HMD के पहले लैपटॉप फ्लिप क्रोमबुक पर चल रहा है काम! जानें क्या हैं खासियतें

Nokia स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी HMD कथित तौर पर एक नए डिवाइस लैपटॉप पर काम कर रही है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 28 नवंबर 2025 16:00 IST
ख़ास बातें
  • HMD कथित तौर पर एक नए डिवाइस लैपटॉप पर काम कर रहा है।
  • HMD के पहले कंप्यूटर 2-इन-1 क्रोमबुक पर काम कर रहा है।
  • HMD के लैपटॉप का नाम HMD (Chrome)Book CS-1 Flip हो सकता है।

Nokia T20 में 10.4 इंच की डिस्प्ले है।

Photo Credit: HMD

Nokia स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी HMD कथित तौर पर एक नए डिवाइस लैपटॉप पर काम कर रही है। हाल ही में X यूजर @smashx_60 ने एक नई लीक में दावा किया है कि HMD अपने पहले कंप्यूटर यानी कि एक 2-इन-1 क्रोमबुक पर काम कर रहा है, जिसका नाम HMD (Chrome)Book CS-1 Flip है या फिर HMD Book CS-1 Flip हो सकता है। फ्लिप नाम से पता चलता है कि 360 डिग्री हिंज और टचस्क्रीन हो सकती है। यह ASUS Chromebook Flip लाइनअप जैसा हो सकता है। आइए HMD  के आगामी लैपटॉप के बारे में विस्तार से जानते हैं।

HMD ने पिछले कुछ वर्षों में बेसिक फीचर्स स्मार्टफोन से आगे बढ़कर एंड्रॉइड टैबलेट और एक्सेसरीज मार्केट में एंट्री की है। मगर कंपनी लैपटॉप पहली बार तैयार कर रही है। हालांकि, पहले भी Nokia लैपटॉप आए हैं जैसे कि प्योरबुक मॉडल, लेकिन उन्हें HMD ने तैयार नहीं किया था। इस बार कंपनी पीसी सेगमेंट में अपना ब्रांड लाने के लिए तैयार है। HMD के आगामी लैपटॉप के स्पेसिफिकेशंस का अभी तक खुलासा नहीं हुआ है। हालांकि, लीक से पता चला है कि CS-1 फ्लिप एक इंटेल प्रोसेसर से लैस होगा। सबसे खास बात यह है कि, एंट्री लेवल के क्रोमबुक मीडियाटेक की कोम्पैनियो लाइन जैसे ARM बेस्ड चिप्स पर काम करते हैं।

फिलहाल HMD के आगामी लैपटॉप का डिस्प्ले का साइज, इंटेल चिप, रैम और स्टोरेज वेरिएंट से लेकर कीमत आदि के बारे में पता नहीं चला है। HMD इस लैपटॉप को किस यूजर बेस को टारगेट करने जा रहा है। बाजार में लॉन्च होने के बाद यह Acer, Asus, Lenovo और Samsung के डिवाइसेज से कड़ा मुकाबला करेगा।

अभी तक आधिकारिक तौर पर कुछ भी सामने नहीं आया है। हालांकि, इस लीक में प्रोडक्ट का पूरा नाम आया है, जिससे शुरुआती अटकलों से काफी ज्यादा पता चल चुका है। अगर यह लैपटॉप सही में आता है तो नोकिया ब्रांडिंग से अलग होने के बाद HMD का अब तक का सबसे बड़ा बदलाव हो सकता है। जल्द ही इस लैपटॉप के बारे में और भी जानकारी सामने आ सकती है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: HMD, HMD Laptop, HMD Flip Chromebook

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  2. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  4. भारत में Tesla के मॉडल  Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  5. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  6. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  7. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  8. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  9. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  10. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में Tesla के मॉडल  Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  2. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  3. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  4. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  5. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  6. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  7. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  8. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  9. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
  10. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.