Google ने Gemini 3.5 Live Translate किया पेश, रियल-टाइम स्पीच ट्रांसलेशन के साथ 70 से ज्यादा भाषा का सपोर्ट

Google ने Gemini 3.5 Live Translate पेश कर दिया है, जो रियल-टाइम स्पीच-टू-स्पीच ट्रांसलेशन के लिए तैयार किया गया एक नया ऑडियो मॉडल है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 10 जून 2026 11:54 IST
ख़ास बातें
  • Gemini 3.5 Live Translate 70 से ज्यादा भाषाओं को अपने-आप पहचान सकता है।
  • Gemini 3.5 Live Translate स्पीच-टू-स्पीच ट्रांसलेशन कर सकता है।
  • Gemini 3.5 Live Translate प्रोडक्ट्स में अलग-अलग फेज में आ रहा है।

Gemini 3.5 Live Translate में

Photo Credit: Google

Google ने Gemini 3.5 Live Translate पेश कर दिया है, जो रियल-टाइम स्पीच-टू-स्पीच ट्रांसलेशन के लिए तैयार किया गया एक नया ऑडियो मॉडल है। यह सिस्टम ट्रांसलेशन के एरिया में पिछले दो दशकों के मशीन लर्निंग के काम पर बेस्ड है। यह अलग-अलग भाषाओं के बीच बातचीत को ज्यादा नैचुरल और लगातार बनाए रखता है। इसके साथ ही बातचीत की टोन, पेसिंग और पिच भी बना रहता है। Google का कहना है कि उसके ट्रांसलेशन सिस्टम अब हर महीने उसके सभी प्रोडक्ट्स पर एक ट्रिलियन से ज्यादा शब्दों को प्रोसेस करते हैं। यह अपडेट लाइव मल्टीलिंगुअल बातचीत को बेहतर बनाने की दिशा में काम करता है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

Gemini 3.5 Live Translate कब होगा उपलब्ध


Gemini 3.5 Live Translate को Google के प्रोडक्ट्स में अलग-अलग फेज में रोल आउट किया जा रहा है। डेवलपर्स के लिए Gemini Live API और Google AI Studio के जरिए पब्लिक प्रीव्यू के लिए उपलब्ध है। Google Meet में इस महीने से कुछ खास Workspace एंटरप्राइज कस्टमर्स के लिए प्राइवेट प्रीव्यू और इस साल के आखिर में इसे बड़े स्तर पर रोल आउट करने का प्लान है। Google Translate ऐप के लिए एंड्रॉयड और आईओएस पर ग्लोबल रोलआउट होगा। वहीं एंड्रॉयड के लिए ईयरपीस-बेस्ड ट्रांसलेशन अनुभव के लिए लिसनिंग मोड मिलेगा।

Gemini 3.5 Live Translate की खासियतें

Gemini 3.5 Live Translate को सामान्य टर्न-बेस्ड सिस्टम के बजाय कंटीन्यूअस स्ट्रीमिंग ट्रांसलेशन के लिए तैयार किया गया है। यह ट्रांसलेटेड स्पीच जनरेट करता है जब बोलने वाला व्यक्ति बोल ही रहा होता है। यह तालमेल बनाए रखने के लिए बस कुछ ही सेकंड पीछे रहता है।

यह 70 से ज्यादा भाषाओं की अपने-आप पहचान सकता है। बिना वाक्य पूरा होने का इंतजार किए लगातार स्पीच-टू-स्पीच ट्रांसलेशन कर सकता है। बोलने के टोन, पेस और पिच को बनाए रखता है। क्वालिटी और स्पीड बेहतर करने के लिए कॉन्टेक्स्ट का इंतजार करने और तुरंत ट्रांसलेशन के बीच बैलेंस रखता है। बिना किसी अजीब रुकावट और स्मूद ऑडियो के साथ लो-लेटेंसी वाला आउटपुट प्रदान करता है। शोर-शराबे के बावजूद बेहतर परफॉर्मेंस देता है। इसमें भाषा की मैनुअल सेटिंग की कोई जरूरत नहीं पड़ती है।

Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Google

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹18,999 में लॉन्च हुए थे, अब ₹34,999 तक पहुंची कीमत; प्राइस हाइक लिस्ट में Vivo T5x 5G और iQOO Z11x 5G की एंट्
#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi सस्ते में ला रही नई स्मार्टवॉच, 1200 निट्स AMOLED डिस्प्ले, IP68 रेटिंग, ग्लोबल लॉन्च जल्द
  2. Philips लेकर आया अपना नया फोन S7221 5G, 64MP कैमरा, 5700mAh बैटरी जैसे फीचर्स से लैस, जानें कीमत
  3. घीमे लैपटॉप-PC को फास्ट बना देगा JioPC, बिना नया कंप्यूटर खरीदे मिलेगी 16GB RAM और 1TB स्टोरेज
  4. अगर गुम गया है TV रिमोट, तो न हों परेशान, ऐसे अपने एंड्रॉयड फोन को बना सकते हैं रिमोट
  5. Vivo T5 5G भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल कैमरा, 7050mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस, जानें सबकुछ
  6. हैंडहेल्ड गेमिंग का सीन पलटने आ रहा भारतीय स्टार्टअप ARC! Qualcomm से मिलाया हाथ, जल्द आएगा X1 डिवाइस
  7. AI से रोज बात करते हैं? कहीं आप भी तो नहीं बन रहे रोबोट, नई रिसर्च उड़ा देगी होश!
  8. Instagram पर AI Profile वालों के लिए बुरी खबर, Meta ने बदले नियम, रीच पर हो सकता है असर!
  9. URBN के इस नए 25,000mAh Power Bank में मिलेगा 100W आउटपुट, एक साथ फास्ट चार्ज होंगे कई फोन; जानें कीमत
  10. ₹18,999 में लॉन्च हुए थे, अब ₹34,999 तक पहुंची कीमत; प्राइस हाइक लिस्ट में Vivo T5x 5G और iQOO Z11x 5G की एंट्री
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.