आज का Google डूडल है खास, Paris 2024 Olympics को कर रहा सेलिब्रेट

Google आज यानी कि 26 जुलाई को एक एनिमेटेड डूडल (Google Doodle) के साथ Summer Olympic Games 2024 की शुरुआत को सेलिब्रेट कर रहा है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 26 जुलाई 2024 10:18 IST
ख़ास बातें
  • गूगल डूडल Summer Olympic Games 2024 की शुरुआत को सेलिब्रेट कर रहा है।
  • भारत का 2024 पेरिस ओलंपिक का पहला मुकाबला शनिवार, 27 जुलाई को होगा।
  • यह कॉम्पिटिशन उद्घाटन समारोह से दो दिन पहले 24 जुलाई को शुरू हुआ था।

Paris 2024 Olympics आज होगा शुरू

Photo Credit: Google

Google आज यानी कि 26 जुलाई को एक एनिमेटेड डूडल (Google Doodle) के साथ Summer Olympic Games 2024 की शुरुआत को सेलिब्रेट कर रहा है। Google खास मौकों पर क्रिएटिव और इंटरैक्टिव डूडल पेश करता रहता है। पेरिस में इस साल 26 जुलाई से 11 अगस्त तक समर ओलंपिक गेम आयोजित होने जा रहे हैं। सोशल मीडिया पर एथलीट और फैंस के पोस्ट छाए हुए हैं। इस मौके पर सर्च दिग्गज ने अपने होमपेज पर Google लोगो को भी बदल दिया, जिसमें कुछ जानवर समर गेम्स खेलते हुए नजर आ रहे हैं।

डूडल पर क्लिक करने पर यूजर्स को पेरिस ओलंपिक 2024 (Paris Olympics 2024) से संबंधित नवीनतम अपडेट वाले सर्च रिजल्ट के लिए रीडायरेक्ट किया जाएगा। ओलंपिक गेम आज आधिकारिक तौर पर पेरिस में शुरू होंगे। 26 जुलाई को उद्घाटन समारोह सीन नदी पर आयोजित होगा जो कि पेरिस से होकर बहती है। समापन समारोह 11 अगस्त को आयोजित होगा, जिसमें झंडों के साथ एथलीटों की परेड शामिल है।

यह कॉम्पिटिशन उद्घाटन समारोह से दो दिन पहले 24 जुलाई को तीरंदाजी, फुटबॉल, हैंडबॉल और रग्बी में प्रीलिमिनरी राउंड के साथ शुरू हुआ था। आपको बता दें कि 95 मेडल के लिए 69 इवेंट में 117 भारतीय प्रतियोगी शामिल होंगे, जिनमें 70 पुरुष और 47 महिलाएं शामिल हैं। पेरिस में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले प्रबल दावेदारों में (जेवलिन थ्रो) नीरज चोपड़ा, (बैडमिंटन) पीवी सिंधु, सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी और (वेटलिफ्टर) मीराबाई चानू शामिल हैं।

उद्घाटन समारोह के बाद भारत का 2024 पेरिस ओलंपिक का पहला मुकाबला शनिवार, 27 जुलाई को न्यूजीलैंड के खिलाफ भारतीय पुरुष हॉकी टीम के पहले पूल गेम के साथ शुरू होगा। बैडमिंटन, मुक्केबाजी, शूटिंग और टेबल टेनिस इवेंट भी उसी दिन शुरू होंगे। इस गेम को स्पोर्ट्स 18 और वायाकॉम 18 नेटवर्क पर टेलीकास्ट किया जाएगा। इसके अलावा JioCinema ऐप पर भी फ्री में लाइव-स्ट्रीम होगी।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  2. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  3. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  4. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  5. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  6. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  7. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  8. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  9. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  10. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.