फ्लिपकार्ट, सनी लियोनी और यू यूरेका को 2015 में सबसे ज्यादा किया गया गूगल

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 17 दिसंबर 2015 17:08 IST
गूगल ने साल 2015 के लिए टॉप सर्च ट्रेंड की लिस्ट जारी की है। इसमें दुनिया भर में सबसे ज्यादा सर्च किए गए ट्रेंड का खुलासा किया गया है।

इस साल सर्च ट्रेंड में बड़ा बदलाव देखने को मिला। आईआरसीटीसी को पछाड़ते हुए फ्लिपकार्ट इस साल भारत में सबसे ज्यादा सर्च किया गया टर्म बन गया। आईआरसीटीसी दूसरे स्थान पर रहा। याद दिला दें कि 2013 और 2014 में आईआरसीटीसी सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाला शब्द रहा था। टॉप सर्च टर्म में एसबीआई, अमेज़न, स्नैपडील, इंडियन रेलवेज, एचडीएफसी बैंक, क्रिकबज़, व्हाट्सऐप और पेटीएम शामिल हैं।
Advertisement

माइक्रोमैक्स का यू यूरेका भारत में सबसे ज्यादा सर्च किया गया स्मार्टफोन रहा। इसके बाद ऐप्पल आईफोन 6एस और लेनेवो के3 नोट रहे। लेनेवो ए7000 चौथे पायदान पर रहा और मोटो जी पांचवें पर। माइक्रोमैक्स का कैनवस स्लिवर 5 इस सूची में छठे स्थान पर है और सैमसंग का गैलेक्सी जे7 सातवें व मोटोरोला मोटो एक्स प्ले आठवें पर। टॉप 10 की लिस्ट में माइक्रोमैक्स कैनवस स्पार्क और लनेवो ए6000 भी जगह बनाने में कामयाब रहे।
 

टेक सर्च के ग्लोबल ट्रेंड की बात की जाए तो आईफोन 6एस टॉप पर रहा। इसके बाद सैमसंग गैलेक्सी एस6 और तीसरे स्थान पर ऐप्पल का पहला स्मार्टवाच ऐप्पल वाच रहा। ऐप्पल का आईपैड प्रो चौथे स्थान पर रहा और एलजी जी4 पांचवें पर। सैमसंग गैलेक्सी नोट 5, गैलेक्सी जे5, एचटीसी वन एम9, गूगल नेक्सस 6पी और माइक्रोसॉफ्ट प्रो 4 टॉप 10 में जगह पाने में कामयाब रहे।
Advertisement

भारत में सबसे ज्यादा सर्च किए गए शख्सियतों में सनी लियोनी सबसे आगे रहीं। वह पिछले साल भी इस सूची में सबसे आगे थीं। इसके बाद सलमान खान, एपेजी अब्दुल कलाम, कैटरीना कैफ और दीपिका पादुकोण को सबसे ज्यादा सर्च किया गया। इस सूची में शाहरुख खान छठवें स्थान पर हैं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दसवें पर। पिछले साल प्रधानमंत्री मोदी सबसे ज्यादा सर्च किए गए शख्सियतों की सूची में दूसरे स्थान पर थे।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  2. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  3. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  4. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  5. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  6. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  2. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  3. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  5. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  6. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  7. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  9. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  10. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.