फ्रेशर्स के लिए बड़ी खबर! HCLTech ने बढ़ाई सैलेरी, इस फील्ड में देगा 22 लाख तक का पैकेज

HCLTech ने 2026 के लिए कुछ चुनिंदा फ्रेशर्स की सैलरी में बड़ा इजाफा किया है, खासकर AI और एडवांस टेक स्किल्स वाले कैंडिडेट्स के लिए।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 14 जनवरी 2026 12:13 IST
ख़ास बातें
  • HCLTech में चुनिंदा फ्रेशर्स को 18 से 22 लाख पैकेज
  • AI और डिजिटल स्किल्स वालों पर कंपनी का खास फोकस
  • Infosys भी प्रीमियम फ्रेशर पैकेज की रेस में शामिल

HCLTech ने AI स्किल्स वाले फ्रेशर्स के लिए सैलरी स्ट्रक्चर बदला

HCLTech ने 2026 के लिए फ्रेशर हायरिंग को लेकर चुपचाप बड़ा बदलाव किया है। IT सेक्टर में जहां कुल मिलाकर हायरिंग अभी भी सावधानी के दौर से गुजर रही है, वहीं HCLTech ने कम लेकिन ज्यादा स्किल्ड इंजीनियर्स पर ज्यादा खर्च करने का रास्ता चुना है। खासतौर पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, डेटा और एडवांस डिजिटल टेक्नोलॉजी में मजबूत पकड़ रखने वाले कैंडिडेट्स के लिए कंपनी ने एंट्री-लेवल सैलरी का बेंचमार्क ऊपर कर दिया है। इस कदम के साथ HCLTech उन चुनिंदा भारतीय IT कंपनियों में शामिल हो गई है, जो फ्रेशर्स को भी प्रीमियम पैकेज देने के लिए तैयार हैं, बशर्ते उनकी स्किल्स कंपनी की लॉन्ग-टर्म टेक स्ट्रैटेजी से मेल खाती हों।

HCLTech ने कुछ चुनिंदा फ्रेशर्स के लिए एक खास कैटेगरी बनाई है, जिसे अंदरूनी तौर पर “एलीट कैडर” कहा जा रहा है। इस ग्रुप में शामिल इंजीनियर्स से AI, डेटा इंजीनियरिंग, डिजिटल इंजीनियरिंग, साइबर सिक्योरिटी और एंटरप्राइज टेक्नोलॉजी जैसे एडवांस एरियाज में काम करने की उम्मीद की जाएगी। इन फ्रेशर्स के लिए सालाना सैलरी पैकेज 18 लाख रुपये से लेकर 22 लाख रुपये तक जा सकता है, जो आम IT फ्रेशर पैकेज से कई गुना ज्यादा है।

इस फैसले के पीछे की सोच को लेकर HCLTech के चीफ पीपल ऑफिसर राम सुंदरराजन ने कंपनी की दिसंबर तिमाही की अर्निंग्स कॉल में बात रखी थी। उन्होंने कहा था कि कंपनी पहले ही साफ कर चुकी है कि एलीट इंजीनियर्स के लिए एंट्री-लेवल सैलरी रेगुलर हायरिंग से तीन से चार गुना ज्यादा होगी। उनके मुताबिक, टॉप क्वालिटी टैलेंट को आकर्षित करने के लिए HCLTech को मार्केट में कॉम्पिटिटिव रहना जरूरी है, खासकर तब जब फोकस हाई-एंड टेक स्किल्स पर हो।

HCLTech ही अकेली कंपनी नहीं है जो फ्रेशर सैलरी स्ट्रक्चर में बदलाव कर रही है। Infosys भी AI और एडवांस डिजिटल सर्विसेज की तरफ शिफ्ट को देखते हुए कुछ एंट्री-लेवल रोल्स के लिए ज्यादा पैकेज ऑफर कर रही है। Infosys 2025 ग्रेजुएट्स के लिए ऑफ-कैंपस हायरिंग की तैयारी कर रही है, जहां पैकेज 7 लाख रुपये से लेकर 21 लाख रुपये सालाना तक जा सकता है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  2. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  3. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  4. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  5. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  6. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  7. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  8. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  9. 75 इंच तक के TV पर 40% तक की छूट, Hisense की फेस्टिव सेल; कीमत ₹25 हजार से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. Aadhaar में नाम बदलने के नियम बदले, अब हर तरह के बदलाव के लिए अलग प्रोसेस; जानें कौन-सा डॉक्यूमेंट लगेगा
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  3. 75 इंच तक के TV पर 40% तक की छूट, Hisense की फेस्टिव सेल; कीमत ₹25 हजार से शुरू
  4. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Ai+ के 6 स्मार्टफोन्स पर डील्स का खुलासा, कीमत ₹8,999 से शुरू
  6. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  7. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  8. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  9. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  10. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.