अब इमरजेंसी में वीडियो दिखाकर तुरंत मिलेगी मदद! Google लाई Android के लिए Emergency Live Video फीचर, ऐसे करेगा काम

Google ने एंड्रॉयड में एक ऐसा फीचर पेश किया है जो इमरजेंसी में बहुत मददगार साबित होगा। अब यूजर अपना लाइव वीडियो दिखाकर सामने वाले से मदद मांग सकता है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 11 दिसंबर 2025 18:54 IST
ख़ास बातें
  • वर्तमान स्थिति देखने के लिए वीडियो रिक्वेस्ट भेजने की होगी सुविधा
  • अलग से किसी भी सॉफ्टवेयर या ऐप की नहीं होगी जरूरत
  • वीडियो की लाइव स्ट्रीमिंग एन्क्रिप्टेड होगी

Google ने एंड्रॉयड यूजर्स के लिए एक बेहद काम का फीचर रोलआउट किया है जो Emergency Live Video के नाम से आता है।

Photo Credit: iStock

हादसे या मुसीबत के वक्त इंसान घबरा जाता है और मदद मांगने के लिए भागता है। ऐसे में कई बार यह सोच पाना भी मुश्किल हो जाता है कि वह क्या करे और क्या न करे। साथ ही घबराहट में सामने वाले को यह समझा पाना मुश्किल हो जाता है कि आखिर हम किस परिस्थिति से जूझ रहे हैं। इसी इमरजेंसी को ध्यान में रखते हुए Google ने एंड्रॉयड में एक ऐसा फीचर पेश किया है जो इमरजेंसी में बहुत मददगार साबित होगा। अब यूजर अपना लाइव वीडियो दिखाकर सामने वाले से मदद मांग सकता है। आइए जानते हैं कैसे काम करेगा यह नया फीचर। 

Google ने एंड्रॉयड यूजर्स के लिए एक बेहद काम का फीचर रोलआउट किया है जो Emergency Live Video के नाम से आता है। Google ने ब्लॉग पोस्ट के माध्यम से जानकारी देते हुए बताया है कि इमरजेंसी में यूजर डिस्पेचर को कॉल करता है तो सामने वाला (मददगार) यूजर की वर्तमान स्थिति देखने के लिए वीडियो रिक्वेस्ट भेज सकता है। जिसे एक्सेप्ट करते ही डिस्पेचर को आपका लाइव वीडियो दिखना शुरू हो जाएगा। 

यह बहुत आसान स्टेप्स में होता है और आपको किसी भी सॉफ्टवेयर, ऐप या किसी अन्य तरह के तामझाम की जरूरत नहीं पड़ेगी। सिम्पल प्रॉम्प्ट आपको स्क्रीन पर दिखेगा जिसे स्वीकार करते ही लाइव वीडियो शुरू हो जाएगा। और सामने वाला देख पाएगा कि आप किस सिचुएशन में हैं। जब तक यूजर के पास मदद पहुंचती है तब तक वीडियो कॉल के जरिए उसे सहायक स्टेप्स बताए जा सकते हैं। इससे CPR जैसी जान बचाने वाली तकनीक को भी लाइव वीडियो के जरिए समझाया जा सकेगा। 

कंपनी का कहना है कि वीडियो की लाइव स्ट्रीमिंग एन्क्रिप्टेड होगी और इसे कंपनी भी नहीं देख पाएगी। यानी पूरी प्राइवेसी यहां बरकरार रहेगी। यूजर अपनी तरफ से जब चाहे वीडियो स्ट्रीमिंग को बंद कर पाएगा। खास बात है कि इसे इस्तेमाल करने के लिए किसी तरह के सेटअप की जरूरत नहीं पड़ती है। Android 8 और उससे ऊपर के वर्जन पर यह फीचर काम करता है। अभी यह अमेरिका, जर्मनी और मैक्सिको जैसे देशों में रोलआउट किया गया है। जल्द ही दुनिया के अन्य देशों में भी फीचर उपलब्ध होगा। इमरजेंसी हालात में मदद पहुंचाने के लिए गूगल का यह फीचर बहुत उपयोगी साबित हो सकता है। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  2. Oppo K14 Plus 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: खरीदने से पहले जानें किसके फीचर्स बेस्ट?
  3. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  4. iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  2. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  3. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  4. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  5. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  6. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
  7. Oppo K14 Plus 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: खरीदने से पहले जानें किसके फीचर्स बेस्ट?
  8. Amazon-Flipkart Sale में Primebook लैपटॉप पर जबरदस्त डील्स, कीमत ₹23,990 से शुरू
  9. Apple Pay की भारत में एंट्री, क्रेडिट कार्ड रखने का झंझट खत्म, सीधा iPhone और स्मार्टवॉच से होगी पेमेंट
  10. Social Media Ban: बच्चों के सोशल मीडिया यूज पर लगेगा बैन? सुप्रीम कोर्ट के सवाल के बाद सरकार का बड़ा कदम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.