इन 9 और रेलवे स्टेशनों पर शुरू हुई मुफ्त वाई-फाई सेवा

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 15 अप्रैल 2016 15:41 IST
गूगल और रेलटेल ने शुक्रवार को घोषणा की कि 9 और भारतीय रेलवे स्टेशनों पर मुफ्त वाई-फाई सेवा की शुरुआत कर दी गई है। इंटरनेट कंपनी गूगल ने साथ में यह भी बताया कि इन सेवा की आधिकारिक शुरुआत रेलवे मंत्री सुरेश प्रभु द्वारा जल्द ही की जाएगी।

याद दिला दें कि गूगल ने इस साल जनवरी में मुंबई सेंट्रल में मुफ्त वाई-फाई सेवा की शुरुआत की थी। कंपनी की योजना 2016 के अंत तक 100 स्टेशनों को मुफ्त इंटरनेट से जोड़ने की है। और आखिर तक देशभर के 400 रेलवे स्टेशनों को।

नए ऐलान के बाद गूगल ने अब तक कुल 10 रेलवे स्टेशनों पर मुफ्त वाई-फाई सेवा उपलब्ध करा दी है। इनमें भुवनेश्वर, भोपाल, एरनाकुलम जंक्शन (कोच्चि), काचीगुड़ा (हैदराबाद), मुंबई सेंट्रल, पुणे, रांची, रायपुर, विजयवाड़ा और विशाखापत्तनम शामिल हैं।

गूगल ने एक ईमेल बयान में कहा कि यह सेवा, जो रेलटेल के फाइबर नेटवर्क पर आधारित है, यूज़र को तेज-स्पीड वाले ब्रॉडबैंड का अनुभव देने के लिए है। कंपनी ने कहा कि वह भारतीय रेलवे और रेलटेल के साथ मिलकर हाई-स्पीड इंटरनेट मुहैया कराने के लिए प्रतिबद्ध है। इस मुफ्त वाई-फाई सेवा का फायदा देशभर में हर रोज रेलवे से सफर करने वाले करीब 1 करोड़ यात्री उठा पाएंगे।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  2. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  3. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  5. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  2. Oppo F35 5G लॉन्च: 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  3. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  4. Oppo F35 Pro 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत
  5. ₹2 हजार वाला Adobe Photoshop बिल्कुल फ्री! ऐसे उठाएं इस ऑफर का फायदा
  6. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  7. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  8. Lenovo Watch Fit 3 लेटेस्ट स्मार्टवॉच हुई लॉन्च, 2.5D कर्व्ड ग्लास, 9 दिन बैटरी से लैस, जानें कीमत
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  10. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.