Google I/O 2026 आज से शुरू: कब और कहां देखें लाइव इवेंट, जानें क्या कुछ होगा पेश

Google आज अपना Google I/O 2026 इवेंट आयोजित करने वाला है। आज टेक दिग्गज अपनी आगामी सर्विस और सॉफ्टवेयर फीचर्स के बारे में घोषणाएं करेगा।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 19 मई 2026 10:57 IST
ख़ास बातें
  • Google I/O 2026 में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से संबंधित घोषणाएं हो सकती है।
  • Google एंड्रॉयड और क्रोमओएस को लेकर भी चर्चा कर सकता है।
  • Google I/O 2026 एंड्रॉइड XR पर भी अपडेट आ सकते हैं।

Google I/O 2026

Photo Credit: Google

Google आज अपना Google I/O 2026 इवेंट आयोजित करने वाला है। आज टेक दिग्गज अपनी आगामी सर्विस और सॉफ्टवेयर फीचर्स के बारे में घोषणाएं करेगा। डेवलपर कॉन्फ्रेंस के 2026 एडिशन में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), एंड्रॉइड और डेवलपर टूल्स के सेक्टर में गूगल के रोडमैप की जानकारी प्रस्तूत होने उम्मीद है। यह आमतौर पर गूगल का साल का सबसे बड़ा सॉफ्टवेयर बेस्ड प्रोग्राम होता है। इस इवेंट में सुंदर पिचाई समेत कई सीनियर एग्जीक्यूटिव के भाषण शामिल होने की संभावना है। यहां हम आपको Google I/O 2026 के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Google I/O 2026: कब और कहां देखें लाइव

Google I/O 2026 में कीनोट की शुरुआत 19 मई को सुबह 10 बजे पीटी (भारतीय समयानुसार रात 10:30 बजे आईएसटी) शुरू होगा। गूगल के आधिकारिक यूट्यूब चैनल और आई/ओ वेबसाइट पर कई टेक सेशन के साथ-साथ मुख्य भाषण का लाइव प्रसारण होगा। कंपनी अधिकतर मुख्य घोषणाएं पहले दिन के मुख्य भाषण के दौरान होंगी।

Google I/O 2026: क्या होंगी घोषणाएं

Gemini AI अपडेट

कंपनी इस साल के आयोजन में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से संबंधित घोषणाएं कर सकती हैं। Google एडवांस जेमिनी AI मॉडल की घोषणा कर सकता है, जिनमें रीजनिंग और टास्क हैंडलिंग क्षमता में सुधार होगा। कंपनी एंड्रॉइड, क्रोम, जीमेल और वर्कस्पेस प्रोडक्ट में Gemini के इंटीग्रेशन को भी दिखा सकता है। Google ज्यादा एडवांस एजेंटिक AI सिस्टम का प्रदर्शन कर सकता है जो यूजर्स की ओर से इंडीपेंडेट तरीके से मल्टी स्टेप टास्क को पूरा कर सकता है। आने वाले महीनों में ये अपडेट ग्राहकों और इंडस्ट्री सर्विस का हिस्सा बन सकते हैं।

एंड्रॉयड और क्रोमओएस में अपग्रेड

Google  एंड्रॉयड और क्रोमओएस को लेकर भी चर्चा कर सकता है। कंपनी स्मार्टफोन, टैबलेट और लैपटॉप पर ज्यादा इंटीग्रेटेड सॉफ्टवेयर अनुभव प्रदान करने को लेकर काम कर रहा है। इस प्रोग्राम में AI-सेंट्रिक प्रोडक्ट डिवाइसेज और नेक्स्ट जेन के PC और हाइब्रिड डिवाइसेज के लिए खासतौर पर डिजाइन किए गए सॉफ्टवेयर फीचर्स से संबंधित घोषणाएं भी शामिल हो सकती हैं।

एंड्रॉइड XR और क्रिएटिव AI टूल

एंड्रॉइड XR पर भी अपडेट आ सकते हैं। कंपनी अपने स्मार्ट ग्लास प्रोजेक्ट की झलक भी दिखा सकती है, जिसे पहले हार्डवेयर पार्टनर के साथ मिलकर पेश किया गया था। Google अपने AI क्रिएटिव डिवाइसेज के अपडेट की घोषणा भी कर सकता है, जिनमें AI वीडियो क्रिएशन के लिए Veo और AI बेस्ड म्यूजिक क्रिएशन के लिए Lyria शामिल हैं। कंपनी अपने 3D कम्युनिकेशन प्लेटफॉर्म Beam का परफॉर्मेंस भी कर सकती है, जिसे इमर्सिव वीडियो कॉल के लिए डिजाइन किया गया है। Google I/O 2026 में टेक सेशन, कोडिंग वर्कशॉप और डेवलपर्स के लिए एंड्रॉइड, एआई, क्लाउड कंप्यूटिंग और वेब टेक्नोलॉजी पर भी घोषणा करेगी।

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Google, How to, Tech Guide

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco M8 Power 5G सेल भारत में शुरू, खरीदें 3000 रुपये डिस्काउंट के साथ, 8000mAh बैटरी
  2. iQOO Z11 में मिलेगा MediaTek Dimensity 7500 Turbo चिपसेट, भारत में जल्द होगा लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Z11 में मिलेगा MediaTek Dimensity 7500 Turbo चिपसेट, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. सपनों की उड़ान! उत्तराखंड के रवि टाम्टा ने बनाई उड़ने वाली कार, टेस्ट फ्लाइट का वीडियो वायरल
  3. 43, 50, 55 और 65 इंच प्रीमियम डिस्प्ले वाले Vu Glo Mini-LED TV भारत में लॉन्च, Rs 42,500 से कीमत शुरू
  4. Poco M8 Power 5G सेल भारत में शुरू, खरीदें 3000 रुपये डिस्काउंट के साथ, 8000mAh बैटरी
  5. Amazon Great Freedom Sale: 32 इंच स्मार्ट टीवी पर बंपर डिस्काउंट, ₹10000 से भी कम है कीमत
  6. स्टूडेंट्स और प्रोफेशनल्स के लिए Huawei ने भारत में लॉन्च किए 2 नए टैबलेट, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
  7. Skullcandy के लेटेस्ट वायरलैस हेडफोन Bose साउंड, ANC फीचर के साथ लॉन्च, जानें कीमत
  8. Vu Glo Mini-LED TV भारत में लॉन्च: 65-इंच तक साइज और गेमिंग फीचर्स, कीमत ₹42 हजार से शुरू
  9. Moto Pad 70 Groove Sale: 9 स्पीकर सिस्टम वाले टैबलेट की सेल शुरू, ऐसे मिलेगा ₹4 हजार का डिस्काउंट
  10. इन चाइनीज ब्रांड्स का Wi-Fi Router यूज करते हो तो सावधान! रिसर्च में हुआ खतरनाक खुलासा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.