Honda के इलेक्ट्रिक स्‍कूटर Benly e की दिखी झलक, जल्‍द हो सकती है लॉन्चिंग

साल 2019 में इस इलेक्ट्रिक स्‍कूटर को टोक्यो मोटर शो में दिखाया गया था। तब यह जानकारी मिली थी कि इलेक्ट्रिक स्कूटर पिकअप और डिलीवरी कंपनियों व लॉजिस्टिक कंपनियों को टार्गेट करता है।

विज्ञापन
प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 4 जुलाई 2022 20:33 IST
ख़ास बातें
  • इसकी लॉन्चिंग के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं है
  • पैसेंजर या कमर्शल व्‍हीकल के तौर पर आ सकता है
  • कंंपनी ने इस इलेक्ट्रिक स्‍कूटर के बारे में कुछ नहीं कहा है

दावा किया जा रहा है कि इस स्कूटर की टेस्टिंग स्वेपेबल बैटरी टेक्निक के लिए की जा रही है।

Photo Credit: zigwheels

इलेक्ट्रिक व्‍हीकल्‍स नई सनसनी हैं। इलेक्ट्रिक टू व्‍हीलर्स तो बिक्री का नया रिकॉर्ड भी बना रहे हैं। इस बीच कंपनियां अपने नए मॉडल्‍स पर काम कर रही हैं। पिछले साल होंडा (Honda) के नए इलेक्ट्रिक स्‍कूटर Honda Benly e को लाल रंग की नंबर प्‍लेट के साथ स्‍पॉट किया गया था। जानकारी सामने आई थी कि कंपनी इस व्‍हीकल को टेस्‍ट कर रही है। अब एक नई रिपोर्ट में Honda Benly e को हरे रंग की नंबर प्‍लेट के साथ देखा गया है। इसका मतलब है कि व्‍हीकल अब टेस्‍ट से बाहर आ गया है और बिक्री के लिए तैयार हो गया है। हालांकि अभी यह नहीं पता चल सका है कि यह पैसेंजर व्‍हीकल के तौर पर मार्केट में आएगा या फ‍िर कमर्शल ईवी के तौर पर लॉन्‍च किया जाएगा। 

साल 2019 में इस इलेक्ट्रिक स्‍कूटर को टोक्यो मोटर शो में दिखाया गया था। तब यह जानकारी मिली थी कि इलेक्ट्रिक स्कूटर पिकअप और डिलीवरी कंपनियों व लॉजिस्टिक कंपनियों को टार्गेट करता है। इसमें ट्विन बैटरी आर्किटेक्चर है। हरेक बैटरी का आकार 0.99kWh कैपिसिटी का है। दोनों बैटरियां स्वैपेबल हैं। इसकी यह खूबी इलेक्ट्रिक व्‍हीकल्‍स की चार्जिंग में लगने वाले वक्‍त को खत्‍म कर देती है और लोगों को बेमतलब इंतजार करने के झंझट से बचाती है। 
 

रिपोर्टों के अनुसार, पहले यह खबर आई थी कि इस इलेक्ट्रिक स्‍कूटर को गुड्स कैरियर के तौर पर डेवलप किया जा रहा है। लेकिन अगर ऐसा है तो हरे रंग की नंबर प्‍लेट के बजाए पीले रंग की नंबर प्‍लेट वहां होनी चाहिए। हरे रंग की नंबर प्‍लेट का होना यह बताता है कि व्‍हीकल पैसेंजर्स के लिए है। 
Advertisement

Benly e इलेक्ट्रिक स्‍कूटर का ग्‍लोबल वैरिएंट 4 ट्रिम्स में आता है। इनमें Benly e I, Benly e I Pro, Benly e II और Benly e II Pro शामिल हैं। ये स्‍कूटर 60 किलोमीटर प्रति घंटे की टॉप स्पीड के साथ सिंगल चार्ज पर 87 किलोमीटर की अधिकतम दूरी तय कर सकते हैं। कंपनी ने इस इलेक्ट्रिक स्‍कूटर के बारे में अबतक कोई इन्‍फर्मेशन शेयर नहीं की है, पर दावा किया जा रहा है कि इस स्कूटर की टेस्टिंग स्वेपेबल बैटरी टेक्निक के लिए की जा रही है। इसका इस्तेमाल कंपनी अपने पहले इलेक्ट्रिक स्कूटर में कर सकती है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 8 हजार से सस्ता खरीदें 25 हजार एमआरपी वाला Motorola फोन! 50MP कैमरा, 5200mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. BMW लाई भारत में सस्ती लग्जरी कार X1 LWB, कीमत ₹49.90 लाख से शुरू, जानें फीचर्स
  2. Apple Jobs Cuts: 200 लोगों की Apple से छुट्टी, Siri, Vision Pro और सॉफ्टवेयर टीम से छंटनी
  3. Honor Pad X10 Pro Max टैबलेट हुआ लॉन्च, 10,100 mAh बैटरी, फ्रंट में हैं दो कैमरा!
  4. मोबाइल मार्केट में 'मेक इन इंडिया' की धूम! 99% से ज्यादा मोबाइल फोन भारत खुद बना रहा
  5. चाइनीज कंपनी Unitree के 'सुपरमैन' रोबोट ने तोड़े रिकॉर्ड, 46 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से दौड़ा, वीडियो वायरल
  6. 32, 43 इंच बजट TV जल्द हो सकते हैं महंगे! Hisense India सीईओ ने चेताया
  7. 8 हजार से सस्ता खरीदें 25 हजार एमआरपी वाला Motorola फोन! 50MP कैमरा, 5200mAh बैटरी
  8. EV खरीदने के लिए ₹10 लाख से कम बजट? ये 4 टॉप इलेक्ट्रिक कार हैं आपके लिए
  9. Samsung Galaxy S26 FE में हो सकते हैं तीन कलर्स के ऑप्शन
  10. Vivo T5 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3D कर्व्ड डिस्प्ले
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.