150 km की रेंज वाला Gogoro Delight इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, महिलाओं को आएगा पसंद!

महिलाओं के लिए खास डिजाइन किए गए Gogoro Delight इलेक्ट्रिक स्कूटर में सीट हाइट और इसके वजन को कम रखा गया है।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 5 अगस्त 2022 18:18 IST
ख़ास बातें
  • Gogoro ने अपने घरेलू बाजार में Delight इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च किया है
  • 150 kmph की रेंज और करीब 48 kmph की टॉप स्पीड से है लैस
  • इलेक्ट्रिक स्कूटर में सीट हाइट और इसके वजन को कम रखा गया है

Gogoro Delight की टॉप स्पीड 48 kmph है।

ताइवान स्थित इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स के लिए बैटरी-स्वैपिंग प्लेटफॉर्म बनाने वाली कंपनी Gogoro ने Delight नाम का एक इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च किया है, जिसे खास महिलाओं के लिए डिजाइन किया गया है। Gogoro के दावे अनुसार, Delight इलेक्ट्रिक स्कूटर सिंगल चार्ज में करीब 150 km की रेंज निकाल सकता है। इसके अलावा, इसकी टॉप स्पीड 30 mph, यानी करीब 48 किलोमीटर प्रति घंटा बताई गई है।

Gizmochina के अनुसार, Gogoro ने अपने घरेलू बाजार में Delight इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च किया है। स्कूटर को दो वेरिएंट में लॉन्च किया गया है, पहला Delight Basic और दूसरा फीचर लोडेड Delight ई-स्कूटर। फिलहाल इनकी कीमत का खुलासा नहीं किया गया है।

स्पेसिफिकेशन्स की बात करें, तो बेसिक और प्रीमियम दोनों मॉडल्स एक समान पावरट्रेन से लैस आते हैं। दोनों में 7.0 kW पावर जनरेट करने वाली मोटर मिलती है, जिसकी बदौलत ई-स्कूटर करीब 48 kmph की टॉप स्पीड पकड़ सकता है। दोनों स्कूटर फुल चार्ज में 150 kmph की रेंज दे सकते हैं। कंपनी के अनुसार, इतनी रेंज स्कूटर को 30 kmph की स्पीड पर चलाकर हासिल की जा सकती है।

महिलाओं के लिए खास डिजाइन किए गए Delight इलेक्ट्रिक स्कूटर में सीट हाइट और इसके वजन को कम रखा गया है। इसमें ट्रंक में बड़ी U-शेप लाइट मिलती है, और साथ ही इसमें रीफिल करने योग्य फ्रेगरेंस सेगमेंट भी दिया गया है। 
Advertisement

दोनों स्कूटर वॉकिंग मोड और रिवर्स मोड के साथ आते हैं। इनमें LED बैकलाइट डिस्प्ले मिलता है। इसके अलावा, सेफ्टी स्विच के साथ मेनस्टैंड दिया गया है। स्कूटर टच स्टार्ट बटन, मैकेनिकल स्विच, स्मार्ट कीकार्ड आदि फीचर्स से भी लैस है। इनमें स्मार्ट, नॉर्मल, सुपर बूस्ट और लो एनर्जी राइडिंग मोड्स मिलते हैं। Gogoro ने Delight इलेक्ट्रिक स्कूटर में लिक्विड कूल सिस्टम, पॉली चेन कार्बन बेल्ट सिस्टम, डुअल टेलीस्कोपिक फोर्क, डुअल रियर सस्पेंशन, हाइड्रॉलिक डिस्क ब्रेक सिस्टम, SBS ब्रेक असिस्ट जैसे एडवांस सेफ्टी और कंफर्ट फीचर्स भी शामिल किए हैं। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Edge 70 Neo भारत में लॉन्च होगा Snapdragon चिप, 6GB रैम के साथ, IP68, IP69 रेटिंग!
  2. 85km रेंज वाली नई इलेक्ट्रिक बाइक Trek Inbound+ लॉन्च, जानें कीमत
  3. ₹8 हजार सस्ता मिल रहा 64MP कैमरा वाला Vivo 5G फोन! आई जबरदस्त डील
  4. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग 
#ताज़ा ख़बरें
  1. टेक्नोलॉजी में गुजरात की तेज रफ्तार, सेमीकंडक्टर और डेटा सेंटर का हब बनने की तैयारी
  2. 85km रेंज वाली नई इलेक्ट्रिक बाइक Trek Inbound+ लॉन्च, जानें कीमत
  3. Motorola Edge 70 Neo भारत में लॉन्च होगा Snapdragon चिप, 6GB रैम के साथ, IP68, IP69 रेटिंग!
  4. UPI Tap & Pay: अब UPI में बिना PIN, बिना QR कोड, बिना इंटरनेट होगी पेमेंट! आए धांसू फीचर्स
  5. ₹65 हजार सस्ता मिल रहा iPhone 17 Pro, Croma पर आई जबरदस्त डील!
  6. AI की मदद से बनी दवा आपको रखेगी जवान! कंपनी ने किया क्लीनिकल ट्रायल
  7. ₹8 हजार सस्ता मिल रहा 64MP कैमरा वाला Vivo 5G फोन! आई जबरदस्त डील
  8. Zomato से खाना मंगवाना अब और महंगा, ₹30 तक लग रहा CoD चार्ज! जानें बचने का तरीका
  9. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग 
  10. Mission School Of Excellence: टेक्नोलॉजी ने गुजरात में स्कूलों को बनाया हाईटेक, 1.9 लाख स्मार्ट क्लासरूम से शिक्षा को नई ऊंचाई
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.