Google ने बनाई दुनिया की सबसे तेज क्वांटम चिप Willow, खोलेगी 'दूसरी दुनिया' के रास्ते! जानें इसके बारे में

Google ने दुनिया की सबसे तेज क्वांटम कम्प्यूटिंग चिप Willow को पेश किया है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, Edited by अंकित शर्मा, अपडेटेड: 12 दिसंबर 2024 14:19 IST
ख़ास बातें
  • Willow महज कुछ मिनटों में प्रॉब्लम को हल कर सकती है।
  • यह सुपर कंप्यूटर से भी कई गुना तेज है।
  • इसके प्रैक्टिकल इस्तेमाल में अभी कई साल का वक्त लग सकता है।

अल्ट्रा फास्ट क्वांटम चिप Willow ने सुपर कम्प्यूटिंग की दुनिया में खलबली मचा दी है।

Photo Credit: Google

Google ने अल्ट्रा फास्ट क्वांटम चिप से पर्दा उठाते हुए सुपर कम्प्यूटिंग की दुनिया में खलबली मचा दी है। Google ने दुनिया की सबसे तेज क्वांटम कम्प्यूटिंग चिप Willow को पेश कर दिया है। Google CEO सुंदर पिचई ने सोशल मीडिया हैंडल X पर एक पोस्ट के माध्यम से इस बारे में जानकारी दी। गूगल के क्वांटम कंप्यूटिंग चिप को लेकर X के मालिक अरबपति एलन मस्क (Elon Musk) ने भी खास रिएक्शन दिया है। तो आखिर क्या है क्वांटम कंप्यूटिंग चिप, क्यों इसके आने से 'दूसरी दुनिया' यानी पैरेलल यूनिवर्स के रास्ते खुलने की बातें होने लगी हैं? आइए विस्तार से जानते हैं इसके बारे में। 

Google ने दुनिया की सबसे तेज क्वांटम कम्प्यूटिंग चिप Willow को पेश किया है। Google ने ब्लॉग पोस्ट में इसके बारे में विस्तार से बताया है। क्वांटम कम्प्यूटिंग चिप ऐसी चिप कही जा रही है जो सुपर कंप्यूटर से भी कई गुना तेज है। साधारण शब्दों में कहें तो जिस कैलकुलेशन को सुपर कंप्यूटर कई सालों में हल करता उसे क्वांटम कम्प्यूटिंग चिप Willow महज कुछ मिनटों में हल कर सकती है। आप अंदाजा लगा सकते हैं कि यह कितनी फास्ट होगी! 
Advertisement
 

क्या है क्वांटम कंप्यूटिंग?

क्वांटम कंप्यूटिंग क्वांटम मैकेनिक्स के सिद्धांतों पर काम करती है। यह  ट्रेडिशनल कंप्यूटर्स से बिल्कुल अलग है। इसमें गणना के लिए सब-एटॉमिक पार्टिकल के बिहेवियर का इस्तेमाल किया जाता है। इसकी मदद से इसकी कैलकुलेशन बहुत फास्ट हो जाती है। 
 

क्या है Willow क्वांटम चिप?

गूगल की Willow क्वांटम चिप को लेकर दावा किया जा रहा है कि यह बड़ी से बड़ी प्रॉब्लम को 5 मिनट में हल कर सकती है, जिसे सबसे तेज सुपर कंप्यूटर हल करने में 10 से 25 साल का वक्त ले सकते हैं। गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने सोशल मीडिया पोस्ट में इसके बारे में जानकारी दी। वहीं, एलन मस्क ने भी इस पर "Wow" लिखकर रिएक्शन दिया है। 
 

गूगल की Willow चिप की पूरी क्षमता को अभी टेस्ट नहीं किया गया है। इस चिप में ट्रांसमोन क्यूबिट का इस्तेमाल किया गया है। एक इलेक्ट्रिकल सर्किट इसमें काम करता है जो बेहद लो टेंप्रेचर में क्वांटम प्रॉपर्टी में ही रहता है। 
Advertisement
 

Willow चिप का कहां होगा इस्तेमाल

Google की Willow क्वांटम कंप्यूटिंग चिप कई महत्वपूर्ण क्षेत्रों में क्रांतिकारी साबित हो सकती है। इसे दवाईयों की खोज, न्युक्लियर फ्यूजन एनर्जी, कार की बैटरी आदि डिजाइन करने में इस्तेमाल किया जाएगा। 
 

कब शुरू होगा Willow चिप का इस्तेमाल

Willow चिप को गूगल ने अभी शुरुआती तौर पर पेश किया है। इसके प्रैक्टिकल इस्तेमाल में अभी कई साल का वक्त लग सकता है। इसका इस्तेमाल करना भी आसान नहीं होगा और इसमें बिलियन डॉलर का खर्च आने का अनुमान लगाया गया है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 10,000mAh बैटरी के साथ आया Oppo A7 Pro Max 5G, इसमें है Snapdragon चिप और 120Hz डिस्प्ले
  2. Motorola Signature 27 लॉन्च होने जा रहा 200MP चार कैमरा के साथ! मिलेगा Bang & Olufsen साउंड
  3. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  4. Vu Ultra Large Smart TV सीरीज हुई लॉन्च, 100 इंच तक डिस्प्ले, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Vivo Watch 6 स्मार्टवॉच लॉन्च हुई AMOLED डिस्प्ले, 21 दिन बैटरी के साथ, जानें कीमत
  6. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,200mAh की बैटरी
  7. Flipkart Big Billion Days vs Amazon Great Indian Festival Sale: तारीखों से बेस्ट डील्स तक, जानें एक-एक डिटेल
  8. ₹15005 सस्ता खरीदें Oppo का 50MP चार कैमरा वाला फोन! IP68, IP69 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. हैकर्स से बचाने में ये तरकीब आएगी काम, Google अकाउंट पर टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन कैसे करें चालू
  2. Vu Ultra Large Smart TV सीरीज हुई लॉन्च, 100 इंच तक डिस्प्ले, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Airtel का नया ऑफर, iCloud+ हुआ बिलकुल फ्री, जानें किन यूजर्स को मिलेगा ये लाभ
  4. iQOO Z11 Lite 5G का नया 64GB स्टोरेज वेरिएंट भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस
  5. Oppo ने महंगे कर दिए Reno 16c, A6 5G, A6x 5G और A6c, हजारों में बढ़ी कीमतें
  6. OnePlus 16 में होगा फ्लैट डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  7. Portronics Mopcop Duo लॉन्च, घर से गायब कर देगा धूल, जानवरों के बाल से लेकर छोटी सी गंदगी, जानें
  8. Trump TV: टीवी चैनल पहुंचे कोर्ट तो व्हाइट हाउस ने लॉन्च कर दिया Trump TV, 24 घंटे दिखाएगा ट्रंप प्रशासन की खबरें
  9. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,200mAh की बैटरी
  10. Flipkart Big Billion Days Sale में कितने का मिलेगा iPhone 17? डील का हुआ खुलासा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.