सिंगल चार्ज में 644 km चलेगा GM Silverado इलेक्ट्रिक पिकअप, जानें कीमत

लॉन्च के समय, Silverado EV दो कॉन्फिगरेशन में उपलब्ध होगा: एक RST First Edition और एक फ्लीट-ओरिएंटेड वर्क ट्रक (WT) मॉडल।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 6 जनवरी 2022 19:36 IST
ख़ास बातें
  • GM Silverado को दो मॉडल्स में किया जाएगा पेश
  • दोनों मॉडल की सिंगल चार्ज रेंज 400 मील से ज्यादा होगी
  • लॉन्च के बाद Ford F-150 और Rivian RT1 इलेक्ट्रिक पिकअप से लेगा टक्कर

GM Silverado के लॉन्च के बाद इसकी टक्कर Ford F-150 Lighting इलेक्ट्रिक पिकअप से होगी

जनरल मोटर्स (General Motors) अगले साल इलेक्ट्रिक व्हीकल (electric vehicles) मार्केट में प्रतियोगिता की गर्मी को अपने नए Silverado इलेक्ट्रिक पिकअप के साथ बढ़ाने वाली है। कंपनी ने इस मार्केट के लिए 35 अरब डॉलर (लगभग 2,60,200 करोड़ रुपये) का निवेश किया है। कंपनी ने Silverado इलेक्ट्रिक पिकअप कार को CES 2022 में पेश किया है और लॉन्च के बाद यह Ford F-150 Lighting और Rivian R1T इलेक्ट्रिक पिकअप (electric pickup car) से टक्कर लेगी।

न्यूज़ एजेंसी Reuters के अनुसार, GM की मुख्य कार्यकारी मैरी बारा (Mary Barra) ने बुधवार को वीडियो के जरिए CES टेक्नोलॉजी इवेंट में बताया कि इलेक्ट्रिक Silverado अगले साल दो चरणों में लॉन्च होगा। इसकी शुरुआत $39,900 (लगभग 29. 6 लाख रुपये) के WT वर्क ट्र के साथ होगी, जिसे दूसरी तिमाही में चुनिंदा कमर्शियल बेड़े को दिया गया। 2023 के अंत तक, GM सभी लोगों के लिए आउटडोर एडवेंचर मॉडल की डिलीवरी शुरू करने की योजना बना रही है, जिसकी कीमत $105,000 (लगभग 80 लाख रुपये) से शुरू होगी।

बारा का कहना है कि कंपनी 2025 तक, एक इलेक्ट्रिक हेवी-ड्यूटी पिकअप ट्रक की पेशकश करने की योजना बना रही है, जो मुख्य रूप से भारी ट्रेलर ढोने के लिए उपयोग किया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि Chevrolet भी इलेक्ट्रिक पिकअप के ऑफ-रोड "ट्रेल बॉस" वर्ज़न को लॉन्च करने की योजना बना रही है। इसी इवेंट में Chevrolet के अधिकारियों ने ब्रीफिंग में कहा कि रिटेल ग्राहकों को 2024 और उसके बाद इलेक्ट्रिक Silverado के सस्ते वेरिएंट के विकल्प भी मिलेंगे।

लॉन्च के समय, Silverado EV दो कॉन्फिगरेशन में उपलब्ध होगा: एक RST First Edition और एक फ्लीट-ओरिएंटेड वर्क ट्रक (WT) मॉडल। दोनों मॉडल्स 400 मील (लगभग 644 किलोमीटर) से अधिक की रेंज निकालने में सक्षम होंगे। कंपनी का दावा है कि ये ट्रक 4.5 सेकंड से भी कम समय में 0 से 60 मील प्रति घंटे (0-96.5 किलोमीटर प्रति घंटा) की रफ्तार पकड़ सकते हैं।
Advertisement

दोनों मॉडल्स 350kW तक की DC फास्ट चार्जिंग स्पीड से लैस होंगे, जिसके चलते 10 मिनट की चार्जिंग में पिकअप ट्रक अनुमानित 100 मील (161 किलोमीटर) तक दौड़ सकेंगे। हालांकि, ये बैटरी पैक द्वारा सपोर्ट किए जाने वाला मैक्सिमम इनपुट है। वर्तमान में सभी इलेक्ट्रिक गाड़ियां इससे आधी क्षमता के चार्जर के साथ आती हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  3. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  4. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  5. Primebook 3 Max लैपटॉप की सेल शुरू, स्टूडेंट्स के लिए ₹36 हजार में AI फीचर्स और 12 घंटे की बैटरी लाइफ
  6. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  7. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  2. Oppo F35 5G लॉन्च: 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  3. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  4. Oppo F35 Pro 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत
  5. ₹2 हजार वाला Adobe Photoshop बिल्कुल फ्री! ऐसे उठाएं इस ऑफर का फायदा
  6. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  7. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  8. Lenovo Watch Fit 3 लेटेस्ट स्मार्टवॉच हुई लॉन्च, 2.5D कर्व्ड ग्लास, 9 दिन बैटरी से लैस, जानें कीमत
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  10. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.