महज 42 हजार से सस्ते ये दो इलेक्ट्रिक स्कूटर देते हैं 100 किमी का माइलेज, जानें कौन है ज्यादा बेहतर

Greta Harper ZX Series-I में BLDC मोटर दी गई है। चार्जिंग सिस्टम की बात की जाए तो इस स्कूटर में ऑप्टिमाइज्ड चार्जर टेक्नोलॉजी दी गई है, जिसके जरिए यह बैटरी सिर्फ 5 घंटे में फुल चार्ज  की जा सकती है।

विज्ञापन
साजन चौहान, अपडेटेड: 26 मई 2022 16:59 IST
ख़ास बातें
  • Greta Harper ZX Series-I में BLDC मोटर दी गई है।
  • Evolet Pony में 240W BLDC मोटर दी गई है।
  • Greta Harper ZX Series-I की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 41,999 रुपये है।

Greta Harper ZX Series-I और Evolet Pony की तुलना

देश में इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की रेंज में लगातार विस्तार होता जा रहा है। हाल ही में Greta Electric Scooters ने एक नया इलेक्ट्रिक स्कूटर Greta Harper ZX Series-I लॉन्च कर दिया है। यह बजट स्कूटर अधिकतम एक बार चार्ज होकर 100 km तक चल सकता है। यह नया इलेक्ट्रिक स्कूटर अपनी फास्ट चार्जिंग की बदौलत भी यूजर्स को काफी पसंद आ सकता है। बजट सेगमेंट में आने वाले इस स्कूटर का मुकाबले भारतीय बाजार में पहले से मौजूद सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर Evolet Polo से हो सकता है। यहां हम आपको Greta Harper ZX Series-I की तुलना Evolet Polo से करके बता रहे हैं।
 

Greta Harper ZX Series-I के  फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस


फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस की बात की जाए तो Greta Harper ZX Series-I में BLDC मोटर दी गई है। चार्जिंग सिस्टम की बात की जाए तो इस स्कूटर में ऑप्टिमाइज्ड चार्जर टेक्नोलॉजी दी गई है, जिसके जरिए यह बैटरी सिर्फ 5 घंटे में फुल चार्ज  की जा सकती है। वहीं 3 घंटे में 0-80 प्रतिशत तक चार्ज की जा सकती है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में तीन राइडिंग मोड इको, सिटी और टर्बो मोड शामिल हैं। रेंज की बात की जाए तो एक बार चार्ज होकर इको मोड में 100km, सिटी मोड में 80km और टर्बो मोड में 70km तक चल सकती है।  कीमत की बात की जाए तो Greta Harper ZX Series-I की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 41,999 रुपये है। इसमें कई अतिरिक्त बैटरी ऑप्शन भी दिए गए हैं जो कि अलग-अलग कीमत में हैं। आपको बता दें कि V2 48v-24Ah बैटरी ऑप्शन 60km रेंज प्रदान करती है, जिसकी कीमत 17-20 हजार रुपये के बीच होगी। V3 48v-30Ah बैटरी ऑप्शन 100km की रेंज प्रदान करती है, जिसकी कीमत कीमत 22,000 रुपये से 25,000 रुपये के बीच होगी। V2+60v-24Ah बैटरी ऑप्शन 60km की रेंज  प्रदान करता है, जिसकी कीमत 21-24 हजार रुपये के बीच होगी। वहीं V3+60v-30Ah बैटरी ऑप्शन की रेंज 100km होगी, जिसकी कीमत 27-31 हजार रुपये के बीच होगी।
 

Evolet Pony के  फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस


फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस की बात की जाए तो Evolet Pony में 240W BLDC मोटर दी गई है जो कि 350W की पीक पावर जनरेट करती है। रेंज की बात करें तो यह स्कूटर फुल चार्ज होकर 90-120KM चल सकता है। चार्जिंग समय की बात करें तो Li-ion बैटरी को फुल चार्ज होने में 3-4 घंटे का समय लगता है। वहीं VRLA को 7-8 घंटे का समय लगता है। स्टाइलिश डिजाइन वाले इस इलेक्ट्रिक स्कूटर के फ्रंट और रियर में एल्युमिनियम एलॉय व्हील दिए गए हैं। वहीं फ्रंट में हाइड्रॉलिक टेलीस्कॉपिक सस्पेंशन और रियर में ड्यूल ट्यूब सस्पेंशन दिए गए हैं।  कलर ऑप्शन की बात करें तो यह White, Black, Red, Blue और Silver कलर में उपलब्ध है। कीमत की बात की जाए तो Evolet Pony की एक्स शोरूम कीमत करीब 39,542 रुपये है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Evolet Pony, Cheapest Electric Scooter

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 6000mAh बैटरी, 256GB स्टोरेज ₹30 हजार से कम में! Motorola Edge 60 Pro पर मिल रही है डील
  2. itel Tough रग्ड फीचर फोन पेश, खेतों में काम करने से लेकर कंस्ट्रक्शन साइट के लिए बेस्ट फीचर्स से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. itel Tough रग्ड फीचर फोन पेश, खेतों में काम करने से लेकर कंस्ट्रक्शन साइट के लिए बेस्ट फीचर्स से लैस
  2. पीएम नरेंद्र मोदी का वडोदरा में आज इवेंट, BookMyShow पर सिर्फ 1 घंटे में बुक हुए सारे टिकट, 42 हजार से ज्यादा वेटिंग में
  3. दिवाली के लिए रेल टिकट क्यों नहीं बुक कर पा रहे लोग, IRCTC पर सुबह 8 बजे से ही आ रही दिक्कत
  4. Samsung Galaxy A07s हुआ 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  5. SIR में वोटर लिस्ट से नाम कट गया? घबराएं नहीं, ऐसे दोबारा जुड़वा सकते हैं अपना नाम
  6. Zebronics Juke Bar 11000 घर को बना देगा सिनेमा, एक्शन सीन लगेगा सामने हो रहा, जानें फीचर्स और कीमत
  7. Huawei FreeBuds 7 लॉन्च; कॉलिंग के लिए इसमें हैं कई AI फीचर्स, 42 घंटे चलेगी बैटरी!
  8. Huawei Watch 6, Watch 6 Pro लॉन्च, 11 दिनों तक चलेगी बैटरी, दमदार हेल्थ फीचर्स से लैस
  9. इंसान से भिड़ा Unitree का AI Robot, खुद भांपा अगला वार, बॉक्सिंग स्किल्स देखकर उड़ जाएंगे होश!
  10. Xiaomi की इस नई SUV में छत पर खुल जाएगा पूरा टेंट, देगी 1705 Km की टोटल रेंज, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.