Flipkart से ऑर्डर किया 1 लाख रुपये का Sony TV, बॉक्स के अंदर निकलता सस्ता Thomson टेलीविजन

एक व्यक्ति ने बताया है कि उसने इस सेल के दौरान करीब 1 लाख रुपये की कीमत का Sony TV ऑर्डर किया और उसे बदले में Sony TV के बॉक्स के अंदर Thomson TV मिला।trg

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 26 अक्टूबर 2023 22:21 IST
ख़ास बातें
  • एक व्यक्ति ने Flipkart BBD सेल के दौरान Sony TV ऑर्डर किया
  • उसे Sony TV के बॉक्स के अंदर Thomson का TV मिला
  • बॉक्स में केबल, रिमोट जैसी कोई एक्सेसरीज भी मौजूद नहीं थी
ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स की सेल आती है और सेल के शुरू होने के साथ ही लोगों की शिकायतों की कतार लगनी शुरू हो जाती है। देश की सबसे बड़ी ई-कॉमर्स कंपनियों में से एक Flipkart पर हाल ही में साल की सबसे बड़ी सेल Big Billion Days आयोजित की थी, जिसके शुरू होने के तुरंत बाद लोगों ने सोशल मीडिया पर शिकायतें करनी शुरू कर दी कि उनके ऑर्डर बिना उनकी सहमति के कैंसल किए गए। अब, एक व्यक्ति ने बताया है कि उसने इस सेल के दौरान करीब 1 लाख रुपये की कीमत का Sony TV ऑर्डर किया और उसे बदले में Sony TV के बॉक्स के अंदर Thomson TV मिला। सोशल मीडिया पर पोस्ट के वायरल होने के बाद कंपनी की ओर से भी बयान जारी किया गया है।
 
आर्यन नाम के यूजर ने अपनी आपबीती X पर शेयर की और बताया कि उसने Flipkart Big Billion Days सेल के दौरान Sony TV खरीदा। हालांकि, वह तब हैरान रह गए जब टीवी दूसरे ब्रांड का कम कीमत वाला मॉडल निकला। अपने पोस्ट में उन्होंने लिखा, (अनुवादित) ''मैंने 7 अक्टूबर को Flipkart से एक सोनी टीवी खरीदा था, 10 अक्टूबर को डिलीवरी हुई और 11 अक्टूबर को सोनी इंस्टॉलेशन वाला आया, उसने खुद ही टीवी को अनबॉक्स किया और हम अंदर एक थॉमसन टीवी देखकर चौंक गए। सोनी बॉक्स में भी स्टैंड, रिमोट आदि जैसे कोई सामान नहीं था।''
 

उन्होंने अनबॉक्सिंग की तस्वीरें भी साझा कीं, जिसमें बताया गया कि उन्होंने तुरंत फ्लिपकार्ट के ग्राहक सेवा से संपर्क किया और शिकायत बताई, लेकिन दो हफ्तों के बाद भी इसका समाधान नहीं हुआ।

उन्होंने लिखा, 'मैंने इस मुद्दे को तुरंत फ्लिपकार्ट ग्राहक सेवा के साथ उठाया और उन्होंने मुझसे टीवी की तस्वीरों को अपलोड करने के लिए कहा, मैंने निर्देशानुसार तस्वीरें अपलोड की हैं, फिर भी, उन्होंने [फ्लिपकार्ट] मुझसे दो या तीन बार तस्वीरों अपलोड करने के लिए कहा और मैंने उनके कहे अनुसार अपलोड कर दिया।"

हालांकि, कई बार तस्वीरों को अपलोड करने के बाद भी, कंपनी ने उनके रिटर्न अनुरोध पर कार्रवाई नहीं की है।
Advertisement

आर्यन ने कहा, ''सबसे पहले उन्होंने मुझे 24 अक्टूबर की सॉल्यूशन डेट दी थी, लेकिन 20 तारीख को उन्होंने पहले इसे समाधान के रूप में दिखाया और फिर डेट को 1 नवंबर तक बढ़ा दिया। आज भी उन्होंने मुझे दिखाया कि समस्या हल हो गई है, लेकिन मेरा रिटर्न अनुरोध भी विफल हो गया है। मैं टीवी खरीदने के लिए बीबीडी का इंतजार कर रहा था, ताकि मैं अच्छी बड़ी स्क्रीन पर विश्व कप देख सकूं लेकिन फ्लिपकार्ट की इस सेवा ने मुझे तनाव में डाल दिया है जो वास्तव में असहनीय है। कृपया मदद करें।"

