Vida ब्रांड के नाम से आएंगे Hero Motocorp के इलेक्ट्रिक स्कूटर! Ola S1 Bajaj Chetak TVS iQube को देंगे टक्कर

Vida के अलावा कंपनी ने Vida Electric, Vida EV, Vida Mobility, Vida MotoCorp, Vida Scooters और Vida Motorcycles नाम को भी रजिस्टर कराने की एप्लिकेशन सबमिट की है।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 18 नवंबर 2021 16:54 IST
ख़ास बातें
  • Hero MotoCorp 'Hero' ब्रांड नेम के साथ नहीं बेच सकती इलेक्ट्रिक व्हीकल
  • Hero Electric के पास है यह अधिकार
  • Vida नाम से इलेक्ट्रिक स्कूटर व इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल बेच सकती है कंपनी

Hero ने बैटरी स्वैपिंग टेक्नोलॉजी के लिए Gogoro ब्रांड के साथ हाथ मिलाया है

Hero MotoCorp भारत में अगले साल अपना पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च करने वाली है, लेकिन मुख्य प्रश्न यह बना हुआ था कि कंपनी किस ब्रांड नेम के तहत अपना पहला इलेक्ट्रिक प्रोडक्ट लॉन्च करेगी। खबर की ओर बढ़ने से पहले हम आपको बता दें कि Hero MotoCorp भारत में Hero ब्रांड के नाम से EV (इलेक्ट्रिक व्हीकल) नहीं बेच सकती है, क्योंकि इसका अधिकार एक अन्य ब्रांड Hero Electric के पास है, जो पहले से भारत में इलेक्ट्रिक स्कूटर बेच रही है। अब बात करें, लेटेस्ट खबर की तो ताज़े लीक से पता चलता है कि Hero MotoCorp भारत में अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर (electric scooter) या इलेक्ट्रिक बाइक (electric bike) को Vida ब्रांड के तहत लॉन्च कर सकती है।

Rushlane ने अपनी रिपोर्ट में इस लीक का ज़िक्र करते हुए Hero MotoCorp द्वारा दायर किए गए Vida ब्रांड के रजिस्ट्रेशन की एप्लिकेशन शेयर की है। एप्लिकेशन की तस्वीरों से साफ पता चलता है कि हीरो मोटोकॉर्प VIDA नाम से ब्रांड रजिस्टर कर रही है, जिसके तहत कंपनी अपने ईवी प्रोडक्ट लॉन्च करेगी। Vida के अलावा कंपनी ने Vida Electric, Vida EV, Vida Mobility, Vida MotoCorp, Vida Scooters और Vida Motorcycles नाम को भी रजिस्टर कराने की एप्लिकेशन सबमिट की है।
 

Photo Credit: Rushlane

इन नाम से अंदाज़ा लगाया जा सकता है कि भविष्य में Hero MotoCorp इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को भी लॉन्च कर सकती है। जिन्हें नहीं पता, उन्हें बता दें कि हीरो मोटोकॉर्प अगले साल अपना पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च करने वाली है। इस स्कूटर के प्रोटोटाइप की झलकी कंपनी अपनी 10वीं सालगिराह के उपलक्ष पर आयोजित किए गए एक वर्चुअल इवेंट में दिखा भी चुकी है।

इसके अलावा, इसी साल कंपनी ने ताइवान की एक ईवी कंपनी Gogoro से भी साझेदारी की थी। तब से यह माना जा रहा था कि हीरो का पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर Gogoro इलेक्ट्रिक स्कूटर का रीब्रांडेड वर्ज़न ही होगा। हालांकि, वर्चुअल इवेंट में दिखाया गया प्रोटोटाइप Gogoro की लाइनअप में मौजूद सभी स्कूटर के काफी अलग है। Hero और Gogoro के बीच की साझेदारी मुख्य रूप से बैटरी स्वैपिंग इंफ्रास्ट्रक्चर को स्थापित करने पर फोकस कर सकती है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  2. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: Lava के 4 फोन पर बड़ी डील, कीमत ₹7,560 से शुरू
  4. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  2. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  3. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  4. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
  5. Oppo K14 Plus 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: खरीदने से पहले जानें किसके फीचर्स बेस्ट?
  6. Amazon-Flipkart Sale में Primebook लैपटॉप पर जबरदस्त डील्स, कीमत ₹23,990 से शुरू
  7. Apple Pay की भारत में एंट्री, क्रेडिट कार्ड रखने का झंझट खत्म, सीधा iPhone और स्मार्टवॉच से होगी पेमेंट
  8. Social Media Ban: बच्चों के सोशल मीडिया यूज पर लगेगा बैन? सुप्रीम कोर्ट के सवाल के बाद सरकार का बड़ा कदम
  9. iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट
  10. मात्र ₹500 में आने वाले 10 TWS ईयरफोन, 50 घंटे तक चलेगी बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.