कौन हैं भूपेन हजारिका? Google ने डूडल के जरिए दी 96वें जन्मदिवस पर श्रद्धांजलि

हजारिका ने अपने 6 दशक के करियर के दौरान म्यूजिक और संस्कृति में संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार, दादा साहब फाल्के पुरस्कार, पद्म श्री और पद्म भूषण जैसे कई प्रतिष्ठित पुरस्कार जीते।

विज्ञापन
साजन चौहान, अपडेटेड: 8 सितंबर 2022 10:13 IST
ख़ास बातें
  • गूगल डूडल भूपेन हजारिका के 96वें जन्म दिवस को सेलिब्रेट कर रहा है।
  • हजारिका का बचपन ब्रह्मपुत्र नदी के किनारे गीतों और लोक कथाओं के बीच बीता।
  • हजारिका ने अपने 6 दशक के करियर के दौरान कई पुरस्कार जीते।

Photo Credit: Google

आज का Google Doodle बेहद खास है, क्योंकि Google असमिया-भारतीय गायक, संगीतकार और फिल्म निर्माता डॉ. भूपेन हजारिका के 96वें जन्म दिवस को सेलिब्रेट कर रहा है। भूपेन हजारिका का जन्म 8 सितंबर 1926 को असम के सादिया जिले में नीलकांता और शांतिप्रिय हजारिका के घर हुआ था, वह अपने 10 भाई बहनों में सबसे बड़े थे। उन्होंने सैकड़ों फिल्मों के लिए संगीत तैयार किया।

हजारिका का बचपन ब्रह्मपुत्र नदी के किनारे गीतों और लोक कथाओं के बीच बीता। बाद में उन्हें 'ब्रह्मपुत्र के बार्ड' के नाम से भी जाना गया। डॉ हजारिका पूर्वोत्तर भारत के अग्रणी सामाजिक-सांस्कृतिक सुधारकों में से एक थे, जिनकी रचनाओं ने सभी क्षेत्रों के लोगों को एकजुट किया। 

बचपन में ही अपनी संगीत की कला से हजारिका ने लोकप्रिय असमिया गीतकार ज्योतिप्रसाद अग्रवाल और फिल्म निर्माता बिष्णु प्रसाद राभा का ध्यान आकर्षित किया। हजारिका ने 10 साल की उम्र में अपने संगीत करियर की शुरुआत की, उनका पहला गाना रिकॉर्ड करने में इन दोनों कलाकारों ने मदद की। ये दोनों ही असम के प्रसिद्ध कलाकार थे। उनकी कला इस कदर छाने लगी कि 12 साल की उम्र में हजारिका ने दो फिल्मों के लिए गाने लिखना और रिकॉर्ड करना तक शुरु कर दिया था, जिसमें इंद्रमालती: काक्सोट कोलोसी लोई और बिसवो बिजोई नौजवान शामिल थीं।

समय बढ़ता गया और हजारिका कई रचनाएं बनाते गए। वह अपने गीतों के जरिए लोगों की कहानियां बताते थे, जिसमे सुख और दुःख, एकता और साहस, रोमांस और अकेलेपन की कहानियां और संघर्ष और दृढ़ संकल्प की कहानियां शामिल थीं। भूपेन हजारिका ने बचपन से ही संगीत सीखा, लेकिन इसके साथ-साथ वह एक बुद्धिजीवी भी थे। उन्होंने 1946 में बनारस हिंदू विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में ग्रेजुएशन की और 1952 में कोलंबिया यूनिविर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में पीएचडी की थी। अमेरिका में अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद वह गीतों और फिल्मों पर काम करने के लिए भारत लौट आए। उसके बाद उन्होंने असमिया संस्कृति को राष्ट्रीय और वैश्विक स्तर पर लोकप्रिय बनाया।

हजारिका ने अपने 6 दशक के करियर के दौरान म्यूजिक और संस्कृति में संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार, दादा साहब फाल्के पुरस्कार, पद्म श्री और पद्म भूषण जैसे कई प्रतिष्ठित पुरस्कार जीते। वहीं उन्हें मरणोपरांत 2019 में भारत के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार भारत रत्न से सम्मानित किया गया था।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Bhupen Hazarika, Google Doodle, Music Maestro

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart SASA LELE Sale का आज आखिरी दिन, लूट लें ये बेस्ट डील्स!
#ताज़ा ख़बरें
  1. EV मार्केट में झटका लगने से Honda को 70 वर्षों में पहली बार हुआ नुकसान 
  2. Amazon की सेल आज हो रही खत्म! स्मार्टफोन्स, AC समेत कई प्रोडक्ट्स पर भारी छूट पाने का आखिरी मौका
  3. चांद से टकराया था 260km चौड़ा एस्टरॉयड! बनाया 2500 किलोमीटर का गड्ढा ...
  4. अनोखे हेडफोन! Edifier Auro Ace में गाने सिर्फ बजते नहीं, दिखते भी हैं, 62 घंटे की बैटरी के साथ हुए लॉन्च
  5. Flipkart SASA LELE Sale का आज आखिरी दिन, लूट लें ये बेस्ट डील्स!
  6. 365 दिनों तक 912GB से ज्यादा डेटा, अनलिमिटिड 5G, कॉलिंग, FREE Gemini AI के साथ Jio का जबरदस्त प्लान!
  7. Xiaomi ने लॉन्च किया नया AI पावर्ड AC, 15 सेकेंड में कर सकता है कूलिंग! जानें कीमत
  8. 21 हजार सस्ता मिल रहा OnePlus का 48MP कैमर वाला धांसू फोन! सबसे बड़ा ऑफर
  9. Amazon की समर सेल में OnePlus, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के टैबलेट्स पर 40 प्रतिशत तक डिस्काउंट
  10. 400 लीटर क्षमता वाला फ्रिज Xiaomi ने किया लॉन्च, 1 घंटे में ऑटोमेटिक ही बनाता है बर्फ! जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.