आखिरकार, Flipkart की आंखें पोस्ट वायरल होने के बाद खुली और कंपनी ने रिप्लाई देते हुए लिखा, (अनुवादित) ''रिटर्न अनुरोध के साथ आपके अनुभव के लिए हमें गहरा खेद है। हम आपके लिए इसे सुलझाना चाहते हैं। कृपया हमें अपने ऑर्डर डिटेल्स के साथ एक डीएम भेजें ताकि वे यहां गोपनीय रहें।''
Advertisement
 

यहां एक और बात ध्यान देने वाली है कि आर्यन का टेलीविजन सेट Delhivery द्वारा वितरित किया गया था, जो डिलीवरी के समय प्रोडक्ट की जांच करने का ऑप्शन नहीं देता है।
Advertisement

Flipkart को लेकर इस तरह की शिकायतें कोई नहीं बात नहीं है। कंपनी पिछले कई वर्षों से इन शिकायतों के लपेटे में आती रहती है। खासतौर पर सेल के दौरान आकर्षक डिस्काउंट पर लिए गए ऑर्डर का अचानक कैंसल होना और किसी एक प्रोडक्ट के बॉक्स के अंदर ईंट, पत्थर, साबुन या कोई अन्य प्रोडक्ट निकलना।

आर्यन के पोस्ट पर कुछ लोगों ने दुख व्यक्त किया और इसी तरह की समस्या से खुद भी गुजरने की बात कही। एक यूजर ने लिखा, '' मैं तुम्हें समझ सकता हूं। मैं कभी भी फ्लिपकार्ट से कोई महंगा या बड़ा इलेक्ट्रॉनिक्स नहीं खरीदुंगा। मेरे द्वारा ऑर्डर किए गए फोन के साथ मेरा अनुभव खराब रहा। लेकिन फोन अभी भी मैनेजेबल हैं। किसी भी बड़ी चीज को संभालना एक दुःस्वप्न होगा। मैं इसे पास के किसी स्टोर से खरीदना पसंद करूंगा।''
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Sony, Thomson
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 20 हजार से सस्ता खरीदें Samsung का 12GB रैम, 5000mAh बैटरी वाला फोन! Amazon पर सबसे बड़ा डिस्काउंट
#ताज़ा ख़बरें
  1. ईरान में बिटकॉइन माइनिंग को तबाह कर सकते हैं इजरायल के हमले
  2. Jio का सबसे धांसू प्लान! 365 दिनों तक डेली 2.5GB, अनलिमिटिड 5G, असीमित कॉलिंग, फ्री Gemini AI Pro के साथ बहुत कुछ
  3. Xiaomi 17T भारत में लॉन्च हो सकता है 6500mAh बैटरी, 50MP ट्रिपल कैमरा के साथ!
  4. 2600 फीट बड़े एस्टरॉयड की NASA ने बदल दी दिशा!
  5. WhatsApp, Facebook और Messenger पर अब स्कैम नहीं होगा आसान! Meta लाई एडवांस AI टूल
  6. Samsung ने पलट दिया गेम! बिना इंटरनेट भी चलेंगे WhatsApp, X जैसे ऐप
  7. 35000 Pa पावर के साथ Xiaomi ने लॉन्च किया सबसे एडवांस रोबोट वैक्यूम क्लीनर, जानें कीमत
  8. 20 हजार से सस्ता खरीदें Samsung का 12GB रैम, 5000mAh बैटरी वाला फोन! Amazon पर सबसे बड़ा डिस्काउंट
  9. Ather के Rizta S और 450S इलेक्ट्रिक स्कूटर्स पर 20,000 रुपये तक का डिस्काउंट ऑफर
  10. Honor X80 GT में मिल सकती है 13,080mAh की पावरफुल बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.