89 KM रेंज के साथ आती है Fucare Gemini X इलेक्ट्रिक बाइक, जानें कीमत और फीचर्स

Fucare Gemini X इलेक्ट्रिक बाइक की कीमत 1,899 डॉलर (करीब 1,47,000 रुपये) है।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 10 मई 2022 15:53 IST
ख़ास बातें
  • Fucare Gemini X इलेक्ट्रिक बाइक की कीमत 1,899 डॉलर है
  • इसका एक स्टेप-थ्रू मॉडल भी है, जिसकी कीमत ज्यादा है
  • इसमें 750W की रियर हब मोटर लगाई गई है

Fucare Gemini X ई-बाइक की कीमत 1,899 डॉलर है

चीनी ई-बाइक निर्माता Fucare ने अप्रैल महीने में Gemini X इलेक्ट्रिक बाइक (साइकिल) को पेश किया था। यह फैट टायर ई-बाइक दमदार फीचर्स से लैस आती है और कंपनी के अनुसार, यह शहरी और उबड़-खाबड़ इलाकों के लिए उपयुक्त है। जेमिनी एक्स में एक ट्रेलिस-शैली का फ्रेम है, जिसके लिए दावा किया जा रहा है कि यह ई-बाइक को जबरदस्त मजबूती प्रदान करता है। Gemini X की टॉप स्पीड 28mph (करीब 45kmph) है। इसकी सिंगल चार्ज रेंज 55 मील (करीब 89 km) है, लेकिन पेडल असिस्ट के जरिए इसे और बढ़ाया जा सकता है।

Fucare Gemini X इलेक्ट्रिक बाइक की कीमत 1,899 डॉलर (करीब 1,47,000 रुपये) है। Gizmochina के अनुसार, इसका एक स्टेप-थ्रू मॉडल भी है, जिसकी कीमत ज्यादा है।
 

Fucare Gemini X इलेक्ट्रिक बाइक एक तरह से मोपेड स्टाइल बाइक भी है, जो 181 किलोग्राम तक का लोड भी उठा सकती है। कंपनी का कहना है कि इसका फ्रेम ट्रस ब्रिज और इरेक्टर सेट से बना है, जो इसे मजबूती देते हैं। इसमें दो बैटरी पैक लगाए गए हैं, जिनमें से एक को फ्रेम के बीच में लेटाया गया है और एक सीट के नीचे वर्टिकल तरीके से सेट किया गया है।

ये दोनों बैटरी पैक मिलकर 20.8Ah क्षमता बनाते हैं और इलेक्ट्रिक बाइक को 55 मील रेंज प्रदान करते हैं। हालांकि पेडल असिस्ट के जरिए रेंज को 80 मील (करीब 129 km) तक बढ़ाया जा सकता है। इसमें 750W की रियर हब मोटर लगाई गई है, जो Gemini X को 28mph की टॉप स्पीड तक ले जा सकती है। हालांकि, केवल थ्रॉटल के जरिए टॉप स्पीड 20mph रहती है।
Advertisement

इसमें 7-स्पीड शिमानो ट्रांसमिशन मिलता है। इसके अलावा, इसमें स्प्रिंग फ्रंट सस्पेंशन, 5.3-इंच कलर डिस्प्ले और USB पोर्ट भी शामिल हैं। दोनों पहियों पर हाइड्रॉलिक डिस्क ब्रेक्स का इस्तेमाल किया गया है। इसके टायर्स का डायामीटर 20 इंच है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  4. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  5. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  6. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  6. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  7. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  8. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  9. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  10. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.