इस दिन नहीं चलेगा UPI साथ रखें कैश, बैंक ने जारी किया अलर्ट

अगर आपने साथ में नकद रखना बंद कर दिया है और सिर्फ यूपीआई पर ही निर्भर हो गए हैं तो आपके लिए बहुत जरूरी खबर आई है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 3 जुलाई 2025 16:26 IST
ख़ास बातें
  • एचडीएफसी बैंक ने एक मैंटेनेंस की घोषणा की है।
  • ग्राहक एचडीएफसी बैंक से जुड़े यूपीआई ट्रांजेक्शन नहीं कर पाएंगे।
  • HDFC बैंक की मैंटेनेंस की अवधि 3 जुलाई, 2025 से 4 जुलाई, 2025 तक रहेगी।

Photo Credit: Unsplash/Clay Banks

अगर आपने साथ में नकद रखना बंद कर दिया है और सिर्फ यूपीआई पर ही निर्भर हो गए हैं तो आपके लिए बहुत जरूरी खबर आई है। दरअसल एचडीएफसी बैंक ने एक मैंटेनेंस की घोषणा की है, जिसके चलते जुलाई 2025 में दो तारीखों पर उसका UPI अस्थायी तौर पर बंद हो जाएगा। इस दौरान ग्राहक एचडीएफसी बैंक से जुड़े यूपीआई ट्रांजेक्शन नहीं कर पाएंगे। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।


यूपीआई सर्विस कब तक रहेगी बंद


एचडीएफसी बैंक की मैंटेनेंस की अवधि 3 जुलाई, 2025 से 4 जुलाई, 2025 तक तय की गई है। जरूरी सिस्टम मैंटेनेंस 3 जुलाई को रात 11:45 बजे शुरू होगा और 4 जुलाई, 2025 को सुबह 1:15 बजे तक चलेगा। यह डाउनटाइम 90 मिनट का होगा और ग्राहक इस दौरान यूपीआई ट्रांजेक्शन नहीं कर पाएंगे।


ये सभी ऐप्स होंगी प्रभावित


इन डाउनटाइम के दौरान ग्राहक HDFC Bank के मोबाइल बैंकिंग ऐप, गूगल पे, वॉट्सऐप पे, पेटीएम और एचडीएफसी बैंक अकाउंट से संबंधित अन्य यूपीआई ऐप समेत कई प्लेटफॉर्म के जरिए कोई भी यूपीआई ट्रांजेक्शन नहीं कर पाएंगे। यह एचडीएफसी बैंक के करंट और सेविंग अकाउंट के साथ-साथ RuPay क्रेडिट कार्ड यूजर्स के लिए फाइनेंशियल और नॉन-फाइनेंशियल दोनों तरह के ट्रांजेक्शन को प्रभावित करता है।


Advertisement
व्यापारियों पर भी होगा असर


HDFC Bank के यूपीआई सर्विस का उपयोग करने वाले मर्चैंट को भी मैंटेनेंस अवधि के दौरान यूपीआई ट्रांजेक्शन प्रोसेसिंग करने में पूरी तरह से रुकावट का अनुभव होगा। बैंक ने यूजर्स से यह भी कहा है कि वे तय डाउनटाइम के दौरान अपने सभी ट्रांजेक्शन के लिए PayZapp वॉलेट का उपयोग करें।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: HDFC Bank, Unified Payments Interface, UPI, UPI Down

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  2. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  3. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Flipkart Big Billion Days Sale: Xiaomi के इन 5 Redmi स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  5. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
#ताज़ा ख़बरें
  1. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  2. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  4. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  5. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  6. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  7. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  8. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
  9. OnePlus Nord Buds 3r नए कलर वेरिएंट में लॉन्च, 54 घंटे चलेगी बैटरी
  10. भारत में पेश हुए Samsung Galaxy F08, Galaxy M08 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, जानें स्पेसिफिकेशंस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.