Tokyo Olympics 2020: Google ने बनया मिनी गेम्स से भरा मज़ेदार Doodle, आप भी खेलें...

टोक्यो ओलंपिक (Tokyo Olympics 2020) मूल रूप से 24 जुलाई से 9 अगस्त, 2020 के लिए निर्धारित किए गए थे, लेकिन कोरोनावायरस महामारी के चलते इसे टाल दिया गया था।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 23 जुलाई 2021 13:51 IST
ख़ास बातें
  • Google ने Tokyo Olympics की शुरुआत के मौके पर बनाया मज़ेदार Doodle
  • इस डूडल में शामिल हैं कई रोमांचक मिनी गेम्स
  • 8 अगस्त, 2021 तक चलेगा खोलों का यह महाकुंभ

Google Doodle में कई मिनी गेम्स की एक सीरीज़ पेश की गई है

आज, 23 जुलाई से 'खेलों का महाकुंभ' यानी ओलंपिक्स शुरू हो गया है। 2020 के Olympics का उदघाटन जापान की राजधानी टोक्यो में होने जा रहा है। इस मौके को Google भी अपने अनोखे अंदाज़ में मना रहा है। सर्च दिग्गज ने ओलंपिक थीम पर आधारित एक मिनी गेम बनाया है, जो खेलने में बड़ा मज़ेदार है। सर्च के मेन पेज पर एक डूडल बनाया गया है और इसके अंदर सभी इंटरेक्टिव गेम्स को रखा गया है। देखने से ही पता चलता है कि यह Google का आज तक का सबसे बड़ा डूडल (Doodle) है।

Google के Doodle पर क्लिक करने पर एक छोटा वीडियो क्लिप आता है, जिसमें अनेकों करेक्टर्स को जापान में दिखाया गया है। इस क्लिप के खत्म होने के बाद मिनी गेम्स की शुरुआत होती है। इस मिनी गेम सीरीज़ को टोक्यो स्थित Studio 4°C द्वारा विकसित किया गया है और यह आपको 90 के दशक के मिनी गेम्स की याद दिलाएगा। गेम 16-bit एडवेंचर गेम की तरह है। इसे एक एडवेंचर आईलैंड नाम के एक काल्पनिक जगह पर सेट किया गया है। 
Advertisement

गेम की शुरुआत में आपके करेक्टर को चार रंगों की टीम्स में से एक को चुनना होता है। इसके बाद आपको सात स्पोर्ट गेम्स में स्पोर्ट दिग्गजों को हराना होता है। हर गेम में जीतने के बाद आपको एक स्क्रोल मिलता है। चारों टीम्स का स्कोर मैप में मौजूद लीडरबोर्ड पर लाइव दिखाया जाता है। आपको अपनी टीम को टॉप पर बनाए रखने के लिए ज्यादा से ज्यादा अंक अर्जित करते रहने होंगे। गेम्स खेलने में मज़ेदार हैं और गूगल की यह पेशकश निश्चित तौर पर ओलंपिक फैंस के लिए तोहफे से कम नहीं हैं।

बता दें, टोक्यो ओलंपिक (Tokyo Olympics 2020) मूल रूप से 24 जुलाई से 9 अगस्त, 2020 के लिए निर्धारित किए गए थे, लेकिन कोरोनावायरस महामारी के चलते इसे टाल दिया गया था। अब, यह गेम्स टोक्यो में शुरू हो गए हैं और 8 अगस्त, 2021 तक चलेंगे। हालांकि, महामारी को ध्यान गेम्स में अभी भी कई तरह के प्रतिबंधों को शामिल किया गया है। इस बार, ओलंपिक इतिहास में पहली बार किसी भी घरेलू या विदेशी दर्शकों को गेम्स में भाग लेने का मौका नहीं मिलेगा। इतना ही नहीं, एथलीट, सपोर्ट स्टाफ और मीडिया सोशल डिस्टेंसिंग से लेकर कई अन्य सख्त कोविड -19 प्रोटोकॉल के अधीन रहेंगे।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  2. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
  4. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  2. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  3. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  4. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  5. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  7. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
  8. Oppo ColorOS 17 लॉन्च, बदल देगा फोन का लुक, मिलेंगे नए AI फीचर्स; अपडेट लिस्ट में चेक करें अपना फोन
  9. आ गया सस्ता 5G फोन, 15K से कम दाम में itel City 300 5G आया, 5000mAh की बड़ी बैटरी
  10. Amazon Great Indian Festival Sale: 10 हजार से कम है बजट तो ये स्मार्टफोन आ रहे बेस्ट डील के साथ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.