क्‍या वैश्‍विक मंदी शुरू हो गई? दुनिया की टॉप कंपनियों ने 50 हजार से ज्‍यादा कर्मचारियों को निकाला

Layoffs 2022 : इस साल अगस्‍त महीने से बड़ी टेक कंपनियों में कर्मचारियों को निकाला जा रहा है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 16 नवंबर 2022 12:01 IST
ख़ास बातें
  • एमेजॉन, मेटा, ट्विटर ने की बड़े पैमाने पर छंटनी
  • अगस्‍त से ही टेक कंपनियों में छंटनियां हो रही हैं
  • मााइक्रोसॉफ्ट ने भी घटाई अपनी वर्कफोर्स

Layoffs 2022 : फेसबुक की पेरेंट कंपनी मेटा ने भी अपने 11 हजार कर्मचारियों को बाहर निकालने का फैसला लिया है।

क्‍या वैश्‍विक मंदी (Global Recession 2022) की शुरुआत हो गई है। दुनियाभर की बड़ी कंपनियों में हुए छंटनियों के ऐलान ने यह सवाल खड़ा किया है। इस साल अगस्‍त महीने से बड़ी टेक कंपनियों में कर्मचारियों को निकाला जा रहा है। हाल में ट्विटर ने बड़ी संख्‍या में अपनी वर्कफोर्स में कटौती की है। इसकी एक वजह भले ही एलन मस्‍क (Elon Muak) का ट्विटर खरीदना हो सकता है, लेकिन फेसबुक की पैरंट कंपनी मेटा और एमेजॉन ने भी तो ऐलान किया है। दोनों ही कंपनियां हजारों कर्मचारियों को बाहर का रास्‍ता दिखाने जा रही हैं। कई और कंपनियां भी इसी फेहरिस्‍त में हैं। कुल मिलाकर इन बड़ी कंपनियों ने अबतक 50 हजार से ज्‍यादा नौकरियां कम कर दी हैं।    

सबसे पहले बात एमेजॉन (Amazon Layoffs 2022) की। रिपोर्ट्स के अनुसार, दिग्गज रिटेल कंपनी ने अपने 10 हजार कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की बात कही है। बिक्री घटने से कंपनी पर लागत कम करने का दबाव बढ़ा है। वहीं, वैश्विक मंदी की आशंका को देखते हुए भी कंपनियों ने पहले ही छंटनी करना शुरू कर दिया है। 16 लाख से ज्‍यादा वर्कफोर्स वाली एमेजॉन में से 10 हजार लोगों की नौकरी जाना एक छोटा आंकड़ा भले हो सकता है, लेकिन अलग-अलग कंपनियों के फैसलों को इसमें जोड़ दिया जाए, तो एक बड़ा नंबर सामने आता है। 

मसलन, फेसबुक की पेरेंट कंपनी मेटा (Meta layoffs) ने भी अपने 11 हजार कर्मचारियों को बाहर निकालने का फैसला लिया है। खुद मेटा के सीईओ और फेसबुक के संस्थापक मार्क जकरबर्ग ने यह जानकारी दी। उन्‍होंने इसे मेटा के इतिहास में सबसे कठिन बदलाव बताया। मेटा ने स्‍वीकारा है कि उसकी कमाई में गिरावट आई है। इसमें एक वजह वैश्विक मंदी की आशंका को भी माना जा रहा है।  

ट्विटर के फैसले को भी इसी नजरिए से जोड़कर देखें, तो उसने अपने 50 प्रतिशत स्थायी स्टाफ (लगभग 3,700 कर्मचारियों) को निकाला है। कॉन्ट्रैक्ट पर काम करने वाले 4,400 कर्मचारियों को भी हटाया गया है। दिग्‍गज कंपनी माइक्रोसॉफ्ट ने भी छंटनी की है और तीन बार में लगभग 3,000 कर्मचारी निकाले हैं।
Advertisement

Snapchat की पैरेंट कंपनी Snap में छंटनी की बात तो अगस्‍त में ही सामने आ गई थी। कंपनी ने लगभग 1250 वर्कफोर्स को घटाया है। साउथ ईस्ट एशिया की सबसे बड़ी इंटरनेट कंपनी सी लिमिटेड (Sea Ltd) ने बीते 6 माह में 7 हजार से ज्यादा कर्मचारियों को हटा दिया है। 
Advertisement

हार्डड्राइव बनाने वाली सीगेट (Seagate Technology) कह चुकी है कि वह लगभग 3,000 कर्मचारियों को निकालने की तैयारी कर रही है, जो कंपनी की कुल वर्कफोर्स का 8 फीसदी हैं। इस लिस्‍ट में क्रिप्‍टो क्षेत्र से जुड़ी कंपनियों को जोड़ दें, तो आंकड़ा 50 हजार के पार पहुंच जाएगा, क्‍योंकि क्रिप्‍टोकरेंसी (Cryptocurrency) का सेक्‍टर लगभग तबाह हो गया है। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 50MP Selfie Camera Phones: सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए ये हैं मार्केट में 8 शानदार ऑप्शन
#ताज़ा ख़बरें
  1. TVS Motor ने लॉन्च किया iQube MillionR Special Edition, जानें प्राइस, फीचर्स
  2. Apple ने भारत में लॉन्च किए Mac Studio और Mac Mini के नए वर्जन, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Nokia 300 Charge फीचर फोन हुआ लॉन्च, 3,700mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Vivo T5 5G अगले महीने होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 7500 Turbo चिपसेट
  5. सैटेलाइट इंटरनेट के लिए भारत में छिड़ने वाली है जंग? Starlink-Jio के बाद अब हो रही एक और बड़ी एंट्री
  6. Infinix Hot 70 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6.76 इंच फुल HD+ डिस्प्ले
  7. क्रिप्टो मार्केट को मिला कमजोर डॉलर का फायदा, Bitcoin का प्राइस 81,000 डॉलर से ज्यादा
  8. रोबोट ने उज्जैन में किया सैंडविच शॉप का देसी अंदाज में उद्घाटन, देखें वायरल वीडियो
  9. ₹8 हजार में Xiaomi का नया Air Purifier, साथ में आया बड़ा मॉडल; जानें स्पेसिफिकेशन्स
  10. जब हर कंपनी महंगे कर रही अपने स्मार्टफोन, वहां Samsung ने फ्लैगशिप फोन कर दिया ₹15,000 सस्ता
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.