गूगल सर्च रिजल्ट में अब दिखेंगे गानों के बोल

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 29 जून 2016 11:26 IST
गूगल ज्लद ही अब सर्च रिजल्ट में गानों के लिरिक्स दिखाना शुरू कर देगा। दिग्गज सर्च इंजन गूगल ने इस सुविधा के लिए दुनिया की सबसे बड़ी लिरिक लाइसेंसिंग सर्विस के साथ कई साल के लिए डील की है। टोरंटो की लिरिकफाइंड कंपनी ने सोमवार को ऐलान किया कि गूगल के साथ हुई एक डील के तहत अब कंपनी गूगल सर्च रिजल्ट और गूगल प्ले म्यूज़िक ऐप में 4,000 से ज्यादा पब्लिशर से लिरिक पेश करेगी।  

इस साझेदारी की घोषणा करते हुए लिरिकफाइंड के सीईओ ने कहा, ''हम खुश हैं कि गूगल की सर्विस पर उपलब्ध गानों के बोल अब ज्यादा संख्या के साथ बेहतर क्वालिटी में होंगे। हम गूगल के साथ एक बड़े यूज़रबेस के लिए ज्यादा तेज और आसानी से लिरिक्स उपलब्ध कराने के लिए काम कर रहे हैं।''

बिलबोर्ड के मुताबिक, इस साझेदारी के बाद म्यूज़िक पब्लिशर और गीतकारों को रेवेन्यू के नए स्रोत मिलेंगे। इस पार्टनरशिप के तहत, गूगल ने सोमवार से अमेरिका में सर्च रिजल्ट में लिरिक्स दिखाना शुरु कर दिए और जल्द ही दूसरे बाजारों में भी इस फीचर को जारी कर दिया जाएगा।

लिरिकफाइंड ने एक ब्लॉग पोस्ट में कहा, ''सभी प्लटफॉर्म के लिए कानूनी और वैश्विक लिरिक इंफ्रास्ट्रक्चर बनाने के पीछे लिरिकफाइंड की बड़ी हिस्सेदारी रही है। अब गूगल के साथ हुई साझेदारी से इस मिशन को मजबूत करने में और मदद मिलेगी। लिरिकफाइंड गीतकारों और गानों का अधिकार रखने वालों के लिए नई रॉयल्टी जमा करने का काम करती है।''
Advertisement

इस साझेदारी का मतलब है कि अब यूज़र को किसी गाने के बोल के लिए थर्ड पार्टी ऐप या वेबसाइट खोलने की जरूरत नहीं पड़ेगी। और सर्च रिजल्ट से भी गानों के बोल जान पाएंगे।
Advertisement

बिलबोर्ड की रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि, ''यह एक महत्वपूर्ण रेवेन्यू सिस्टम के तौर पर काम करेगा। मैं इसकी कीमत के बारे में तो नहीं बता सकता, लेकिन हमें उम्मीद है कि इस साझेदारी से पब्लिशर और गीतकारों के लिए कई मिलियन डॉलर की आय होगी। रॉयल्टी इस बात पर निर्भर करती है कि गाने के बोल को कितनी बार देखा गया है। जितनी ज्यादा बार लिरिक्स को देखा गया है, उतने ही ज्यादा पैसे पब्लिशर को मिलते हैं।''

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Google, Google Search Results, Lyricfind
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, Plus और Black मेंबर्स के लिए स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% ड
  2. Amazon Great Indian Festival Sale में सस्ते मिल रहे ₹1000 में आने वाले ईयरबड्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  2. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले
  3. Vivo लॉन्च करेगी Vivo X500 का सस्ता वर्जन! फीचर्स लीक
  4. कार में म्यूजिक, मनोरंजन का डबल मजा! देसी कंपनी UBON लाई FM कार मॉड्यूलेटर, जानें कीमत
  5. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  6. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  7. ₹349 से शुरू होने वाले Lyne Jukebox स्पीकर भारत में हुए लॉन्च, जानें फीचर्स
  8. Amazon Great Indian Festival Sale में सस्ते मिल रहे ₹1000 में आने वाले ईयरबड्स
  9. Oppo K14 Plus की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
  10. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Samsung Galaxy S25 FE 5G पर बंपर डील, लिमिटेड टाइम के लिए ₹15 हजार डिस्काउंट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.