YouTube Premium के बाद अब Google की इस सर्विस के सब्सक्राइबर हुए 10 करोड़ पार!

अब कंपनी नया AI Premium Plan लेकर आई है जिसमें यूजर को Gemini AI का एक्सेस भी दिया जा रहा है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 11 फरवरी 2024 19:12 IST
ख़ास बातें
  • Google One के सब्सक्राइबर्स की संख्या 10 करोड़ को पार कर गई है।
  • YouTube Premium के सब्सक्राइबर्स की संख्या भी 100 मिलियन के पार।
  • Google One Premium प्लान में 2TB स्टोरेज की सुविधा दी जाती है।

Google के YouTube Music और YouTube Premium के सब्सक्राइबर्स भी 10 करोड़ के पार

Google की क्लाउड स्टोरेज सर्विस Google One के सब्सक्राइबर्स की संख्या 10 करोड़ को पार कर गई है। Google और Alphabet के CEO सुंदर पिचई ने सोशल मीडिया हैंडल से इसकी जानकारी दी है। Google One कंपनी की क्लाउड स्टोरेज सर्विस है जो Gmail, Drive, और Photos आदि के लिए एडिशनल स्टोरेज उपलब्ध करवाती है। Google One के अलावा दो और सर्विसेज ऐसी हैं जिनके सब्सक्राइबर 10 करोड़ से ज्यादा हो चुके हैं। 

Google के YouTube Music और YouTube Premium के सब्सक्राइबर्स की संख्या भी 100 मिलियन मार्क को क्रॉस कर गई है। यानी कि इन सर्विसेज को अब 10 करोड़ से ज्यादा लोग सब्सक्राइब कर चुके हैं। कंपनी के सीईओ सुंदर पिचई ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इसकी जानकारी दी है। एक पोस्ट के माध्यम से सीईओ ने घोषणा की। पिचई ने पोस्ट में लिखा, 'हमने Google One के लिए 100 मिलियन सब्सक्राइबर्स का आंकड़ा पार कर लिया है! इस स्पीड को हम अपने नए AI प्रीमियम प्लान में देखना चाहते हैं, जिसमें AI फीचर्स जैसे Gemini Advanced, Gmail में plus Gemini, Docs + आदि बहुत कुछ अभी आगे आने वाला है।' Google One Premium प्लान में 2TB स्टोरेज की सुविधा दी जाती है। 

Google One Premium प्लान में यूजर को कुछ एक्स्ट्रा फीचर्स जैसे VPN, और डार्क वेब मॉनिटरिंग आदि भी दिए जाते हैं। अब कंपनी नया AI Premium Plan लेकर आई है जिसमें यूजर को Gemini AI का एक्सेस भी दिया जा रहा है। आने वाले समय में इसी प्लान के तहत यूजर को Gmail और Docs में AI फीचर्स की सुविधा जोड़कर पेश की जाएगी। Google One का प्लान 1.99 डॉलर प्रति महीना से शुरू होता है। इसमें 100GB स्टोरेज मिलती है जिसे पांच लोगों के साथ शेयर किया जा सकता है। अमेरिका में वीपीएन सर्विस का एक्सेस भी कंपनी इसके साथ देती है। 

कंपनी ने अपना AI टूल Gemini भी अधिकारिक रूप से लॉन्च कर दिया है। Google One AI Premium प्लान के तहत यूजर्स Gemini Advanced को भी इस्तेमाल कर सकते हैं। Gemini AI अन्य आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस मॉडल्स से कहीं ज्यादा एडवांस्ड बताया जा रहा है। यह टेक्स्ट, वॉयस, और इमेज के साथ भी खेल सकता है। एंड्रॉयड यूजर्स के लिए इसका डेडिेकेटेड ऐप भी उपलब्ध है। Gemini AI मल्टीटास्किंग पावर के साथ आता है। यह एक समय में कई काम कर सकता है। यानी कि यूजर के लिए यह इमेज, वीडियो, टेक्स्ट, कोड पर एक ही समय में काम कर सकता है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Mahindra XEV 9s बनी बेस्ट सेलिंग इलेक्ट्रिक कार, Tata Motors की Punch EV को दी मात
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo K14 Plus 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: खरीदने से पहले जानें किसके फीचर्स बेस्ट?
  2. Amazon-Flipkart Sale में Primebook लैपटॉप पर जबरदस्त डील्स, कीमत ₹23,990 से शुरू
  3. Apple Pay की भारत में एंट्री, क्रेडिट कार्ड रखने का झंझट खत्म, सीधा iPhone और स्मार्टवॉच से होगी पेमेंट
  4. Social Media Ban: बच्चों के सोशल मीडिया यूज पर लगेगा बैन? सुप्रीम कोर्ट के सवाल के बाद सरकार का बड़ा कदम
  5. iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट
  6. मात्र ₹500 में आने वाले 10 TWS ईयरफोन, 50 घंटे तक चलेगी बैटरी
  7. FASTag एनुअल पास की भारी डिमांड, एक वर्ष में पार किया एक करोड़ यूजर्स का आंकड़ा
  8. Pebble ने AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया Qore Ultra वेलनेस बैंड
  9. iQOO 16 लॉन्च: 8400mAh की विशाल बैटरी, तीन 50 मेगापिक्सल कैमरे, जानें और क्या है खास
  10. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.