गूगल सर्च से अब भारत में भी करें खाना ऑर्डर और टेबल बुक

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 17 सितंबर 2018 10:40 IST
ख़ास बातें
  • अब गूगल सर्च परिणाम से भी खाना ऑर्डर किया जा सकता है
  • फिलहाल यूज़र सिर्फ स्विगी और ज़ोमैटो के जरिए ही खाना ऑर्डर कर सकते हैं
  • गूगल सर्च परिणाम से ही टेबल भी बुक की जा सकती है
हममें से अधिकतर लोगों ने फूड सर्विस के लिए ऑप्टिमाइज़्ड ऐप का इस्तेमाल करना शुरू कर दिया है। लेकिन अभी भी अपने बहुत सारे लोग अपने आसपास की जगहों पर उपलब्ध खाने की चीजों को गूगल पर सर्च कर तुलना करते हैं। अब, भारत में गूगल की मदद से खाना ऑर्डर करना पहले से कहीं ज्यादा आसान हो गया है। नए अपडेट के साथ ही, सर्च इंजन गूगल पर सर्च रिज़ल्ट से ही खाना ऑर्डर किया जा सकेगा।

गूगल ने एक ब्लॉग पोस्ट में कहा, ''आज से, लोग जब अपने फोन पर पास में मौज़ूद किसी रेस्तरां को सर्च करेंगे, तो उन्हें सर्च रिज़ल्ट में 'प्लेस एन ऑर्डर' का विकल्प दिखेगा।'' इसके लिए गूगल ने फूड सर्विस स्विगी और ज़ोमैटो के साथ साझेदारी की है लेकिन आने वाले समय में गूगल कई दूसरे पार्टनर को भी इस लिस्ट में शामिल करेगी।

अगर आपको बाहर खाना पसंद है तो गूगल सर्च ने अब इसकी भी जिम्मेदारी ले ली हहै। अपडेट के साथ ही, गूगल सर्च में अब आपको टेबल बुक करने का एक विकल्प दिखेगा जिससे आपको अपने पसंदीदा रेस्तरां में लाइन में इंतज़ार नहीं करना पड़ेगा। इस स्थिति में भी, आप कंपनी के पार्टनर डाइनआउट और बाइटप्लस के साथ ही रेस्तरां में रिज़र्वेशन करा सकेंगे।

इन फीचर को वेब रिज़ल्ट के साथ-साथ एंड्रॉयड प्लेटफॉर्म के लिए भी उपलब्ध कराया जा रहा है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Google, Google search, Google food service, Google Food order
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Pebble ने AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया Qore Ultra वेलनेस बैंड
#ताज़ा ख़बरें
  1. मात्र ₹500 में आने वाले 10 TWS ईयरफोन, 50 घंटे तक चलेगी बैटरी
  2. FASTag एनुअल पास की भारी डिमांड, एक वर्ष में पार किया एक करोड़ यूजर्स का आंकड़ा
  3. Pebble ने AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया Qore Ultra वेलनेस बैंड
  4. iQOO 16 लॉन्च: 8400mAh की विशाल बैटरी, तीन 50 मेगापिक्सल कैमरे, जानें और क्या है खास
  5. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  6. 700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
  7. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
  8. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  9. ₹3 हजार तक महंगा हुआ Samsung Galaxy A36 फोन, Galaxy A36 5G के भी बढ़े दाम
  10. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.