Apple Watch की मदद से ट्रैक कर लूट लिया 3 करोड़ से ज्यादा कैश

जनवरी, 2020 में कनेक्टिकट के हार्टफोर्ड इलाके में सात लोगों के एक ग्रुप ने Apple Watch की मदद लेकर एक डकैती को अंजाम दिया।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 24 अगस्त 2021 14:20 IST
ख़ास बातें
  • Apple Watch को कार के बंपर पर फिट कर पीढ़ित को किया ट्रैक
  • होटल के कमरे से गायब किए लगभग 3.7 करोड़ रुपये
  • iPhone से पेयर कर ट्रैक कर सकते हैं Apple Watch की लोकेशन

Apple Watch को iPhone में Find My ऐप के जरिए ट्रैक किया जा सकता है

पिछले साल की शुरुआत में अमेरिका में लुटेरों के एक समूह ने 5 लाख डॉलर (करीब 3 करोड़ रुपये) नकद लूटे थे। अब, इस डकैटी से संबंधित कई जानकारियां सामने आई है। अमेरिका के न्यू यॉर्क शहर में हुई इस डकैती के लिए ऐप्पल वॉच Apple Watch की मदद ली गई थी। ऐप्पल की स्मार्टवॉच हमेशा से लोगों की जान बचाने के लिए खबरों में रही है, लेकिन इस वॉच के एक फीचर का फायदा उठाते हुए डकैतों ने करोड़ों की लूट को अंजाम दे दिया। आइए पूरा मामला जानते हैं।

New York Post की रिपोर्ट में बताया गया है कि जनवरी, 2020 में कनेक्टिकट के हार्टफोर्ड इलाके में सात लोगों के एक ग्रुप ने एक डकैती को अंजाम दिया। लुटेरों ने कथित तौर पर ड्रग्स से संबंधित बिजनेस करने वाले को अपना टार्गेट बनाया। घटना को अंजाम देने से पहले डकैतों ने उस व्यक्ति की कार के बंपर के नीचे Apple Watch फिट कर दी। इसके जरिए उन्होंने पीढ़ित के होटल के कमरे का पता लगाया, जहां उसने कैश रखा था।

बता दें कि Apple Watch में एक लोकेशन ट्रैकिंग फीचर आता है, जिसमें यूज़र अपनी वॉच को अपने iPhone से पेयर करने के बाद, मोबाइल पर Find My ऐप का उपयोग करके ऐप्पल वॉच को ट्रैक कर सकता है। लुटेरों ने इसी का इस्तेमाल कर कार को ट्रैक किया था। इसके बाद उन्होंने पीढ़ित से उसके होटल रूम की चाभी के साथ उसका मोबाइल, वॉलेट आदि सामान छीना और उसके कमरे से 5,00,000 डॉलर कैश भी लूट लिया।

पुलिस के दस्तावेज़ से पता चला है कि लुटेरों के ग्रुप के लीडर ने इसके लिए नई Apple Watch खरीदी और उसे अपने AT&T अकाउंट से लिंक किया।
Advertisement

बताते चलें कि हाल ही में कंपनी ने नया AirTag नाम का आइटम ट्रैकिंग डिवाइस भी लॉन्च किया है। यह छोटा गोल आकार का डिवाइस बैकपैक, वॉलेट, चाबियों, लैपटॉप, हेडफोन, लगेज आदि वस्तुओं पर चिपकाया जा सकता है और ऐप्पल के बिल्ट-इन फाइंड माई ऐप के जरिए आपकी खोई हुई चीज़ों को खोजने में आपकी मदद कर सकता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Apple Watch
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  2. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  4. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  2. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  5. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  6. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  7. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  8. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  9. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
  10. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.