Google Pixel 6a यूजर्स के लिए खुशखबरी, बैटरी ओवरहीटिंग की दिक्कत ठीक करने के लिए कंपनी ने उठाया बड़ा कदम

अगर आप Google Pixel 6a इस्तेमाल कर रहे हैं तो आपके लिए बड़ी खुशखबरी आ रही है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 3 जुलाई 2025 20:18 IST
ख़ास बातें
  • Google Pixel 6a में 6.1 इंच की फुल HD+ OLED डिस्प्ले दी गई है।
  • Google Pixel 6a में 4,410mAh की बैटरी दी गई है।
  • Google Pixel 9a में 12.2 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है।

Google Pixel 6a में 4,410mAh की बैटरी दी गई है।

Photo Credit: Google

अगर आप Google Pixel 6a इस्तेमाल कर रहे हैं तो आपके लिए बड़ी खुशखबरी आ रही है। दरअसल Google अपने Pixel 6a के लिए बैटरी परफॉरमेंस प्रोग्राम पेश करने वाला है। इससे सभी Pixel 6a यूजर्स को एंड्रॉयड 16 का अपडेट प्राप्त होगा। जबकि Pixel 6 से लेकर Pixel 9 सीरीज तक के फोन के लिए एंड्रॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम का अगला वर्जन पहले ही पेश किया जा चुका है, लेकिन Pixel 6a को अपडेट नहीं मिला था। मगर अब इसमें बदल हो रहा है और इस महीने एंड्रॉयड 16 अपडेट आने वाला है। आइए जानते हैं कि इस अपडेट से डिवाइस में कैसे बदलाव होंगे।
 


Pixel 6a में क्या बदल जाएगा?


Google ने एक सपोर्ट पेज पर कहा कि वह 8 जुलाई से Pixel 6a के लिए ऑटोमैटिक सॉफ्टवेयर अपडेट के तौर पर एंड्रॉयड 16 रोल आउट करने वाला है। इसे इंपेक्टेड डिवाइस के तौर पर लेबल किए गए फोन पर पेश किया जाएगा। यह इसलिए किया जा रहा है ताकि बैटरी के ज्यादा गर्म होने की दिक्कत कम हो जाएगी, जिससे फोन के मालिकों को खतरा हो सकता है। अपडेट से Pixel 6a पर बड़े बैटरी मैनेजमेंट फीचर्स उपलब्ध होंगे। गूगल, एंड्रॉयड 16 रोलआउट के बाद 400 चार्ज साइकिल होने के बाद फोन की बैटरी कैपेसिटी और चार्जिंग परफॉर्मेंस को कम कर देगा। हालांकि, जब तक बैटरी इस लिमिट को पार नहीं कर लेती, तब तक बैटरी से संबंधित बदलाव और नई फीचर्स बंद रहेंगे।
 

जिन यूजर्स के Pixel 6a डिवाइस को इंपेक्टेड के तौर पर लेबल किया गया है, उन्हें 375 चार्ज साइकिल तक पहुंचने पर रिमाइंडर नोटिफिकेशन मिलेगा। बैटरी कैपेसिटी में कमी के साथ-साथ यूजर्स चार्जिंग स्पीड में कमी जैसे बदलाव भी देख सकते हैं। इसके अलावा बैटरी लेवल इंडिकेटर में भी बदलाव हो सकता है, लेकिन यह एक कुछ समय का बदलाव कहा जाता है क्योंकि फोन अपनी रिवाइज्ड कैपेसिटी के अनुसार खुद को बदल लेता है।
Advertisement

अगर Pixel 6a बैटरी परफॉरमेंस प्रोग्राम के अंदर आता है तो यूजर्स फ्री रिपेयर के लिए पात्र हैं। अगर वे रिपेयर नहीं करवाना चाहते हैं तो वे नकद कंपनसेशन या स्टोर हार्डवेयर डिस्काउंट का ऑप्शन का भी चयन कर सकते हैं, जो गूगल स्टोर के जरिए उनकी अगली खरीदारी पर लागू होगा। इस साल की शुरुआत में Pixel 6a की बैटरी से संबंधित कई दिक्कतों के सामने आने के बाद गूगल ने यह कदम उठाया।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹51 हजार सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन
  2. Amazon Great Indian Festival Sale में सस्ते मिल रहे ₹1000 में आने वाले ईयरबड्स
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, Plus और Black मेंबर्स के लिए स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% ड
  4. HMD Vibe2 Pro 5G सेल भारत में आज से, ₹14,999 में 6000mAh बैटरी वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹349 से शुरू होने वाले Lyne Jukebox स्पीकर भारत में हुए लॉन्च, जानें फीचर्स
  2. Amazon Great Indian Festival Sale में सस्ते मिल रहे ₹1000 में आने वाले ईयरबड्स
  3. Oppo K14 Plus की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Samsung Galaxy S25 FE 5G पर बंपर डील, लिमिटेड टाइम के लिए ₹15 हजार डिस्काउंट
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: स्टूडेंट्स और प्रोफेशनल्स के लिए ₹35 हजार में AMD Ryzen 5 लैपटॉप!
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹28 हजार सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy S25 5G
  7. Amazon Great Indian Festival Sale: 9000mAh बैटरी वाला OnePlus Nord 6 मिल रहा सबसे सस्ता, जानें ऑफर
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹20 हजार वाले टॉप 5 स्मार्टफोन पर डिस्काउंट
  9. HMD Vibe2 Pro 5G सेल भारत में आज से, ₹14,999 में 6000mAh बैटरी वाला फोन
  10. Flipkart Big Billion Days Sale 2026:iPhone 17 पर बंपर डील, लिमिटेड टाइम के लिए 22 हजार का डिस्काउंट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.