Haier F11 फ्रंट लोड वाशिंग मशीन लॉन्च, AI फीचर्स, 12 Kg कैपिसिटी, कलर डिस्प्ले से लैस, जानें कीमत

वाशिंग मशीन में कई तरह के AI आधारित फंक्शन दिए गए हैं।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 24 अप्रैल 2026 11:30 IST
ख़ास बातें
  • इसमें खास अल्ट्रा फ्रेश एयर टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल हुआ है।
  • वाशिंग मशीन में स्मार्टवाश फंक्शन मिलते हैं।
  • धोने के बाद यह कपड़ों को 12 घंटे तक फ्रेश रख सकती है।

Haier F11 12 kg वाशिंग मशीन में कंपनी ने 12 किलो कैपिसिटी का वाशर और ड्रायर दिया है।

Photo Credit: Haier

Haier ने भारत में अपनी नई वाशिंग मशीन सीरीज Haier F11 को पेश किया है। कंपनी ने इस वाशिंग मशीन को इस तरह से डिजाइन किया है कि यह यूजर की लगभग हर तरह की जरूरतों को पूरा करती है। कंपनी के अनुसार, यह कपड़ों में दुर्गंध पैदा नहीं होने देती है, डिटरजेंट की बर्बादी को रोकती है, कपड़ों को खराब होने से बचाती है, और साथ ही आसान ऑपरेटिव सिस्टम से लैस होकर आती है। वाशिंग मशीन में कई तरह के AI आधारित फंक्शन दिए गए हैं। आइए जानते हैं इसकी कीमत और सभी खास फीचर्स के बारे में। 

Haier F11 12 kg washing machine price

Haier F11 वाशिंग मशीन को कंपनी ने दो वेरिएंट्स में लॉन्च किया है। मूल रूप से कंपनी ने इसे 12kg कैपिसिटी के साथ पेश किया है। एक वेरिएंट वाशर के साथ आता है जिसकी कीमत 53,800 रुपये है। दूसरा वेरिएंट वाशर ड्रायर के साथ आता है जिसकी कीमत 64,000 रुपये है। कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट से मशीन को खरीदा जा सकता है। 

Haier F11 12 kg washing machine features

Haier F11 12 kg वाशिंग मशीन में कंपनी ने 12 किलो कैपिसिटी का वाशर और ड्रायर दिया है। यह AI पावर्ड फीचर्स से लैस की गई है और लोड को स्वयं से डिटेक्ट और हैंडल कर लेती है। इसमें खास अल्ट्रा फ्रेश एयर टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल हुआ है। इसके अलावा इसमें AI कलर टच पैनल मिलता है। वाशिंग मशीन में स्मार्टवाश फंक्शन मिलते हैं। कंपनी ने इसे Make in India, Made for India टैग के तहत लॉन्च किया है। 

वाशिंग मशीन की फ्रेश एयर तकनीकी की मदद से यह ड्रम के अंदर ताजा हवा को सर्कुलेट करती है। धोने के बाद यह कपड़ों को 12 घंटे तक फ्रेश रख सकती है। यानी कपड़े मशीन में पड़े भी रहें तो दुर्गंध पैदा नहीं होगी। इसका AI One-Touch वाश सिस्टम लोड का पता लगाता है, साथ ही जिद्दी दाग जैसे मिट्टी, कॉफी, दूध और पसीने के निशानों के अनुसार वाश साइकल सेट की जा सकती है। 

Advertisement

मशीन का इंटेलिजेंट सिस्टम तय करता है कि कितने डिटर्जेंट की जरूरत है। यानी कपड़ों के लोड के अनुसार ही यह डिटर्जेंट लेती है। इसमें इंस्टेंट डिसॉल्व प्रीमिक्स और 3D पावर स्प्रे फीचर है। यह डिटर्जेंट को बेहतर तरीके से पानी में घोलता है और सीधे फेब्रिक पर फेंकता है जिससे डीप क्लीनिंग मिलती है। 

वाशिंग मशीन में बड़ा टच डिस्प्ले दिया गया है। आइकन का साइज भी बड़ा है और कई तरह के प्रीसेट प्रोग्राम इसमें मिलते हैं जैसे कॉटन, जींस, साड़ी आदि के लिए। मशीन में 525mm का सुपर ड्रम लगा है जो कि तकिया के जैसे डिजाइन में आता है। कंपनी का मानना है कि इसका यह डिजाइन वाटर फ्लो को बढ़ाता है। साथ फेब्रिक मूवमेंट को भी बढ़ाता है। मशीन में डुअल स्प्रे सिस्टम दिया गया है। यह ड्रम के दरवाजे को स्वयं ही पानी से धो देती है। साथ ही मशीन में गंदगी जमने से रोकती है। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  2. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  2. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  3. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  4. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  9. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  10. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.