है कि यह कॉम्‍पैक्‍ट डिजाइन में आता है और यूएसबी-सी चार्जिंग को सपोर्ट करता है। पावर बैंक से एकसाथ दो डिवाइस फुल की जा सकती हैं। ब्‍लैक और वाइट कलर्स में इसे खरीदने का ऑप्‍शन कंपनी दे रही है। कैपिसिटी के हिसाब से पावर बैंक का वजन बहुत ज्‍यादा नहीं है।   

JOWAY 66W SuperCharge को प्री-ऑर्डर किया जा सकता है। इसके 12,000mAh मॉडल के दाम 179 युआन (लगभग 2,054 रुपये) हैं, जबकि 20,000mAh मॉडल 229 युआन (लगभग 2,674 रुपये) का है। यह पावर बैंक अभी सिर्फ चीन में आया है और कुछ आउटलेट्स के अलावा JD.com पर मिल रहा है। बाकी मार्केट्स में यह पावर बैंक कब आएगा, अभी जानकारी नहीं है। 

Honor JOWAY 66W SuperCharge पावर बैंक का USB इंटरफेस ऐसा है, जिससे यह बाइडायरेक्‍शनल चार्जिंग पेश करता है। ऑनर का दावा है कि यह Honor Magic6 को महज 45 मिनट में फुल कर देता है। यह कई चार्जिंग प्रोटोकॉल्‍स को सपोर्ट करता है, जिनमें PD 3.0, SCP और QC 3.0 शामिल है। ऑनर का कहना है कि JOWAY 66W SuperCharge के 12 हजार एमएएच वाले मॉडल को 103 मिनट में फुल किया जा सकता है, जबकि 20,000mAh वर्जन को 188 मिनट में फुल कर सकते हैं। 

12 हजार एमएएच मॉडल वाले पावर बैंक का वजन 251g है, जबकि बड़ा मॉडल 368g का है। कंपनी ने यह नहीं बताया है कि Honor JOWAY 66W SuperCharge कब ग्‍लोबल मार्केट्स में आएगा। मुमकिन है कि अगले कुछ महीनों में यह भारत समेत तमाम बाजारों में दस्‍तक दे। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo Y600 Pro में मिलेगी 10,000mAh की विशाल बैटरी! लॉन्च से पहले खुलासा
  2. Amazon का AI Store लॉन्च, आसान भाषा में समझाएगा टेक, शॉपिंग होगी स्मार्ट!
  3. Samsung Galaxy A27 में होगा फ्लैगशिप डिजाइन! फ्लैट डिस्प्ले के साथ रेंडर्स में दिखी पहली झलक
  4. सस्ता या स्मार्ट, BLDC या नॉर्मल मोटर? सही Ceiling Fan कैसे चुनें, यहां है पूरी गाइड
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazfit Cheetah 2 Pro लॉन्च: 20 दिन की बैटरी, Titanium बॉडी और 170+ स्पोर्ट्स मोड, जानें कीमत
  2. Vivo Y600 Pro में मिलेगी 10,000mAh की विशाल बैटरी! लॉन्च से पहले खुलासा
  3. शुक्र पर मिला जीवन पृथ्वी से आया है! वैज्ञानिकों का स्टडी में दावा
  4. Lumio ने भारत में 65 इंच बड़े लेटेस्ट स्मार्ट TV Vision 9, Vision 7 (2026) किए लॉन्च, जानें सबकुछ
  5. Redmi Buds 8 होने जा रहे 21 अप्रैल को लॉन्च, खास फीचर्स आए सामने
  6. Samsung Galaxy A27 में होगा फ्लैगशिप डिजाइन! फ्लैट डिस्प्ले के साथ रेंडर्स में दिखी पहली झलक
  7. 75 इंच तक बड़े स्मार्ट टीवी Redmi TV A Pro 2026 हुए लॉन्च, 4K डिस्प्ले, 144Hz रिफ्रेश रेट, जानें कीमत
  8. OpenAI ने लॉन्च किया GPT Rosalind, दवाईयों की खोज में आएगी तेजी
  9. Motorola Razr Fold जल्द होगा इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का Sony प्राइमरी कैमरा
  10. Amazon का AI Store लॉन्च, आसान भाषा में समझाएगा टेक, शॉपिंग होगी स्मार्ट!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.